ओखली और मूसल इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
भारतीय किचन में ओखली और मूसल का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। अगर आप भी ओखली और मूसल का प्रयोग करते हैं, तो आपको कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं इस बार में-
Mortar and Pestle Mistakes: भारतीय किचन में ओखली और मूसल का इस्तेमाल जरूर होता है। हालांकि, हर किचन में मूसल और ओखली का साइज अलग-अलग हो सकता है। अधिकतर शहरी इलाकों में अदरक और इलायची कूटने के लिए छोटे आकार की ओखली और मूसल का इस्तेमाल होता है। वहीं, लहसुन और मिर्च मसालों का भी प्रयोग किया जाता है। ओखली और मूसल का आकार छोटा-बड़ा होने के साथ इसके तत्व भी अलग हो सकते हैं।
कई लोगों के घरों में लोहे की ओखली होती है, तो वहीं कुछ घरों में एल्युमीनियम और तांबे की ओखली होती है। ओखली का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। कई बार गलत तरीके से ओखली का इस्तेमाल करने की वजह से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं ओखली और मूसल इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
मूसल का इस्तेमाल कैसे करें?

अक्सर मसाले कूटते समय लोगों की यह शिकायत होती है कि उनका मसाला सही से कूट नहीं रहता है। अगर आपको भी इस तरह की शिकायत हो रही है, तो इसका कारण मूसल का गलत इस्तेमाल हो सकता है। मूसल का सही प्रयोग नहीं करते हैं, तो इससे मसाले सही से नहीं कूटते हैं। कई लोग मूसल का प्रयोग हथौड़े की तरह करते हैं, लेकिन आपको इसका प्रयोग गोल-गोल घुमाकर करने की जरूरत होती है। इससे ओखली में सही तरीके से मसाला कूटा जा सकता है।
कैसी ओखली करें प्रयोग?
मूसल के अलावा लोगों को ओखली को लेकर भी शिकायत होती है। इस स्थिति में आपको इस बात का ध्यान रखने की जरूरत होती है कि जब भी आप मसाला कूटें, तो ओखली अच्छी तरह से सूखी होनी चाहिए। अगर ओखली गीली होती है, जो मसाला उसमें चिपक जाता है। ऐसे में मसाला सही से नहीं कूटता है। इसलिए ओखली को अच्छे से पोछकर ही इसमें मसाला कूटें, इससे मसाला सही तरीके से कूटता है। वहीं, आपको ओखली में मसाला कूटने से पहले इसे तैयार करने की जरूरत होती है।

ओखली तैयार करने के लिए सबसे पहले ओखली में नमक और चावल डालें। इसके बाद इसे दरदरा कूट लें और फिर इसमें पानी डालकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसके बाद चावल को निकालकर ओखली को साफ कर लें।
पत्थर की ओखली होती है सबसे सही
आप पहली बार ओखली खरीदने जा रहे हैं, तो हमेशा पत्थर की ओखली खरीदें। इसमें मसाला सही से कूटता है। वहीं, ध्यान रखें कि मेटल या फिर प्लास्टिक की ओखली का प्रयोग न करें। इसमें मसाले सही तरीके से नहीं पीसते हैं। वहीं, पत्थर की ओखली का वजन अधिक होता है, जिसकी वजह से इसमें मसाला सही से कूटता है। साथ ही इसकी केयर करना भी आसान है।
ओखली और मूसल का इस्तेमाल करने के दौरान अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो इससे मसाले सही से कूट सकते हैं। वहीं, अगर आपको हमारा यह किचन टिप्स आर्टिकल पसंद आया, तो अपने दोस्तों के साथ इस लेख को जरूर शेयर करें।
