Overview: दुल्हन के लिबाज में इठलाती नजर आईं उर्फी जावेद
Urfi Javed New Bridal Photoshoot: उर्फी जावेद अपने अतरंगी स्टाइल से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने अलग और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उर्फी अब तक अपने बने आउटफिट्स पहनकर कई बार लोगों का ध्यान खींच चुकी हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा आउटफिट पहना है, जो हर किसी को हैरान कर रहा है। इस बार उर्फी ने दुल्हन का अवतार लेकर सभी का दिल जीत लिया है। अपने ऊटपटांग कपड़ों के लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी लाल सुर्ख लहंगे में दुल्हन बनकर किसी अप्सरा जैसी नजर आईं। उर्फी अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में लहंगे और जूलरी से लदी हुई दिखीं। उनके इस लुक को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
Urfi Javed New Bridal Look Photoshoot: उर्फी जावेद अपने अतरंगी स्टाइल से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने अलग और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उर्फी अब तक अपने बने आउटफिट्स पहनकर कई बार लोगों का ध्यान खींच चुकी हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा आउटफिट पहना है, जो हर किसी को हैरान कर रहा है। इस बार उर्फी ने दुल्हन का अवतार लेकर सभी का दिल जीत लिया है। अपने ऊटपटांग कपड़ों के लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी लाल सुर्ख लहंगे में दुल्हन बनकर किसी अप्सरा जैसी नजर आईं। उर्फी अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में लहंगे और जूलरी से लदी हुई दिखीं। उनके इस लुक को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
शादी वाले जोड़े में ढाया कहर
उर्फी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। टीवी एक्ट्रेस उर्फी अपने बेबाक अंदाज से सभी का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने लाल जोड़े में अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो बहुत ही शानदार है। इसे देखने के बाद फैंस खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पा रहे हैं।
महारानी जैसी लगीं उर्फी
उर्फी जावेद ने हाल ही में अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह एकदम किसी राजस्थानी महारानी जैसी नजर आ रही हैं। उनका रानी-महारानी वाला ये लुक गजब का है। लाल और गोल्डन लहंगे के साथ हैवी जूलरी पहनकर उर्फी कहर मचा रही हैं। ड्रेस के साथ उन्होंने नथ पहनी थी, जो उनके लुक पर काफी अच्छी लगी। फैंस एक्ट्रेस से अपनी नजर ही नहीं हटा पा रहे हैं। उर्फी का ये लुक फैंस को काफी हैरान कर रहा है।
यूजर्स ने की जमकर तारीफें
एक्ट्रेस की वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “हमें आपके लिए दूल्हा ढूंढ़ना होगा!” वहीं एक दूसरे यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, “खूबसूरत आप पारंपरिक परिधानों में बिल्कुल खूबसूरत दिखती हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आपके अब तक के सबसे बेहतरीन और बेहतरीन लुक में से एक।”
डिजाइनर फोटोशूट
बता दें कि उर्फी का ये नया लुक एक डिजाइनर फोटोशूट था। एक्ट्रेस ने डिजाइनर रिम्पल और हरप्रीत के कलेक्शन से इस आउटफिट को कैसी किया था। ये पहली बार नहीं था, जब किसी डिजाइनर ने उर्फी को अप्रोच किया हो। एक्ट्रेस अब तक कई बड़े डिजाइनर्स की मॉडल बन चुकी हैं। एक्ट्रेस की ग्रोथ से उनके फैंस भी काफी खुश हैं। उर्फी इससे पहले भी रिम्पल और हरप्रीत के लिए कई फोटोशूट कर चुकी हैं।
‘फॉलो कर लो यार’ में आईं थी नजर
उर्फी जावेद को आखिरी बार उनकी वेब सीरीज फॉलो कर लो यार में देखा गया था। इसके अलावा उर्फी जल्दी ही कॉमेडियन हर्ष गुजराल के रियलिटी शो ‘इंगेज्ड रोका या धोखा’ को होस्ट करने वाली हैं। ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।
