डिब्बा बंद को करें ना-
डिब्बाबंद प्रोडक्ट्स में प्रिजर्वेटिव्स होते हैं ऐसे में यह प्रोडक्ट बच्चों को भूल से नही देना चाहिए। ये भले ही हेल्दी होने का दावा करें। लेकिन आप इसे घर पर बिल्कुल ना लाएं। ना खुद प्रयोग करें ना बच्चों को खिलाएं।
फ्लेवर्ड दूध बिल्कुल नहीं
जिन बच्चों को दूध अच्छा नही लगता उनके लिए मां बाप सोचते हैं किसी भी तरह से दूध तो लेना ही चाहिए ऐसे में आजकल डिफरेंट फ्लेवर्ड मिल्क भी बाज़ार में मौजूद हैं जिसे बच्चों को बिल्कुल नही देना चाहिए। इससे एलर्जी भी हो सकती है।
नो जंक फूड्स
अपने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले अपनी आदतों को बदलना होगा। अक्सर हम वीकेंड्स पर बाहर खाना खाते हैं जो कि गलत है। इस आदत को बदलकर आप भी अपने बच्चे को जंक फूड्स से बचा सकेंगे।
खाने का समय बिल्कुल सही हो
हर दिन 3 मेन मील और 3 छोटी मील खाएं और खिलाएं। मेन मील और स्नैक्स के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर होना चाहिए। खाने को चबाकर खाएं और बच्चों को भी चबाकर ही खाने की आदत डालें।
पानी पीने की आदत
खुद भी दिन भर में 3 लीटर पानी पिएं और बच्चों को भी उनके उम्र के हिसाब से पानी पिलाते रहें। ताकि उनमें पानी की कमी ना हो और वो समय-समय पर प्यास के अनुसार पानी पीते रहें।
