20+ कोटा के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
कोटा बहुत ही खूबसूरत शहर है, जहां आप कई इलाके घूम सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगहों की लिस्ट-
Kota Me Ghumne ki Best Jagah: कोटा राजस्थान में स्थित काफी खूबसूरत जगह है, जो चम्बल नदी के तट पर स्थित है। यह शहर राजस्थान के सबसे बड़े शहरों में से एक है और इसकी संस्कृति अविश्वसनीय रूप से समृद्ध है। कोटा में घूमने के लिए आपको कई खूबसूरत जगहें मिल जाएंगी। यह शहर अपनी प्राचीन विरासत, ऐतिहासिक स्मारकों, आधुनिक आकर्षणों, चंबल नदी के पार सुंदर प्राकृतिक दृश्यों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यह राजस्थान का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। आइए जानते हैं 20+ कोटा में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल कौन से हैं?
कोटा में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह – Famous Places in Kota
| जगह | शहर से दूरी/किलोमीटर |
| सेवन वंडर्स पार्क (Seven Wonders Park) | 5.2 |
| ब्रज विलास पैलेस सरकारी संग्रहालय (Brij Vilas Palace Government Museum) | 4.2 |
| किशोर सागर (Kishore Sagar Lake) | 4 |
| कंसुआ शिव मंदिर (Kansua Shiv Temple) | 10 |
| सिटी पैलेस (City Palace) | 7.4 |
| गरड़िया महादेव मंदिर (Garadia Mahadev Temple) | 27.9 |
| कोटा बैराज (Kota Barrage) | 8.9 |
| चंबल गार्डन धौलपुर कोटा (Chambal Garden) | 9.2 |
| साड़ियों का बाजार कैथून (Saree Market Kaithoon) | 18.8 |
| गैपरनाथ जलप्रपात कोटा (Gaipernath Waterfalls) | 25.5 |
| राव माधो सिंह संग्रहालय (Maharao Madho Singh Museum) | 7.4 |
| दरा वाइल्ड़ लाइफ सेंचुरी (Darrah Wildlife Sanctuary) | 82.9 |
| शिवपुरी धाम कोटा (Shivpuri Dham) | 7.9 |
| बूंदी की रानी जी की बावड़ी (raniji ki baori bundi) | 41.6 |
| लकी बुर्ज (Lucky Burj) | 5.2 |
| चंबल हैंगिग ब्रिज (Chambal Hanging Bridge) | 15.6 |
| जग मंदिर पैलेस (Jag Mandir Palace) | 4.2 |
| उमेद भवन (Umed Bhavan Palace) | 0.6 |
| गणेश उद्यन (Ganesh Udyan) | 9.7 |
| गोदावरी धाम मंदिर (Godavari Dham Temple) | 9.2 |
सेवन वंडर्स पार्क (Seven Wonders Park)

कोटा का यह बेहद ही खूबसूरत पार्क है, जो हाल ही में कोटा शहर में बनाया गया है। इस पार्क में दुनिया के सात अजूबों का एक छोटा सा संग्रह है। यह पार्क कोटा के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। अगर आप कोटा शहर गए हैं, तो एक बार इस पार्क में जरूर घूमने जाएं।
प्रवेश शुल्क
कोटा में स्थित सेवन वंडर्स पार्क में घूमने के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति 20 रुपये देना होगा। अगर आप फोटग्राफी और वीडियोग्राफी करना चाहते हैं, तो आपको अतिरिक्त शुल्क के रूप में 100 रुपये अलग से देना पड़ सकता है। यहां आप दोपहर के 2.30 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक घूम सकते हैं।
ब्रज विलास पैलेस सरकारी संग्रहालय (Brij Vilas Palace Government Museum)

