20+ मलेशिया के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Famous places in malaysia

20+ मलेशिया के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

Famous Places in Malaysia : मलेशिया काफी खूबसूरत देश है, जो लाखों की संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। आइए जानते हैं यहां घूमने के लिए कुछ प्रमुख जगहों के बारे में-

Malaysia Mein Ghumne ki Best Jagah: यह दक्षिण एशियाई देश है, जो अपने अविश्वसनीय हरे वातावरण, आरामदायक शांत समुद्र बीचेज, नाइटलाइफ, अनूठी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। इस छोटे से देश में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। मलेशिया में पर्यटकों के लिए करने के लिए चीजों की कोई कमी नहीं है। यहां हर किसी के लिए छुट्टियों को बेहद यादगार बनाने के लिए कुछ न कुछ जरूर है। अगर आप भी यहां जाने का प्लान कर रहे हैं, तो कुछ प्रमुख शहरों में विजिट कर सकते हैं। आइए जानते हैं मलेशिया में घूमने के लिए कुछ प्रमुख शहर कौन से हैं?

जगह किलोमीटर (शहर से दूरी)
कुआलालंपुर (Kuala Lumpur)169 किलोमीटर
लंगकावी (Langkawi)167 किलोमीटर
जेंटिंग हाईलैंड (Genting Highlands)153 किलोमीटर
कैमरून थाईलैंड (Cameron Highlands)125 किलोमीटर
कोटा किनाबालु (Kota Kinabalu)3,214 किलोमीटर
इपोह (Ipoh)217 किलोमीटर
पेकन (Pekan)275 किलोमीटर
पेटलिंग जाया (Petaling Jaya)179 किलोमीटर
बाटू कैव्स ( Batu Caves)158 किलोमीटर
मेलाका (Melaka) –318 किलोमीटर
बाटू फेर्रिंघी (Batu Ferringhi)377 किलोमीटर
टियोमन आइलैंड (Tioman Island)444 किलोमीटर
कुआंतन मलेशिया (Kuantan)224 किलोमीटर
पुत्रजाया (Putrajaya)206 किलोमीटर
कुचिंग (Kuching)2,225 किलोमीटर
पेर्लिस (Perlis)495 किलोमीटर
पोर्ट डिक्सन (Port Dickson)258 किलोमीटर
क्लैंग (Klang)204 किलोमीटर
शाह आलम (Shah Alam)195 किलोमीटर
कुआला सेलंगोर ( Kuala Selangor)201 किलोमीटर
20+ मलेशिया के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Malaysia Mein Ghumne ki Best Jagah
Kuala Lumpur

कुआलालंपुर, मलेशिया की राजधानी है। इसे केएल के नाम से भी जाना जाता है। आधिकारिक तौर पर कुआलालंपुर का संघीय क्षेत्र है, यह देश का सबसे बड़ा शहर भी है, जो लगभग 245 वर्ग किमी में फैला हुआ है। स्टील से ढकी ऊंची-ऊंची इमारतें, मेगा शॉपिंग मॉल, प्रसिद्ध स्मारक, हलचल भरे बाजार और बढ़ती नाइटलाइफ़ की वजह से यह शहर काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। 

यहां आने के लिए आपको किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां 2 से 3 दिन आराम से घूम सकते हैं।

लंगकावी, मलेशिया में 99 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। यह हर साल 30 लाख से भी अधिक यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह द्वीपसमूह फ़िरोज़ा मलक्का जलडमरूमध्य पर फैला हुआ है। इस द्वीप पर आपको चट्टानों, विशाल चावल के खेतों, आकर्षक सैरगाहों, हलचलों से भरा बाजार और  शांत समुद्र तटों को देखने का मौका मिलेगा। 

Langkawi
Langkawi

यह एक द्वीपसमूह है, यहां आने के लिए आपको किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी समय जा सकते हैं।

जेंटिंग हाइलैंड्स, मलेशिया का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो कुआलालंपुर से सिर्फ एक घंटे की ड्राइव की दूरी पर स्थित है। इसे “मनोरंजन का शहर” कहा जाता है। यह शहर अपनी उत्साही नाइटलाइफ, लक्जरी होटल, विशाल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और विश्व स्तरीय कैसीनो के लिए प्रसिद्ध है। यह गुनुंग उलु काली की चोटी पर स्थित, जेंटिंग हाइलैंड में फर्स्ट वर्ल्ड होटल है। इस होटल को 2006 में सबसे बड़े होटल होने के लिए गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। 

Genting Highlands
Genting Highlands

यहां जाने के लिए आपको किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी समय जा सकते हैं।

