शिक्षा ही नहीं पर्यटन की दृष्टि से भी खास है कोटा, ये हैं घूमने की प्रमुख जगहें: Kota Tourism
Kota Tourism

हर शहर का अपना एक रंग है

कोटा भी एक ऐसा ही शहर है जोकि पूरी दुनिया में शिक्षा के लिए जाना जाता है और एजुकेशन सिटी के नाम से प्रसिद्ध है।

Kota Tourism: राजस्थान के हर शहर का अपना एक रंग है जो हर किसी को अपनी तरफ़ खिंचता है। कोटा भी एक ऐसा ही शहर है जोकि पूरी दुनिया में शिक्षा के लिए जाना जाता है और एजुकेशन सिटी के नाम से प्रसिद्ध है। इस जगह पर देश के कोने कोने से छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए जाते हैं लेकिन कोटा के पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे। इस जगह पर स्थित घूमने टहलने की तमाम जगहों के बारे में बताएंगे ताकि आप कोटा को पूरी तरह से जान और समझ सकें। इस जगह के खानपान और संस्कृति से परिचित हो सकें। 

Also read: खजुराहो में घूमने के लिए 10 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल

यह एक ऐसा नगर है जो अपने यहाँ आने वाले सैलानियों को रोमांच से भर देता है। आप भी इस जगह पर घूमने का विचार बना रहे हैं तो आपको कोटा का मुकुंदरा टाइगर रिजर्व ज़रूर जाना चाहिए और जंगल सफ़ारी का मज़ा बोट के जरिए करना चाहिए। सफ़ारी के दौरान चंबल नदी के दोनों तरफ की पहाड़ियों का अद्भुत नज़ारा आपका मन मोह लेगा साथ ही इस दौरान आप कई तरह के जानवर भी देख पाएँगे। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में पैंथर, गिद्ध, भालू बहुतायत संख में पाए जाते हैं। चंबल नदी में आप उद बिलाव और मगरमच्छ भी देख सकते हैं। इस जगह को बजट ट्रैवलिंग के लिए सबसे उपयुक्त कहा जाता है। 

Kota Tourism
Kota Tourism

गराडिया महादेव कोटा में स्थित देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इस जगह पर दर्शनार्थी अपनी श्रद्धा और आस्था के साथ आते हैं। महादेव के दर्शन करते और आसपास की जगहों को देखना पसंद करते हैं। आप भी यदि कोटा आते हैं तो आपको चंबल नदी के किनारे स्थित गराडिया महादेव ज़रूर जाना चाहिए। इस जगह से आसपास का ख़ूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है। इस जगह का व्यू प्वाइंट फोटोग्राफी के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इस जगह से आपको पैंथर और भालू जैसे जानवर दिख जाएँगे। 

Heritage Chambal
Heritage Chambal

कोटा का सबसे बड़ा और प्रमुख आकर्षण चम्बल नदी है और अभी कुछ साल पहले ही इस नदी पर एक बहुत भारी भरकम राशि खर्च करके हेरिटेज चंबल रिवर फ्रंट का निर्माण कराया गया है जोकि पर्यटकों को सबसे ज़्यादा अपनी तरफ़ खिंचता है। इस जगह पर आकर ऐसा लगता है कि हम किसी विदेशी जगह पर आ गए हैं। यह हेरिटेज चंबल रिवर फ्रंट बहुत ही आकर्षक है। यह आपको सिर्फ़ राजस्थान में ही देखने को मिल सकता है। इसलिए जब भी कोटा घूमने आयहन तो हेरिटेज चंबल रिवर फ्रंट देखना नहीं भूलें। 

Visit Oxygen City Park
Visit Oxygen City Park

कोटा का ऑक्सीजोन सिटी पार्क राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय है। यह भी अभी कुछ साल पहले ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज़ से बनाया गया है और इस जगह पर देश भर से सैलानी आ रहे हैं। इस जगह पर आपको एकदम शुद्ध और साफ़ वातावरण मिलेगा। कहा जाता है कि ऑक्सीजोन पार्क लंदन के सेंट जेम्स पार्क से भी कहीं बड़ा है। इस पार्क के बीच से एक 1200 मीटर लंबी नहर निकालती है, जिसमें आप बोटिंग का मज़ा ले सकते हैं। इस पार्क में सघन वृक्षारोपण किया गया है।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...