Financial Planning

Financial Planning: माता-पिता हमेशा अपने बच्चों के लिए बेहतर ही चाहते हैं, ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप अभी से ही अपने बच्चे के भविष्य के लिए जरूरी कदम उठाना शुरू कर दें। ये जरूरी कदम आपकी लाडली और लाडले की शिक्षा में भी मदद करेंगे।

बच्चे के भविष्य को सुरक्षित रखने की शुरुआत का सबसे बढ़िया समय तो वही है, जब उसका जन्म होता है। यदि इंजीनियरिंग की फीस अभी अपने देश में 7 लाख रुपये के करीब है तो 10-15 साल बाद कम से कम यदि मुद्रा स्फीति की दर 8 प्रतिशत रही तो 1 करोड़ रुपये अपने देश में और विदेश में 2 करोड़ रुपये हो जाएगी। यह एक अनुमान है।

वर्तमान समय में शिक्षा बहुत महंगी हो गई है, साथ ही बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए कई प्रतियोगिताओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है उनके लिए उनकी पढ़ाई से जुड़ी वित्तीय जरूरतों को पूरा करना अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। अब लोग भी पहले से कहीं ज्यादा वित्तीय योजना की जरूरत को समझने लगे हैं ताकि वे अपने बच्चे को बेहतर शिक्षा पाने में मदद कर सकें।

इस समय अपने देश में और विदेश में भी यदि किसी बच्चे को उच्च शिक्षा के लिए जाना है, तो उसके लिए 20-25 लाख रुपये खर्च होना आम बात हो गई है। इस खर्च में कोर्स की फीस, ट्रांसपोर्टेशन, स्टेशनरी, किताबें और कोचिंग शामिल है। इसलिए यह जरूरी है कि अपने बच्चे के शानदार भविष्य के लिए जितनी जल्दी हो सके, बचत शुरू कर देना जरूरी है। आप चाहें तो म्यूचूअल फंड में निवेश करना शुरू कर सकते हैं या फिर सीधे स्टॉक मार्केट से शेयर ले सकते हैं, जिनसे आपको 15 से 20 सालों में ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि से बच्चे की शिक्षा की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना बनाना। यहां यह भी बताया जा रहा है कि आप इसके लिए क्या-क्या कर सकते हैं। 

बनाएं अपना मासिक बजट

यह आपका काम है कि आप देखें और निर्णय लें कि आपको हर महीने कितना बचत करने की जरूरत है। इसके साथ ही आप यह भी ध्यान में रखें कि आपका मासिक लक्ष्य पूरा हो रहा हो। 

जल्दी शुरू करें बचत 

Financial Planning for Study
Saving

अपने बच्चे के शिक्षा फंड की योजना बनाना एक लंबी प्रक्रिया है। बच्चे के भविष्य को सुरक्षित रखने की शुरुआत का सबसे बढ़िया समय तो वही है, जब उसका जन्म होता है। यदि इंजीनियरिंग की फीस अभी अपने देश में 7 लाख रुपये के करीब है तो 10-15 साल बाद कम से कम यदि मुद्रा स्फीति की दर 8 प्रतिशत रही तो 1 करोड़ रुपये अपने देश में और विदेश में 2 करोड़ रुपये हो जाएगी। यह एक अनुमान है।

कम रिटर्न वाले निवेश से परहेज 

इन दिनों, बच्चे की शिक्षा महंगी हो गई है क्योंकि शिक्षा के सेक्टर में मुद्रा स्फीति का दर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि ऐसे निवेश किए जाएं जो आपको उच्च लाभ प्रदान करें, वरना निवेश का कोई खास फायदा नहीं है। 

बच्चे के लिए यूएलआईपी योजना 

चाइल्ड यूएलआईपी बच्चे की शिक्षा की योजना के लिहाज से बेहतर है क्योंकि इसमें उसकी जरूरत वाली उम्र पर जरूरी राशि उसे मिल जाती है। निवेश के लिए चाइल्ड यूएलआईपी के लिए इक्विटी फंड विकल्प भी उपलब्ध हैं ताकि लंबे समय के लिए बेहतर लाभ मिल सके। एक माता या पिता के तौर पर यह सलाह दी जाती है कि पर्याप्त टर्म इंश्योरेन्स पॉलिसी ली जाए ताकि कभी कोई अनचाही घटना आपके बच्चे की जरूरत में बाधा ना डाल सके।

निष्कर्ष

एक मां या पिता के रूप में एक बार में ही कई चीजें करना मुश्किल भरा काम हो सकता है, खासकर बात जब निवेश और भविष्य की योजना बनाने की हो। माता और पिता अपनी जिंदगी का आधा समय बच्चे के भविष्य की चिंता और फंड की कमी में गुजार देते हैं, जो उनके बच्चे के सपनों को पूरा करने में बाधा बनते हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, बच्चे की उच्च शिक्षा और उसके भविष्य को सुदृढ़ बनाने के लिए निवेश करना शुरू कर देना चाहिए। इसके लिए सही योजना और शिक्षा की लागत का अनुमान लगाना आवश्यक है। 

बच्चे के भविष्य के लिए पीपीएफ

Public Provident Fund
Public Provident Fund

पीपीएफ 15 साल के लिए निवेश की स्कीम है, जो टैक्स मुक्त बचत प्रदान करता है। बच्चे की शिक्षा की जरूरतों के लिए पीपीएफ में निवेश करने के बारे में भी सोचा जा सकता है, इसके लिए बच्चे के नाम पर पब्लिक प्रोविडेन्ट फंड अकाउंट खुलवाने की जरूरत पड़ती है। पीपीएफ में यह विकल्प रहता है कि जरूरत पड़ने पर छह सालों के बाद पैसे निकलवाए जा सकते हैं। जब बच्चा वयस्क हो जाता है, तो वह खुद भी उस अकाउंट में बचत शुरू कर सकता है और वही अकाउंट एक्स्टेन्ड हो जाता है। 

लंबे समय वाले निवेश का विकल्प है जरूरी 

निवेशकों का वित्तीय लक्ष्य हमेशा उनकी जरूरतों के आधार पर बदलता रहता है। गिफ्ट फंड और डेट (कर्जा) फंड जैसे कई निवेश के विकल्प हैं, जिसमें निवेश किया जा सकता है। यदि आपका इरादा म्यूचुअल फंड में निवेश करने का है या आप सीधे इक्विटी में निवेश करना चाहते हैं, तो यह लंबे समय के लिए करना चाहिए। बच्चों के लिए उपहार भी एक और अन्य निवेश का विकल्प है, जो लॉक इन पीरियड के साथ आता है। यह माता-पिता को लंबे समय के लिए निवेश करने का मौका देता है और कम्पाउन्डिंग पावर से भी लाभ मिलता रहता है। 

मौजूदा निवेशों की पहचान है जरूरी 

यदि आप पीपीएफ, फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी निवेश स्कीम में निवेश कर चुके हैं, तो ये जरूर आपके वित्तीय लक्ष्यों को पाने में आपकी मदद करते हैं। इसके साथ ही आपको यह भी जानने और समझने की जरूरत है कि आपको अपने बच्चे की शिक्षा की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कितने लक्ष्य को पाने की आवश्यकता है।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...