यह किशोर सागर पर स्थित एक सरकारी संग्रहालय है। इस संग्रहालय में आपको कोटा की वास्तविक संस्कृति को देखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही आपको पुराने दस्तावेज़ों, सिक्कों और सदियों पुरानी कलाकृतियों की प्रदर्शिनी देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं, यहां एक बरौली से लाई गई मूर्ति भी है जिसे आप जरूर देखना चाहिए।
प्रवेश शुल्क
ब्रज विलास पैलेस सरकारी संग्रहालय में जाने के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति 20 रुपये देना होगा। वहीं, अगर आपको कैमरा ले जाना है, तो आपको इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देने पड़ेंगे। यहां आप सुबह 9.45 से 5.15 तक घूम सकते हैं।
किशोर सागर झील (Kishore Sagar Lake)

किशोर सागर एक प्राचीन मानव निर्मित झील है, जो एक सुरम्य सेटिंग में स्थित है। इस झील का निर्माण 14वीं शताब्दी के मध्य में बूंदी के तत्कालीन राजकुमार देहरा देह ने करवाया था। यहां आपको एक मनमोहक फव्वारा भी देखने को मिलेगा। आप इस झील में नाव की सवारी का भी आनंद ले सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
किशोर सागर झील में प्रवेश शुल्क के रूप में प्रत्येक व्यक्ति से 2 रुपये लिया जाता है। आप यहां शाम के 4.30 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक घूम सकते हैं।
कंसुआ शिव मंदिर (Kansua Shiv Temple)

कोटा में घूमने के लिए अगर आप लिस्ट बना रहे हैं, तो कंसुआ मंदिर को सबसे ऊपर रखें। यह बूंदी के पास सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। इसे कर्णेश्वर मंदिर के रूप में भी जाना जाता है, यह भगवान शिव को समर्पित है। इसमें चार सिरों वाला एक शिव लिंग स्थापित है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान किया था। चंबल नदी के तट पर स्थित यह मंदिर कोटा बेहद ही लोकप्रिय है।
प्रवेश शुल्क
कंसुआ शिव मंदिर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। इस मंदिर में आप 24 घंटे किसी भी समय दर्शन के लिए जा सकते हैं।
सिटी पैलेस (City Palace)

आपने कई बार जयपुर और उदयपुर के सिटी पैलेस के बारे में सुना होगा, लेकिन अगर आप कोटा जाएं तो यहां का सिटी पैलेस देखना बिल्कुल भी न भूलें। यह पैलेस मुगल और राजस्थानी वास्तुकला का मिश्रण है, जो शहर के शाही अतीत को गौरवान्वित करती है। इसके अलावा, महल की दीवारें दर्पणों और चित्रों से सजी हैं, जो महल को रोशनी देती हैं।
प्रवेश शुल्क
कोटा सिटी पैलेस में प्रवेश के लिए आपको शुल्क के रूप में प्रत्येक व्यक्ति 100 रुपये देना होगा। इस पैलेस में आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक घूम सकते हैं।
गरड़िया महादेव मंदिर (Garadia Mahadev Temple)

कोटा जाकर अगर आप शांति ढूंढ रहे हैं, तो गरड़िया महादेव मंदिर आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यहां आपको काफी शांतिपूर्ण वातावरण मिलेगा। साथ ही प्राकृतिक सुंदरता देखने का मौका मिलेगा। यहां पर आफको आकर्षक मंदिर देखने का मौका मिलेगा। साथ ही लंगूर और बंदर भी देखने के लिए मिल सकता है।
प्रवेश शुल्क
इस जगह पर जाने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 85 रुपये प्रवेश शुल्क के रूप में देना होगा। वहीं, छात्रों के लिए प्रवेश शुल्क केवल 25 रुपये है। यहां आप सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक जा सकते हैं।
कोटा बैराज (Kota Barrage)

कोटा बैराज कोटा में चम्बल नदी पर स्थित एक ऐतिहासिक बैराज है। यह कोटा का एक मशहूर पर्यटन स्थल है, जहां से आपको चंबल नदी के मनमोहक दृश्यों और चारों ओर हरियाली देखने का मौका मिलता है। यहां पर आप जब कुछ पल बिताते हैं, तो आपको पक्षियों की चहचहाहट और चंबल के पानी की छींटों की आवाज सुनाई देगी, जो बेहद ही सुखद अनुभव देती है।
प्रवेश शुल्क
इस बैराज पर जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां 24 घंटे जा सकते हैं, यहां घूमने में आपको करीब 1 घंटे का समय लग सकता है।
चंबल गार्डन धौलपुर कोटा (Chambal Garden)