कैमरून हाइलैंड्स, दक्षिण चीन सागर के पास देश के उत्तर-पश्चिमी प्वाइंट पर मलेशिया में पहांग की पहाड़ियों में बसा एक हिल स्टेशन है। मलेशियाई राज्यों पेराक और केलंटन की सीमा से घिरा, यह हिल स्टेशन आठ अलग-अलग बस्तियों का घर है, जो आश्चर्यजनक दृश्यों, विशाल वृक्षारोपण, नर्सरी, औपनिवेशिक बंगले और छिपे हुए झरनों के लिए लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 

cameron highlands
cameron highlands

यह एक हिल स्टेशन है, यहां जाने के लिए आपको किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां कभी भी जा सकते हैं।

कोटा किनाबालु, सबा की राजधानी है। इसे सामान्यतौर पर केके के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर दक्षिण चीन सागर के किनारे पर स्थित है और राजसी माउंट किनाबालु का घर है। इसी के नाम पर इस शहर का नाम रखा गया है। यह शहर पूर्वी मलेशिया और विशेष रूप से मलेशियाई बोर्नियो के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। कई ऐतिहासिक स्थलों का घर होने के बावजूद, कोटा किनाबालु तेजी से उभरती इमारतों, ट्रेंडी कैफे और रेस्तरां के लिए भई काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।

 

kota kinabalu
kota kinabalu

इस शहर में जाने के लिए आपको किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी समय जा सकते हैं।

इपोह पेराक की राजधानी और मलेशिया का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह जॉर्ज टाउन और कुआलालंपुर के बीच स्थित है। रोमांच, कला, विरासत और वास्तुकला के प्रेमियों के लिए यह काफी बेहतरीन जगह हो सकती है। इसके साथ-साथ यहां की लुभावनी चूना पत्थर की गुफाएं भी काफी शानदार हैं। 

ipoh
ipoh

इस शहर में जाने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी वक्त जा सकते हैं।

यह मलेशिया का एक छोटा सा शहर है। इसे “Royal Town of Malaysia” के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यह पहांग सल्तनत का राज्य है। पेकन में कुछ भव्य इमारतें, चौड़ी साफ सड़कें और विशाल मैदान है, जो इसकी सुंदरता को बढ़ाता है। साथ ही यह शाही महलों के साथ सुंदर और प्राचीन शहर है। 

Pekan
Pekan

इस शहर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है।

यह मलेशिया की राजधानी के पास स्थित एक छोटी सी बस्ती है, जो एक शहर के रूप में विकसित हो गई है। स्थानीय लोग इसे ‘पीजे’ भी कहते हैं। यह पूरे मलेशिया में सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र भी माना जाता है, जहां शुष्क मौसम की बात नहीं की जा सकती है। यह अपने छोटे से आकर्षक शहर के रूप में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। 

Petaling Jaya
Petaling Jaya

यह एक छोटी से बस्ती है, जहां जाने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। 

बाटू गुफाएं चूना पत्थर की गुफाओं की एक श्रृंखला है और भारत के बाहर स्थित सबसे लोकप्रिय हिंदू मंदिरों में से एक है। यह कुआलालंपुर से लगभग 13 किलोमीटर उत्तर में गोम्बक जिले में स्थित है। अगर आप मलेशिया जाएं, तो इसे देखना बिल्कुल भी न भूलें। बातू गुफाओं का मुख्य आकर्षण 140 फीट ऊंची मुरुगन प्रतिमा है, जो दुनिया में सबसे ऊंची है।

batu caves
batu caves

यहां जाने के लिए आपको किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 10 से शाम के 5 बजे तक जा सकते हैं।

मेलाका को 2008 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में शामिल किया है। यह एक ऐसा शहर है, जो सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है। यहां ट्रैवल के दौरान आपको कई ऐतिहासिक स्थल देखने का मौका मिलेगा। शहर के बीच से एक छोटी सी नदी भी बहती है, जो इसे एक शांति प्रदान करती है। मेलाका एक ऐसा शहर है जो अपने सांस्कृतिक आकर्षणों के अलावा बहुत सारे अच्छे फूड्स के लिए लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। 

Melaka
Melaka

यहां आप बिना किसी शुल्क दिए जा सकते हैं। यहां जाने का कोई तय समय सीमा नहीं है।

बाटू फेर्रिंघी, मलेशिया के पेनांग द्वीप के जॉर्जटाउन के पास स्थित एक रिसॉर्ट शहर है। मियामी समुद्र तट के कारण यह पेनांग का प्रमुख समुद्र तट है। यह वोटिंग, पैरासेलिंग, जेट स्की और बनाना बोटिंग जैसे वॉटर गेम्स के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इसके साथ-साथ इस शहर के चारों ओर लंबे ताड़ के पेड़ों और चौड़े नीले समुद्र इसे काफी ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।

