Dada dadi ki kahani :अजय, विजय और संजय तीन दोस्त थे। तीनों एक बार आगरा घूमने गए। आगरा में ताजमहल है यह बात तो तुम जानते ही होगे। ताजमहल बहुत ही सुंदर इमारत है। संसार के सात आश्चर्यों में से एक।
ये तीनों दोस्त भी ताजमहल देखने गए। थोड़ी देर तक वहाँ घूमने-फिरने के बाद वे तीनों ताजमहल के एक ओर लगी घास में जाकर लेट गए।
संजय आँखें बंद करके लेटा हुआ था। अजय ने सोचा कि संजय सोया हुआ है। उसने विजय से कहा-‘ताजमहल तुझे कैसा लगा?’
‘बहुत अच्छा।’ विजय बोला।
‘खरीदेगा?’ अजय ने विजय के साथ मज़ाक किया।
‘मैं ….. मैं कैसे ख़रीद सकता हूँ, बहुत महँगा होगा न! विजय घबराकर बोला। बेचारा थोड़ा सीधा-सादा-सा था। उसे समझ में ही नहीं आया कि अजय उसे यूँ ही बुद्धू बना रहा है।
‘घबरा मत, सस्ते में मिल रहा है।’ अजय ने कहा।
‘पर मेरे पास तो बस दो हजार रुपए हैं। इतने में मिलेगा क्या? खुशी के कारण उसकी आवाज़ तेज़ हो गई थी।
‘धीरे बोल’, अजय ने कहा, ‘कहीं अगर संजय ने सुन लिया तो सब गड़बड़ हो जाएगी।’
‘अच्छा ठीक है। बोल, दो हज़ार में मिलेगा?’ विजय ने धीरे से पूछा।
‘देख, तू मेरा दोस्त है इसलिए सौदा पटा लूँगा। ला दे दो हज़ार रुपए।’ अजय धीरे से बोला।
तभी संजय, जो लेटकर उनकी बातें सुन रहा था, उठकर बैठ गया। वह अजय पर चिल्लाते हुए बोला, ‘कैसा दोस्त है तू, मेरा कम-से-कम दस हज़ार का ताजमहल तू सिर्फ दो हज़ार में बिकवा रहा है।
‘तेरा ताजमहल?’ अजय और विजय एक साथ बोल पड़े।
‘हाँ भाई मेरा…… रहने दो तुम दोनों। मुझे नहीं बेचना है अपना ताजमहल।’ संजय गुस्से में बोला।
संजय इतने स्वाभाविक ढंग से सब बातें कह रहा था कि अजय चक्कर में पड़ गया। उसे लगने लगा जैसे कि संजय वाकई ताजमहल का मालिक है।
वह बोला, ‘माफ़ करना भाई, मैं तो बस ऐसे ही मज़ाक कर रहा था। ये लो विजय अपने रुपए।’
विजय समझ नहीं पा रहा था कि आख़िर हो क्या रहा है!
तब संजय ने कहा, ‘तो मैं कौनसा सच बोल रहा हूँ अजय। तुमने विजय को बेवकूफ़ बनाना चाहा और उसके जवाब में मैंने तुम्ही को चक्कर में डाल दिया। क्यों ठीक कहा न मैंने?’
अजय बेचारा शर्मिंदा हो गया।
और ताजमहल का क्या हुआ? अरे भाई, ताजमहल तो बादशाह शाहजहाँ ने बनवाया था और हमेशा उन्हीं का रहेगा।
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