यह गार्डन चंबल के तट पर स्थित है, जो काफी आकर्षक उद्यान है। यह गार्डन बड़े-बड़े पेड़ों से भरा हुआ है। साथ ही इसमें आपको बैठने की उचित व्यवस्था मिलेगी। इस बगीचे में कुछ सुंदर संरचनाएं और मूर्तियां भी हैं। इस गार्डन से बोटिंग के लिए भी जाना जाता है। बगीचे का रख-रखाव बहुत अच्छे से किया गया है। यह मनमोहक गार्डन स्थानीय लोगों के बीच काफी ज्यादा प्रचलित है।
प्रवेश शुल्क
कोटा चंबल गार्डन में जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। आफ यहां सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक जाकर घूम सकते हैं। यह पूरे सप्ताह खुला रहता है।
साड़ियों का बाजार कैथून (Saree Market Kaithoon)
कोटा अपने हाथ से बुनी हुई साड़ियों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। अगर आफ यहां का कोआ डोरी साड़ी लेने का सोच रहे हैं, तो कैथून मार्केट जरूर जाएं। यह साड़ियों का काफी बड़ा बाजार है, जहां आपको हाथ से बुनी हुई साड़ियां बहुत ही सही दाम में मिल जाएंगी।

प्रवेश शुल्क
इस मार्केट में जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। यहां आप 24 घंटे किसी भी समय जा सकते हैं, लेकिन साड़ी खरीदने के लिए 10 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक ही जाएं। वरना सभी दुकानें बंद मिलेंगी।
गैपरनाथ जलप्रपात कोटा (Gaipernath Waterfalls)

कोटा में घूमने के लिए गैपरनाथ एक अद्भुत जगह है, जो प्रकृति प्रेमियों के के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। यहां कई लोग फोटोग्राफी के साथ-साथ ट्रेकिंग के लिए भी आना पसंद करते हैं। अगर आप मानसून में यहां जाते हैं, तो आपको झरने का तेज बहाव देखने को मिल सकता है।
प्रवेश शुल्क
गैपरनाथ वॉटर फॉल देखने के लिए आपको किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। हालांकि, अगर आप फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते हैं, तो आपको 50-50 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। यहां आप सुबह 5 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक घूम सकते हैं।
राव माधो सिंह संग्रहालय (Maharao Madho Singh Museum)

यह राजस्थान का बेहद ही प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक है। यह संग्रहालय राजस्थान के प्राचीन राजपूताना साम्राज्यों से संबंधित अपने संग्रह और प्रदर्शनियों के लिए जाना जाता है। यहां आपको राजघरानों से जुड़ी मनमोहक तस्वीरों और पेंटिंग्स को देखने का मौका मिलेगा।
प्रवेश शुल्क
राव माधो सिंह संग्रहालय का निचला खंड देखने के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति को 10 रुपये देना होगा। वहीं, ऊपरी खंड देखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति 50 रुपये देना होता है। इस म्यूजियम में जाने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक है।
दरा वाइल्ड़ लाइफ सेंचुरी (Darrah Wildlife Sanctuary)

अगर आप कोटा के आसपास कुछ अलग सा ढूंढ रहे है, तो दरा वाइल्ड़ लाइफ सेंचुरी आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यह ट्रेक, वन्यजीव सफारी और दर्शनीय स्थलों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां आप सांभर हिरण, एशियाई हाथी और एल्क जैसे विभिन्न जीवों को देख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां शाही परिवार शिकार किया करते थे।
प्रवेश शुल्क
दरा वाइल्ड़ लाइफ सेंचुरी में प्रवेश शुल्क के रूप में आपको प्रत्येक व्यक्ति 20 रुपये देना होगा। वहीं, विदेशी पर्यटकों को यहां जाने के लिए 100 रुपये देना पड़ता है। आप इस अभ्यारण में सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक घूम सकते हैं।
शिवपुरी धाम कोटा (Shivpuri Dham)
यह कोटा के सबसे प्राचीन स्थानों में से एक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां 525 से अधिक शिवलिंग हैं, वह भी एक ही स्थान पर। अगर आप रासलीला या शिवरात्रि के दौरान यहां जाते हैं तो आपको सबसे ज्यादा भीड़ देखने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा, कोटा में भगवान पशुपति नाथ की एक ऊंची मूर्ति है।

