जानिए दुर्गा चालीसा का पाठ करने से क्या होता है: Navratri 2023
Navratri 2023 Puja

Navratri 2023: त्यौहार के महीने की रौनक किसे पसंद नहीं होगी। त्यौहार का महीना हर किसी को अच्छा लगता है। अब दुर्गा पूजा और दिवाली के कारण आस पास रौनक है। नवरात्रों में देवी दुर्गा के भक्त उनके लिए उपवास रख उन्हें अपना प्यार जताते हैं। नौ दिन वातावरण में सकारात्मकता रहती है। देवी के भक्त उनकी पूजा और आराधना कर उनसे आशीर्वाद मांगते हैं। देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना से ये नौ दिन भक्तों को बेहद अच्छे लगते हैं। ये हर भक्त का प्रश्न होता है कि आखिर इन नौ दिनों किन मंत्रों या चालीसा का पाठ करें। यूँ तो देवी का नाम ही स्मरण कर लिया जाए तो भी अपने भक्तों की सहायता करती हैं लेकिन नवरात्री के नौ दिनों भक्त यदि दुर्गा चालीसा का पाठ करते हैं तो उन्हें इसके फायदे मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं दुर्गा चालीसा क्या है और इसका पाठ करने से आपको क्या फायदा मिलता है।

दुर्गा चालीसा का पाठ कैसे करें

Navratri 2023
GODDESS DURGA

अगर आप नवरात्री में व्यस्तता या किसी और कारण दुर्गा सप्तशी का पाठ नहीं कर सकते हैं तो आप दुर्गा चालीसा का पाठ कर सकते हैं। दुर्गा चालीसा में देवी दुर्गा की महिमा का बखान है। इसका पाठ करने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले स्नान कर लें। फिर देवी के सामने फूल अर्पित करें और फिर धूप-दीप जला दें। देवी के समक्ष प्रसाद चढ़ाएं फिर दुर्गा चालीसा का पाठ पूरी श्रद्धा के साथ शुरू करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करने के बाद आरती करें।

दुर्गा चालीसा का पाठ करने से क्या लाभ मिलता है

दुर्गा चालीसा का पाठ करने से आपके मन को बल मिलता है। आपके आस पास सकारात्मकता रहती है। सभी नकारात्मक शक्तियों से आपको छुटकारा मिलता है। दुर्गा चालीसा का पाठ करने से आपका मन नियंत्रित रहता है। कहा जाता है कि जिनका राहु कमज़ोर होता है उन्हें दुर्गा चालीसा का पाठ ज़रूर करना चाहिए।