Mysore_Palace

मैसूर महल की खास बातें

यह महल भारत के सबसे प्रसिद्ध और भव्य महलों में से एक है, जो शाही इतिहास, अनोखी वास्तुकला और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है।

Mysore Palace: मैसूर महल को अंबा विलास पैलेस के नाम से बाई जाना जाता है। यह हमारे के कर्नाटक राज्य में स्थित एक ऐतिहासिक और भव्य महल है। यह महल भारत के सबसे प्रसिद्ध और भव्य महलों में से एक है, जो शाही इतिहास, अनोखी वास्तुकला और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है। अगर आप इतिहास और कला प्रेमी हैं, तो मैसूर महल का दौरा आपकी यात्रा सूची में जरूर शामिल होना चाहिए। इस जगह पर आकर आपको लगेगा कि किसी और ही दुनिया में आ गये हैं। इस मंदिर को तो बहुत सारी ख़ास बातें हैं। कुछ के बारे में आप लोगों को भी जानना चाहिए। 

Also read: राजस्थान के जलमहल की तरह त्रिपुरा का नीर महल भी जीत लेगा आपका दिल

Mysore Palace Architech

मैसूर महल की राजसी वास्तुकला हर किसी को पसंद आती है। यह महल इंडो-सरासेनिक शैली में निर्मित है, जो द्रविड़, इस्लामी, गोथिक और राजपूत वास्तुकला का अनोखा मिश्रण है।  महल का हर कोना, संगमरमर और ग्रेनाइट से सजा हुआ है। जिसकी वजह से यह देखने में बहुत ही ख़ूबसूरत लगता है। इस महल के अंदर लकड़ी की नक्काशी, कांच के जटिल काम और रंगीन टाइल्स की सजावट देखी जा सकती है।

मैसूर महल का वास्तुकला और शिल्पकला के साथ साथ एक बहुत बड़ा एतिहासिक महत्व भी है। इस महल का निर्माण 1897 में वाडियार वंश के 24वें शासक महाराजा कृष्णराज वाडियार IV के शासनकाल में हुआ था। यह महल कभी वाडियार राजवंश का शाही निवास था, जो कर्नाटक के इतिहास और संस्कृति का प्रतीक है। जिसकी वजह से इसका महत्व बहुत ही जाता बढ़ जाता है। 

Mysore Palace

मैसूर महल हर साल दशहरा उत्सव का मुख्य स्थल होता है। दशहरा के दौरान महल को 100,000 से अधिक लाइटों से सजाया जाता है, जो इसकी भव्यता को और बढ़ा देता है। जिसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। इस दौरान तरह तरह के शाही जुलूस और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं जो पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होते हैं। यह एक भव्य और अनोखा आयोजन होता है। 

महल के अंदर एक संग्रहालय है जहां वाडियार शासकों के जीवन से जुड़ी वस्तुएं, हथियार, पोशाक, और पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं। जिसे देखने के लिए सैलानी ही नहीं दुनिया भर से शोध कार्य से जुड़े लोग भी आते हैं और इस जगह से तमाम तरह की जानकारी प्राप्त करते हैं। महल के भव्य दरबार हॉल और सोने-चांदी से सजी शाही गद्दी भी यहां देखने योग्य है। इसे देखकर इस जगह के शाही और राजसी वैभव का पता चलता है।

Mysore Palace beauty

इस महल में हर शाम को यहां लाइट एंड साउंड शो आयोजित किया जाता है। जिसमें महल के इतिहास को रोशनी और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। इस जगह पर कई बार संगीत के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ रहती है। यह इस मंदिर का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण आकर्षण होता है। पास में ही चामुंडी हिल्स है, यहां से मैसूर शहर का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है। आप ब्रिंडावन गार्डन भी जा सकते हैं जो अपनी म्यूजिकल फाउंटेन के लिए प्रसिद्ध।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...