प्रवेश शुल्क
शिवपुरी धाम जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। यहां सभी के लिए प्रवेश नि:शुल्क है। आप यहां सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 9 बजे तक घूम सकते हैं।
बूंदी की रानी जी की बावड़ी (Raniji ki Baori Bundi)
यह बावड़ी रानी नाथावती जी द्वारा निर्मित है, जिसे 1699 में बनवाया गया है। राजस्थान के बूंदी शहर में यह काफी ज्यादा लोकप्रिय बावड़ियों में से एक है। यह लगभग 50 सीढ़ियों वाली बंड की सबसे बड़ी बावड़ी है। इसके अलावा इसमें एक संकीर्ण प्रवेश द्वार है, जिसमें हाथियों की पत्थर की संरचनाएं एक-दूसरे के सामने हैं। साथ ही यह एक बहुमंजिला संरचना है।

प्रवेश शुल्क
रानीजी की बावड़ी में जाने के लिए प्रवेश शुल्क में भारतीय को 50 रुपये देना पड़ता है। वहीं, विदेशी पर्यटकों को 200 रुपये देना पड़ता है। अगर आप कैमरा लेकर जाते हैं, तो आपको अतिरिक्त शुल्क के रूप में 100 रुपये देने पड़ सकते हैं। यहां आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक घूम सकते हैं।
लकी बुर्ज (Lucky Burj)
कोटा का यह एक ऐतिहासिक बिल्डिंग है, यहां आप अपनी फैमिली के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। यह ऐतिहासिक इमारत किशोर सागर में स्थित है। यह कोटा में आउटिंग के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है।

प्रवेश शुल्क
कोटा के लकी बुर्ज जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां बिना शुल्क के प्रवेश ले सकते हैं। यहां आप सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 8 बजे तक घूम सकते हैं।
चंबल हैंगिग ब्रिज (Chambal Hanging Bridge)

चंबल नदी पर बना यह हैगिंग पुल इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना है। यह सस्पेंशन ब्रिज अपनी सुंदरता के कारण पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां जाकर आप खूब तस्वीरें खींच सकते हैं। इस पुल का अगस्त 2017 में सरकार द्वारा उद्घाटन किया गया और इसे जनता के लिए खोल दिया गया। यहां आप ड्राइव करने और सुंदरता का आनंद लेने के लिए जा सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
चंबल हैंगिग ब्रिज पर जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। इस ब्रिज पर आप किसी भी समय जा सकते हैं।
जग मंदिर पैलेस (Jag Mandir Palace)

जग मंदिर वास्तुकला का एक अविश्वसनीय नमूना है, जो किशोर सागर झील के बीच में स्थित है। यह लाल पत्थरों से निर्मित स्मारक है, जो लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस मंदिर का निर्माण 1740 में कोटा के तत्कालीन रानी ने करवाया था। यहां राजघराने अक्सर लोग आते हैं। इस स्थान को बद्रीनाथ की दुल्हनिया फिल्म में भी दिखाया गया था। जग मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको नाव की सवारी करनी पड़ती है।
प्रवेश शुल्क
जग मंदिर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं।
उमेद भवन (Umed Bhavan Palace)

कोटा का यह आकर्षक केंद्र है, जो अपनी वास्तुशिल्प डिजाइन के लिए बेहद ही प्रसिद्ध है। इस महल का निर्माण 11वीं शताब्दी के शुरुआत में कोटा के तत्कालीन राजा महाराव उम्मेद सिंह द्वितीय द्वारा किया गया था। इस महल में बत्तीस कमरे हैं, जो अब एक हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है।
प्रवेश शुल्क
उमेद भवन के प्रसिद्ध होटल में बदल गया है, जिसके अंदर जाने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। लेकिन अगर आप यहां ठहरते हैं, जो आपको काफी ज्यादा किराया देना पड़ सकता है। यहां आप सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक जा सकते हैं।
गणेश उद्यान (Ganesh Udyan)

