Keeping Promises to Your Children
Keeping Promises to Your Children

बच्चों के साथ प्रॉमिस निभाना है जरूरी

अगर पेरेंट्स अपने बच्चों को प्रॉमिस निभाना सिखाना चाहते हैं तो पहले उन्हें खुद भी अपने बच्चों के साथ किए गए सभी प्रॉमिस को पूरा करना चाहिए ताकि उनका बच्चा उन्हें देखकर प्रॉमिस निभाना सीख सके।

Keeping Promises to Your Children: आज भी अधिकांश घरों में ऐसा देखा जाता है कि पेरेंट्स कभी खुद में कोई बदलाव नहीं करते हैं। वे हमेशा बस यही चाहते हैं कि उनका बच्चा अच्छी-अच्छी चीजें सीखे और उनकी हर बात माने। साथ ही बच्चा जब भी उनसे कोई प्रॉमिस करे तो अपने प्रॉमिस को पूरा जरूर करें। अगर बच्चा ऐसा नहीं करता है तो उसके साथ सख्ती दिखाने लगते हैं, जोकि अच्छी पेरेंटिंग के लिए बिलकुल भी सही नहीं होता है। बच्चों के साथ सख्ती से पेश आने से बच्चे जिद्दी बन जाते हैं और पेरेंट्स की बात सुनना बंद कर देते हैं। अगर पेरेंट्स अपने बच्चों को प्रॉमिस निभाना सिखाना चाहते हैं तो पहले उन्हें खुद भी अपने बच्चों के साथ किए गए सभी प्रॉमिस को पूरा करना चाहिए ताकि उनका बच्चा उन्हें देखकर प्रॉमिस निभाना सीख सके।

To win the trust of children
To win the trust of children

अगर आप अपने बच्चों का विश्वास जितना चाहती हैं तो आप उनके साथ जो भी प्रॉमिस करती हैं, उसे जरूर निभाएं। अगर आप केवल बच्चों को शांत कराने के लिए या उनकी किसी जिद से ध्यान भटकाने के लिए प्रॉमिस करती हैं तो ऐसा करना बंद कर दें, क्योंकि आपके ऐसा करने के बाद जब आप अपना प्रॉमिस पूरा नहीं करती हैं तो आप अपने बच्चों का विश्वास खो देती हैं और धीरे-धीरे उन्हें समझ में आने लगता है कि आप उन्हें केवल बेवकूफ बनाती हैं। इसलिए जो भी प्रॉमिस करें उसे पूरा जरूर करें।

To explain the meaning of promise to children
To explain the meaning of promise to children

आप चाहती हैं कि आपके बच्चे प्रॉमिस का मतलब अच्छे से सीख व समझ सकें तो आप पहले उनके साथ किए हुए अपने सभी प्रॉमिस को पूरा करें। जब वे आपको ऐसा करते देखेंगे तो खुद से ही प्रॉमिस निभाना सीख जाएंगे।

To talk with children
To talk with children

बच्चों के साथ बातचीत करने के लिए भी पेरेंट्स को अपना प्रॉमिस पूरा करना जरुरी होता है। ऐसा करने से बच्चे पेरेंट्स के साथ बात करना और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आपके बच्चे दिल खोलकर अपनी बातें आपसे शेयर करें और आपसे खूब सारी बातें करें तो आप उनके साथ अपना प्रॉमिस जरूर पूरा करें।

To keep children happy
To keep children happy

कभी-कभी बच्चों को खुश रखने के लिए भी प्रॉमिस निभाना जरूरी होता है। जब आप उनसे किया हुआ कोई प्रॉमिस निभाती हैं तो उन्हें बहुत खुशी होती है और उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है। साथ ही उन्हें ऐसा भी लगता है कि आप उन्हें प्यार करती हैं और वे आपके लिए खास हैं।

To develop positive thinking in children
To develop positive thinking in children

बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप उनके साथ प्रॉमिस करें और समय से अपने प्रॉमिस को पूरा करें। ऐसा करने से बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित होता है और वे एक बेहतर इंसान बन पाते हैं। वे किसी भी परिस्थिति से घबराते नहीं हैं और ना ही खुद को कमजोर समझते हैं।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...