Baby Products Uses: जब घर में छोटा बच्चा होता है तो हर सदस्य उसका खास ख्याल रखता है। बेबी की हर छोटी से छोटी जरूरत का ख्याल रखा जाता है। उसके कपड़ों से लेकर डेली यूज के प्रोडक्ट्स की खरीदारी बेहद सोच-समझकर की जाती है। आजकल मार्केट में विशेष रूप से बेबी प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जिन्हें खासतौर से बेबी की सॉफ्ट स्किन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है।
इन बेबी प्रोडक्ट्स को अमूमन जेंटल, हाइपोएलर्जेनिक और हार्श केमिकल से मुक्त बनाया जाता है, ताकि बच्चे को किसी तरह की प्रोब्लम ना हो। लेकिन क्या आपको पता है कि ये बेबी प्रोडक्ट्स सिर्फ छोटे बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़ों के भी काफी काम आ सकते हैं। खासतौर से, अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आप इन बेबी प्रोडक्ट्स को अलग-अलग तरीकों से काम में लाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही बेबी प्रोडक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें व्यस्क भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं-
Also read: Baby Products Tips: बेबी प्रॉडक्ट्स खरीदते वक्त ध्यान रखें ये 7 बात
बेबी शैम्पू

बेबी शैम्पू का इस्तेमाल सिर्फ बच्चे ही नहीं, बड़े भी आसानी से कर सकते हैं। यह सेंसेटिव स्कैल्प के लिए एक बेहतरीन प्रोडक्ट है, जो आपको जेंटल क्लीनिंग देते हैं। इतना ही नहीं, सेंसेटिव स्किन की क्लीनिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
- बेबी शैम्पू को आप अपने बालों को वॉश करने के लिए इस्तेमाल करें। इसके लिए अपने बालों को गीला करके बेबी शैम्पू लगाएं। इससे बालों व स्कैल्प को क्लीन करें और फिर पानी की मदद से अच्छी तरह धोएं। यह पतले या कमज़ोर बालों वाले लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।
- बेबी शैम्पू की मदद से फेस वॉश भी किया जा सकता है। इसके लिए आप चेहरे को गीला करके थोड़ी मात्रा में बेबी शैम्पू लगाएं। अब धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में मसाज करें और फिर उसे धो लें।
- बेबी शैम्पू एक बेहतरीन बॉडी वॉश भी साबित हो सकता है। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आप अपने रेग्युलर बॉडी वॉश को बेबी शैम्पू से स्विच कर सकते हैं।
बेबी लोशन

बेबी लोशन में अक्सर ग्लिसरीन और शिया बटर जैसे मॉइश्चराइजिंग इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। चूंकि, ये अमूमन हल्के होते हैं, इसलिए इनके इस्तेमाल से आपकी स्किन चिपचिपी या ऑयली महसूस नहीं होती है। एलर्जी के जोखिम को कम करने के लिए तैयार किए गए ये बॉडी लोशन सेंसेटिव स्किन के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
- अपनी स्किन की नमी को बनाए रखने और उसे सॉफ्ट व स्मूथ अहसास करवाने के लिए आप नहाने के बाद अपने पूरे शरीर पर बेबी लोशन लगाएं।
- आप इसे बतौर हैंड क्रीम भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप बेबी लोशन की एक छोटी बोतल अपने बैग में एक छोटी बोतल रखें और आप हाथ धोने के बाद या फिर हाथों में रूखेपन का अहसास होने पर इसका इस्तेमाल करें।
- बेबी लोशन को बतौर फेस मॉइश्चराइज़र भी काम में लाया जा सकता है। खासकर अगर आपकी स्किन रूखी या सेंसेटिव है, तो इसका इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
बेबी ऑयल

बेबी ऑयल को अक्सर मिनरल ऑयल या प्लांट बेस्ड ऑयल से बनाया जाता है, इसलिए यह आपकी स्किन पर अधिक जेंटल होता है और रूखी स्किन को डीप हाइड्रेशन प्रदान करता है। इतना ही नहीं, यह स्किन के नेचुरल बैरियर को प्रोटेक्ट करता है, जिससे मॉइश्चर लॉस को रोकने में काफी मदद मिलती है।
ऐसे करें इस्तेमाल
- आप नहाने के बाद अपनी स्किन की नमी को बनाए रखने के लिए बेबी ऑयल को अप्लाई करें।
- बेबी ऑयल एक बेहतरीन मेकअप रिमूवर भी साबित हो सकता है। आप वाटरप्रूफ मस्कारा सहित मेकअप को धीरे से हटाने के लिए एक कॉटन पैड को बेबी ऑयल में डिप करें और फिर इसे अपने चेहरे पर इस्तेमाल करें।
- अगर आपके कर्ली हेयर हैं तो आप फ्रिज़ को कम करने के लिए और बालों में शाइन लाने के लिए थोड़ा सा बेबी ऑयल लें और फिर इसे बालों के एंड्स पर लगाएं।
बेबी पाउडर

बेबी पाउडर अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करता है, जिससे यह रगड़ और जलन को कम करता है। वहीं यह आपकी स्किन का भी ख्याल रखता है। आप बेबी पाउडर को कई अलग-अलग तरीकों से काम में ला सकते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
- आप फ्रिक्शन और इरिटेशन को कम करने के लिए जांघों या अंडरआर्म्स आदि पर बेबी पाउडर को इस्तेमाल करें।
- बेबी पाउडर को बतौर ड्राई शैम्पू भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आप अपनी स्कैल्प में मौजूद अतिरिक्त ऑयल को अब्जॉर्ब करने के लिए बेबी पाउडर को थोड़ी मात्रा में छिड़क सकते हैं।
- बेबी पाउडर आपके पैरों की देखभाल भी कर सकता है। आप पैरों को सूखा रखने और दुर्गंध को रोकने के लिए बेबी पाउडर से पैरों को डस्ट करें।
बेबी वाइप्स

बेबी वाइप्स एक ऐसा बेबी प्रोडक्ट है, जिसे हर किसी को अपने बैग में जरूर रखना चाहिए। बेबी वाइप्स को डेलीकेट स्किन के लिए डिज़ाइन किया गया है, इसलिए सेंसेटिव स्किन के लिए यह एक बेहतरीन प्रोडक्ट है। चूंकि, अधिकांश बेबी वाइप्स अल्कोहल और हार्श केमिकल्स से मुक्त होते हैं, जिससे जलन का जोखिम कम हो जाता है। आप इन्हें अपने बैग में रख सकते हैं और कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
- आप अपने चेहरे से गंदगी, पसीना और लाइट मेकअप हटाने के लिए बेबी वाइप्स का उपयोग कर सकते हैं।
- जब आप घर से बाहर हों और अपनी स्किन का बेहतर तरीके से ख्याल रखना चाहें तो जल्दी से तरोताजा होने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