कोटा का यह एक अनोखा उद्यान है, जो पर्यटन के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह विशाल उद्यान है, जहां कई तरह की वनस्पतियां और पेड़ हैं। आप यहां अपने पसंदीदा स्नैक्स और गर्म चाय के साथ कुछ समय बिता सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
इस उद्यान में सुबह ठहलने के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। हालांकि, अगर आप 8 बजे के बाद जाते हैं, तो आपसे प्रत्येक व्यक्ति 5 रुपये ले सकते हैं। यहां आप सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक घूम सकते हैं।
गोदावरी धाम मंदिर (Godavari Dham Temple)

गोदावरी धाम मंदिर कोटा के दादाबरी में चंबल नदी के तट पर स्थित है, यह मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है। इस मंदिर में भगवान भैरव, गणपति और शिव जैसे कई देवताओं की मूर्तियां विराजित हैं। यदि आप किसी भी मंगलवार और शनिवार को यहां जा रहे हैं, तो आपको सुबह और मिड नाइट की विशेष आरती देखने का मौका मिल सकता है।
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में प्रवेश के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। वही, आप मंदिर में दर्शन के लिए किसी भी समय जा सकते हैं।
कोटा घूमने का सही समय – Best time to visit Kota
राजस्थान कोटा में घूमने का सही समय अक्टूबर से मार्च का महीना होता है। यहां आप गर्मी के सीजन में न जाएं, क्योंकि इस सीजन में यहां का तापमान काफी ज्यादा होता है। ऐसे में घूमने में परेशानी हो सकती है
कोटा कैसे पहुंचे?
हवाई मार्ग : यहां जाने के लिए आप अपने शहर से कोटा का निकटतम हवाई अड्डा सांगानेर हवाई अड्डा का एयर टिकट ले सकते हैं। इसके बाद कैब करके कोटा शहर जा सकते हैं।
ट्रेन : कोटा राजस्थान के बड़े शहरों में से एक है। यहां लगभग हर सिटी के लिए ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है। आप अपने शहर से डायरेक्ट कोटा जंक्शन के लिए रेलवे टिकट ले सकते हैं। इसके बाद कैब या फिर कोई प्राइवेट ट्रैवल की मदद से कोटा घूम सकते हैं।
राजमार्ग :कोटा शहर जाने के लिए बस भी उपलब्ध हैं। साथ ही आप अपने शहर से कैब या फिर अपना बाहर लेकर जा सकते हैं।
कोटा में ठहरने के लिए 5 स्टार होटल
होटल पारस रॉयल
पता : एसएफएस, 1-ए-6, वीआईपी कॉलोनी, तलवंडी, कोटा
होटल क्लार्क्स प्रीमियर कोटा
पता : हाउसिंग बोर्ड, कुनाड़ी, विद्युत बोर्ड क्षेत्र, कोटा
हॉलमार्क होटल
पता : अनएकेडमी कोचिंग के पास, बी 79, तलवंडी, कोटा, राजस्थान 324005
FAQ | क्या आप जानते हैं
कोटा घूमने के लिए आपको 2 से 4 दिनों का समय चाहिए।
आप यहां अपने बजट के हिसाब से घूम सकते हैं। यहां घूमने के लिए लगभग 5 हजार से लेकर 10 हजार रुपये की जरूरत होती है। हालांकि, आपके होटल का किराया और कोटा आने का वाहन भी बजट को बढ़ा या घटा सकता है।
कोटा घूमने का सही समय अक्टूबर माह से लेकर मार्च का माह होता है।
आप यहां हर तरह के होटल अपने लिए बुक सकते हैं। यहां महंगे से महंगे और सस्ते से सस्ते होटल की सुविधा है।
आप रात के समय सेवन वंडर्स पार्क, सिटी पैलेस, गोदावरी धामस कैथून बाजार, इत्यादि जगह घूम सकते हैं।
