Munnar
Munnar

मुन्नार केरल की ख़ास बात

यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं या पहाड़ों में छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो मुन्नार आपके लिए एक आदर्श स्थान है। मुन्नार न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता बल्कि यहां के अद्भुत तथ्यों के लिए भी जाना जाता है।

Munnar Kerala: मुन्नार केरल का एक हिल स्टेशन है जिसे दक्षिण भारत का कश्मीर कहा जाता है। यह स्थान अपने चाय बागानों, हरी-भरी पहाड़ियों और शांत वातावरण के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं या पहाड़ों में छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो मुन्नार आपके लिए एक आदर्श स्थान है। मुन्नार न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता बल्कि यहां के अद्भुत तथ्यों के लिए भी जाना जाता है। इस जगह की कई ऐसी ख़ास बातें हैं जो पर्यटकों को अपनी तरफ खिंचती हैं। इस जगह पर आकर आप अपनी छुट्टियों को बहुत अच्छे से एंजोय कर सकते हैं। 

मुन्नार को दुनिया के सबसे ऊंचे चाय बागानों के लिए जाना जाता है। यहां का कोलुक्कुमलई टी एस्टेट समुद्र तल से लगभग 7,900 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह चाय बागान अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता और पुराने जमाने की चाय बनाने की विधियों के लिए प्रसिद्ध है। मुन्नार की हरियाली और चाय के सुगंधित बागान न केवल इसे खूबसूरत बनाते हैं बल्कि यह स्थान भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक क्षेत्र भी है। चाय प्रेमियों के लिए यह स्थान एक स्वर्ग के समान है।

मुन्नार नीलकुरिंजी फूलों के कारण भी प्रसिद्ध है जो 12 साल में केवल एक बार खिलते हैं। यह दुर्लभ फूल पहाड़ियों को नीले रंग में बदल देता है जो एक अद्भुत दृश्य प्रदान करता है। आखिरी बार यह फूल 2018 में खिला था और अब यह 2030 में देखने को मिलेगा। नीलकुरिंजी फूलों को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक मुन्नार आते हैं। यह स्थान इस अनोखी प्राकृतिक घटना के कारण बेहद खास है।

मुन्नार में स्थित अनामुडी पीक दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी है। यह चोटी 2,695 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्थान ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन जगह है। अनामुडी पीक से नीलगिरी पहाड़ियों और आसपास की घाटियों का शानदार दृश्य देखने को मिलता है। यह चोटी एडवेंचर और प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। यही वजह है कि इस जगह पर साहसिक पर्यटन के शौक़ीन लोग भी आते हैं। 

मुन्नार का एराविकुलम नेशनल पार्क वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास आकर्षण है। यह पार्क नीलगिरी तहर नामक दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजाति के लिए प्रसिद्ध है। पार्क में हरे-भरे घास के मैदान, सुंदर घाटियां और जीव-जंतुओं की अनेक प्रजातियां देखने को मिलती हैं। यह स्थान पर्यटकों को ट्रेकिंग, फोटोग्राफी और प्रकृति की अद्भुत विविधता का आनंद लेने का मौका देता है। एराविकुलम नेशनल पार्क नीलकुरिंजी फूलों के खिलने का प्रमुख स्थान भी है।

मुन्नार अपने खूबसूरत झरनों और शांत झीलों के लिए भी प्रसिद्ध है। अट्टुकल झरना, लक्कम झरना, और वायनाडु झरना यहां के सबसे प्रसिद्ध झरनों में से हैं। शांत और सुरम्य झीलें, जैसे कि कुंडला झील और मट्टुपेट्टी बांध पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। इन स्थानों पर बोटिंग, ट्रेकिंग और पिकनिक का आनंद लिया जा सकता है। झरने और झीलें मुन्नार को एक परिपूर्ण प्राकृतिक गंतव्य बनाते हैं।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...