बात जब बच्चों की  à¤¹à¥‹ तो उनके लिए हर एक चीज सौम्य और कोमल रहे, इसका ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। वजह साफ़ है, बच्चों की त्वचा बड़ों की त्वचा से बीस गुना कोमल होती है, और उन्हें जल्दी संक्रमण होने का भी खतरा होता है। बच्चों के स्किनकेयर से लेकर कपड़ों तक को खरीदने से पहले हर चीज को चेक करना बेहद जरूरी है। ठीक उसी तरह बच्चों के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले बेबी वाइप्स की बात करें, तो आज कल ये काफी चलन में हैं। वैसे तो बाजार में इससे जुड़े कई ब्रांड आपको आसानी से मिल जाएंगे, जो अलग-अलग फ्रिग्रेंस और नेचुरल होने का दावा करते हैं। आप चाहें तो बेबी वाइप्स को घर पर ही अपने हिसाब से बना सकती हैं, लेकिन यहां सवाल ये उठता है, कि बच्चे के लिए कौन सा बेबी वाइप्स सही चुना जाए जो सबसे अच्छा काम करे। आज इसी सवाल का जवाब देगा हमारा ये लेख।

1.ब्रांड Vs जेनेरिक वाइप्स– कुछ ब्रांड अप्पने बेबी वाइप्स सस्ते बेचते हैं। जिससे बचत होना लाजमी है। ये काफी पतले होते हैं। जिनका इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है, वहीं बात जेनेरिक वाइप्स की बात करें तो ये फिसलन भरे होते हैं। जिनका इस्तेमाल मुश्किल भरा हो सकता है।

2.फ्रेगरेंस Vs नॉन फ्रेगरेंस– अगर आप फ्रेगरेंस वाले बेबी वाइप्स को खरीदने की सोच रही हैं, तो पहले अपने बच्चे की स्किन की सेंस्टिविटी के बारे में जान लें। क्योंकि काफी बच्चों को इससे रैशेज की समस्या हो सकती है। इस लिए बेहतर है नॉन फ्रेगरेंस बेबी वाइप्स का ही इस्तेमाल करें।

3.बेबी वाइप्स खरीदने की टिप्स– डिस्पोजिबल बेबी वाइप्स आज कल के पैरेंट्स के लिए जरूरी हो गया है। बेबी वाइप्स खरीदने से पहले अगर अपने हमारी बताई हुई टिप्स को फॉलो कर लिया, तो ये आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। 

• अगर आप बेबी वाइप्स खरीदना चाहती हैं, तो एक साथ अच्छी मात्रा में इसे खरीदें, इससे आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा।

• अगर कोई नया ब्रांड पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो बड़ा पैक ना खरीदें, आप पहले छोटा पैक खरीदकर ट्राई करें।

• आप थोक में और कम कीमत में अच्छे बेबी वैपस खरीदना चाहती हैं तो, ऑनलाइन स्टोर्स की मदद ले सकती हैं।

• आप चाहें तो कम्पनियों के सब्स्क्रिप्शन ले सकती हैं, इससे आपके पास नोटीफिकेशन आता रहेगा और आपको बेबी वाइप्स मंगाने के लिए याद रखने की भी जरूरत नहीं होगी।

4.क्या है बेबी वाइप्स कंटेनर?- बेबी वाइप्स कंटेनर एक ढक्कन के साथ आपको मिलता है। इसका इस्तेमाल आसान हो जाता है, और वाइप्स खराब भी नहीं होते हैं। आप चाहें तो पॉप-अप रिफिल पैक खरीद सकती हैं। आप इन्हें आसानी से कैरी भी कर सकती हैं।

5.हर वाइप्स का अलग इस्तेमाल– जी हां बेबी वाइप्स कई तरह के मिलते हैं। जिनका इस्तेमाल भी अलग-अलग तरह से होता है। चलिए इससे जुड़ी जानकारी भी जान लेते हैं।

ट्रैवल वाइप्स– अगर आप अपने बच्चे के साथ ट्रैवल कर रही हैं, तो ट्रैवल वाइप्स ले सकती हैं। ये एक तरह के प्लास्टिक बैग में आते हैं। जिसमें स्टीकर टॉप होता है। आप इसे डायपर बैग में आराम से रख सकती हैं।

एक्स्ट्रा-थिक वाइप्स– बच्चे के लिए एक्स्ट्रा थिक वाइप्स ही सबसे सही विकल्प में से एक है। ये सोखता भी है, और लीक भी नहीं करता।

प्लेन वाइप्स– कई बच्चों को डायपर रैश होने की समस्या होती है। कई कंपनी हैं जो सादे पानी से बेबी वाइप्स बनाती हैं। ये पूरी तरह से नेचुरल होते हैं।

आज कल बाजार में कई तरह के बेबी वाइप्स के ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। लेकिन आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि बात बच्चों की सुरक्षा की है। जिसका ख्याल भी आपको ही रखना है।

यह भी पढ़ें-

क्या आपका बच्चा भी ओवर ईटिंग करता है

प्यार भरी शायरी जो दिल छू ले कैसे लिखें