Financial Planning
Financial Planning

बच्चों के नाम इन योजनाओं में आज ही करें निवेश, नहीं होंगे बाद में परेशान

जिस तरह से शिक्षा के साथ ही हर क्षेत्र में मंहगाई बढ़ रही है उसके हिसाब से कम उम्र में ही बच्चों के लिए बेहतर निवेश करना ज़रूरी है ।

Financial Planning: सभी पेरेंट्स अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए हर संभव कोशिश करता है। इसलिए आजकल पेरेंट्स बच्चे के बड़े होने का इंतज़ार करने की जगह उसके दुनिया में आने के साथ ही उसके बेहतर कल के लिए प्लानिंग करना शुरू कर देते हैं। जिस तरह से शिक्षा के साथ ही हर क्षेत्र में महंगाई बढ़ रही है उसके हिसाब से कम उम्र में ही बच्चों के लिए बेहतर निवेश करना ज़रूरी है जिससे आप उनके 21 साल की उम्र तक आते-आते उनके लिए किए गए निवेश पर बेहतर रिटर्न हासिल कर सके और फिर अपना आगे का जीवन निश्चिंत होकर बिता सकें। अगर आप भी अपने बच्चों के लिए अच्छे रिटर्न वाले निवेश तलाश रहे हैं तो चलिए आज हम आपको ऐसे 5 प्लान्स बताते हैं जो सुनिश्चित करेंगे आपके बच्चों का बेहतर भविष्य-

एलआईसी जीवन तरुण प्लान

Financial Planning
Saving money

लंबे समय के लिये निवेश की बात हो तो आज भी अधिकांश लोग एलआईसी पर ही भरोसा करते हैं । एलआईसी का जीवन तरुण प्लान बच्चों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसको लेने के लिए आपके बच्चे की उम्र कम-से-कम 90 दिन होनी चाहिए और अधिकतम आयु 12 साल होनी चाहिये। यह पॉलिसी बच्चे के 25 साल के होने पर परिपक्व हो जाती है इसमें आप 3 महीने, 6 महीने और सालाना प्रीमियम भर सकते हैं। अगर आप सालाना प्रीमियम 54,000 रुपये देते हैं तो 8 साल में आपका इन्वेस्टमेंट 4,32,000 रुपये होगा। इस पर आपको 2,47,000 रुपये का बोनस मिलेगा. इसका सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये होगा। जिसके बाद आपको 97,000 रुपये लॉयल्टी बोनस के रुप में मिलेंगे। इस तरह आपको इस पॉलिसी के तहत 8,44,550 रुपये मिलेंगे ।

Money management
Money management

सुकन्या समृद्धि योजना

Sukanya Samriddhi Yojana

अगर आपकी बेटी की उम्र 10 वर्ष से कम है तो आप उसके लिए सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोल सकते हैं। आप कम से कम 250 रुपए जमा करके इसे खुलवा सकते हैं। उसके बाद साल कम से कम 250 रुपए जमा करना है। हर साल अधिकतम 1.50 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। यह पैसा कभी भी और कितना भी जमा कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप अपनी बेटी का अकाउंट बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते है। इसमें 7.6 प्रतिशत का व्याज मिलता है।

म्यूचुअल फंड निवेश का एक बेहतर विकल्प

mutual fund investment
mutual fund investment

लंबे समय के लिये निवेश करना हो तो म्यूच्यूअल फंड्स भी ट्राई कर सकते हैं। अगर आप 2 साल की उम्र से ही म्युचुअल फंड में पैसा लगाते हैं और इसपर आपको 12 से 15 फीसदी की दर से रिटर्न मिलता है तो आपको करीब 5100 रुपये प्रतिमाह निवेश करना होगा। लेकिन अगर 8 साल की उम्र से निवेश शुरू करते हैं, तो आपको 11,271 रुपये प्रति माह निवेश करना होगा, वहीं 12 साल की उम्र में निवेश शुरू करते हैं तो आपको 20,805 रुपये प्रतिमाह निवेश करना होगा। इसलिए बच्‍चों के जन्‍म के बाद जल्‍द से जल्‍द शुरू करना चाहिए। इससे आपको एकदम से आर्थिक रूप से ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

Public Provident Fund
Public Provident Fund

अब आप स्वयं के लिए ही नहीं बल्कि अपने बच्चो के लिए भी पीपीएफ़ में निवेश कर सकते हैं। तो अगर आप लंबी अवधि वाले निवेश तलाश रहे हैं तो ऐसे में पब्लिक प्रोविडेंट फंड काफ़ी अच्छा विकल्प है। यह आपको 7.1 प्रतिशत का रिटर्न देता है. इसमें आप 15 साल के लिए निवेश कर सकते हैं । अगर आप पीपीएफ़ में निवेश करते हैं तो पर आपको इनकम टैक्स की छूट का फायदा मिल जाता है।

राष्ट्रीय बचत पत्र

यह सरकार द्वारा चलायी जा रही वित्तीय निवेश पहल है जिसे किसी भी बच्चे के नाम पर खोला जा सकता है। इसमें ब्याज दर 6.8% सालाना है और यह बदलती रहती है।इसमें निवेश की न्यूनतम राशि 1000 रुपये है और इसका लॉक-इन पीरियड 5 साल है। एनएससी में किया गया निवेश इनकम टैक्स के तहत 1,50,000 रुपये तक की टैक्स कटौती के लिए योग्य है।

तो, आप भी आज ही अपने बच्चों के लिए इन योजनाओं में निवेश करें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...