Batu Ferringhi
Batu Ferringhi

यहां जाने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। आप यहां किसी भी वक्त जा सकते हैं।

टियोमन आइलैंड मलेशिया के पहांग के रोमपिन जिले में स्थित है। इस आइलैंड में आपको झरने, घने जंगल, आरामदेह मछली पकड़ने वाले गांव और रमणीय समुद्र तट देखने का मौका मिलेगा। द्वीप का प्रमुख क्षेत्र वनों से घिरा है और विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीव भी यहां निवास करते हैं। यह कोरल रीफ्स टोमन का मुख्य आकर्षण हैं, जो इसे स्नॉर्कलिंग, सर्फिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी वॉटर एक्टिविटीज के लिए हॉटस्पॉट बनाते हैं। मलेशिया का यह एक लोकप्रिय आकर्षण केंद्र है। 

Tioman Island
Tioman Island

यहां जाने के लिए आपको किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप इस आइलैंड पर किसी भी समय जा सकते हैं।

मलेशिया में स्थित, कुआंतन मलेशिया के पूर्वी तट पर पहांग की राजधानी है। यह छोटा सा शहर है, लेकिन यह शहर अपने समुद्र तटों, शांत वातावरण, अनुकूल मौसम, सुंदर सूर्यास्त और समृद्ध मलय संस्कृति के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह मलेशिया के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक है। कुआंतन कई अविश्वसनीय आकर्षणों का घर है, जैसे कि पांच गुंबदों वाली सुल्तान अहमद शाह राज्य मस्जिद, सुल्तान हाजी अहमद शाह कृषि पार्क जो एक शिक्षा केंद्र है और तंजुंग लम्पुर जो एक पारंपरिक मलय गांव है, इत्यादि के लिए जाना जाता है। 

Kuantan
Kuantan

इस खूबसूरत से छोटे शहर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी वक्त यहां जा सकते हैं।

मलेशिया में स्थित, पुत्रजया को संघीय क्षेत्र पुत्रजया भी कहा जाता है। यह कुआलालंपुर के दक्षिण में स्थित एक शहर है। पुत्रजया एक बेहतरीन वास्तुकला और पुत्रा ब्रिज की ईरानी शैली की वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यह ब्रिज प्रसिद्ध मानव निर्मित पुत्रजया झील पर बनी है। 

putrajaya
putrajaya

यहां जाने के लिए आपको किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी वक्त यहां जा सकते हैं।

कुचिंग, सारावाक राज्य की राजधानी और बोर्नियो द्वीप पर सबसे बड़ा शहर है। यह अपनी  कई संस्कृतियों के लिए लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सारावाक नदी के तट पर स्थित, इसका अपना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है और यह सावरक और बोर्नियो आने वाले पर्यटकों के लिए एक प्रमुख प्रवेश द्वार है। कुचिंग को नस्लीय सद्भाव के अस्तित्व के कारण वन मलेशिया फाउंडेशन द्वारा एकता के शहर के रूप में भी जाना जाता है, जो अंतर-नस्लीय विवाह, बहु-नस्लीय स्कूलों इत्यादि के लिए जाना जाता है। 

Kuching
Kuching

इस शहर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी वक्त यहां प्रवेश कर सकते हैं।

आधिकारिक रूप से पेर्लिस को इंडेरा कायांगन के रूप में जाना जाता है। यह मलेशियाई प्रायद्वीप के पश्चिमी तट के उत्तर में स्थित है। पेर्लिस मलेशिया का सबसे छोटा राज्य है, जो यहां का सबसे गर्म स्थान है। यह मलेशिया के सबसे बड़े गन्ने के बागानों, विचित्र कम्पोंग और अछूते प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है।

Perlis
Perlis

यहां जाने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी वक्त यहां जा सकते हैं।

पोर्ट डिक्सन कुआलालंपुर के दक्षिण में मलेशिया के नेगेरी सेम्बिलान क्षेत्र में एक आकर्षक  शहर है। यह शहर अपने आसपास नीले समुंद्री तट के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। अगर आप मलेशिया जा रहे हैं, तो यहां के ठंडे नीले पानी के किनारे कुछ समय शांति से जरूर बैठें। यह पोर्ट डिक्सन को कुआलालंपुरवासियों और पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय वीकेंट बिताने की बेहतरीन जगह है।

port dickson
port dickson

इस शहर में जाने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी वक्त जा सकते हैं।

