Dry Fruits in Winter: खांसी, वायरल फीवर जैसी कई समस्याओं का डर रहता है। ऐसे में इनके सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही यह इन सभी समस्याओं से लड़ने में भी मदद करता है। इससे शरीर गर्म रहता है, जिससे आप सर्दियों में होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। सर्दियों के दौरान मुट्ठीभर नट्स खाने की भी सलाह दी जाती है।
Also read : मेवे कच्चे खाने चाहिए या भूनकर ?कैसे हैं ज्यादा स्वास्थ्य वर्धक: Raw or Roasted Nuts
नट्स खाने के स्वास्थ्य लाभ

1) अंजीर खाने के फायदे: अंजीर कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर हार्मोनल असंतुलन और रजोनिवृत्ति के बाद की समस्याओं से राहत दिलाते हैं। अंजीर में एंटी-ऑक्सिडेंट और फाइबर जैसे गुण भी होते हैं, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। वहीं, भीगे हुए अंजीर को खाली पेट खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
2) बादाम खाने के फायदे: कच्चे बादाम से शरीर को ज्यादा फायदा नहीं होता, लेकिन भीगे हुए बादाम खाने से वजन कम करने या कंट्रोल करने में जरूर मदद मिल सकती है। इनमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट लेवल होता है, जो दिल के दौरे के खतरे को कम करने में सहायक होता है। इसमें अन्य नट्स की तुलना में सबसे ज्यादा फाइबर होता है। इतना ही नहीं, यह विटामिन ई से भरपूर होता है, जो एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है। इसके साथ ही यह बढ़ते वजन को बहुत अच्छे तरीके से नियंत्रित करता है। वहीं बादाम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। भीगे हुए बादाम खाने से त्वचा की चमक बढ़ती है।
3) अखरोट के फायदे: अखरोट ब्लड शुगर और डायबिटीज से बचाते हैं। वे एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान, हृदय रोग, कैंसर, जल्दी बुढ़ापा जैसी समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। अखरोट न सिर्फ दिमागी सेहत और याददाश्त के लिए, बल्कि हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और तनाव दूर होता है। साथ ही यह कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाता है।
4) काजू के फायदे: सर्दियों में काजू का सेवन करने से हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा मिलता है। सर्दियों के दौरान होने वाले दर्द और सूजन से राहत दिलाने में काजू आपकी काफी मदद करता है। काजू का सेवन करने से आप कमजोर हड्डियों की समस्या को दूर कर सकते हैं। सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस काफी ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आपकी स्किन काफी ड्राई है तो काजू का सेवन करें। काजू का सेवन करने से आपकी स्किन में झुर्रियों की समस्या भी नहीं होती है।
5) मैकाडामिया नट्स के फायदे: मैकाडामिया फाइबर से समृद्ध होता है, जो अतिरिक्त भोजन करने की आपकी आदत पर अंकुश लगा सकता है। यह अतिरिक्त भोजन करने की आदत में सुधार आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद करेगा। यह खास प्रकार का नट आपकी कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने का काम कर सकता है, जिसमें एनीमिया और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी भी शामिल हैं।
6) किशमिश के फायदे: किशमिश में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ये एंटी-ऑक्सिडेंट शरीर की कोशिकाओं को मुक्त कणों के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं, जिससे कैंसर और हृदय रोग जैसी पुरानी बीमारियों का खतरा कम होता है। किशमिश आहार फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं, जो पाचन में सहायता करता है और कब्ज को रोकता है।
7) मुनक्का के फायदे: मुनक्का में विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे आंखें लंबे समय तक स्वस्थ रहती हैं। मुनक्का में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। हालांकि, इसको ज्यादा मात्रा में खाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। सूखे मेवे को हमेशा रात को मिट्टी के बर्तन में भिगोकर ही खाना चाहिए। सूखे मेवे को आप शाम के समय स्नैक्स के तौर पर ले सकते है। तो इस सर्दी आप नट्स का भरपूर फायदा लें और तरंदरुस्त रहें।