क्लैंग को मलेशिया का एक रॉयल टाउन के रूप में जाना जाता है, यह मलेशिया के सेलांगोर राज्य की पूर्व राजधानी है। यह भले ही मलेशिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक न हो, लेकिन क्लैंग पुरानी दुनिया का एक अनोखा आकर्षण है। यह अपनी समृद्ध विरासत स्थलों और औपनिवेशिक वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यह महल, मस्जिद और अन्य इमारतों वाला एक खूबसूरत का शहर है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Klang
Klang

क्लैंग शहर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी वक्त यहां जा सकते हैं।

शाह आलम मलेशिया के सेलांगोर का शहर और राज्य की राजधानी है। पेटलिंग जिले और पड़ोसी क्लैंग जिले के एक छोटे से हिस्से के अंदर स्थित है। यहां गार्डन ऑफ इस्लामिक आर्ट्स, ब्लू मस्जिद और सुल्तान आलम शाह संग्रहालय है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। एक समय इसे सुंगई रेंग्गम के नाम से जाना जाता था। यह स्थान लंबे समय से अपने रबर और ताड़ के तेल के व्यापार के लिए प्रसिद्ध है।

Shah Alam

मलेशिया के इस शहर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी वक्त यहां जा सकते हैं।

कुआला सेलांगोर एक छोटा कम्पुंग (गांव) है, जो नारियल और ताड़ के पेड़ों से घिरा हुआ है। सुंगई सेलांगोर के किनारे स्थित है। जादुई जुगनू दुनिया में सिर्फ दो स्थानों पर उपलब्ध हैं, जिसमें एक कुआला सेलांगोर में स्थित कम्पुंग कुआंतन में है। यह जुगनुओं के लिए प्रसिद्ध होने के अलावा यह कई लुभावने प्राकृतिक आकर्षण क्षेत्र हैं।

Kuala Selangor
Kuala Selangor

यहां जाने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी  भी वक्त जा सकते हैं।

मलेशिया का मौसम सर्दियों में घूमने वाला होता है। सर्दियों के दिनों में आप यहां बेफिक्र होकर घूम सकते हैं। ऐसे में आपको यहां घूमने के लिए दिसंबर, जनवरी और फरवरी का महीना चुनना चाहिए।

हवाई यात्रा : भारत से मलेशिया जाने के लिए आप हवाई यात्रा का चुनाव कर सकते हैं। मलेशिया के कुछ प्रमुश शहरों के लिए एयर टिकट बुक करके यहां पहुंचें और अपनी सुविधा के हिसाब से कैब बुक करके यहां आसानी से घूमा जा सकते हैं।

सड़क द्वारा : भारत से मलेशिया पहुंचने के लिए सीधी सड़क मार्ग नहीं है। ऐसे में आप यहां सड़क मार्ग से नहीं जा सकते हैं। 

रेल मार्ग : भारत से मलेशिया जाने के लिए किसी तरह का रेल मार्ग नहीं जुड़ा है। इसलिए रेल से यहां जाना संभव नहीं है। आपके लिए हवाई मार्ग ही बेस्ट सुविधा है।

कैमरूनियन इन

पता : एलन कैमेलिया, तनाह राटा, 39000 तनाह राटा, पहांग, मलेशिया

मार्वेलोट होटल

पता : पुसैट हेंटियन काजांग, 43650 काजांग, सेलांगोर, मलेशिया

सुवारा होटल

पता : जालान 4/32, जेएलएन केपोंग, बट्टू, 52000 कुआलालंपुर, मलेशिया

FAQ | क्या आप जानते हैं

मलेशिया घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

मलेशिया घूमने जा रहे हैं, तो 2 से 3 दिनों की ट्रिप के लिए आपको लगभग 40 से 50 हजार रुपये की जरूरत होती है। यह एक मीडियम बजट है, इसमें आपके खर्चे अलग हो सकते हैं। कुछ लोगों को इससे अधिक पैसे भी लग जाते हैं। यह आपके खाने-पीने और रहने पर डिपेंड करता है।

मलेशिया घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

मलेशिया में घूमने का सबसे अच्छा मौसम सर्दियों का होता है। आप दिसंबर से फरवरी का महीना चुन सकते हैं।

मुझे मलेशिया में कहां रहना चाहिए?

मलेशिया में आप जिस स्थान पर घूम रहे हैं, वहां के आसपास किसी अच्छे से होटल की बुकिंग कर सकते हैं।

रात के समय मलेशिया में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

मलेशिया एक खूबसूरत शहर है, जो अपनी 24 घंटे की हलचल के लिए प्रसिद्ध है। आप यहां के शहर के मार्केट और बीच पर रात के कुछ पल बिता सकते हैं।

हम रात में मलेशिया में क्या कर सकते हैं?

रात में आप मलेशिया में शॉपिंग, कैसिनो जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...