खजुराहो में घूमने के लिए 10 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल: Khajuraho Tourism
Khajuraho Tourism and Travel

दुनिया भर के पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र खजुराहो

वर्तमान में खजुराहो अपने खूबसूरत कला निर्माण की वजह से विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया है और दुनिया भर के पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Khajuraho Tourism: खजुराहो देश के सबसे लोकप्रिय गिने जाने वाले पर्यटन स्थलों में शुमार किया जाता है। इस जगह की स्थापना चंदेल राजाओं ने 800-1300 के मध्य किया था जिन्हें सुंदर स्थापत्य के साथ साथ स्मारकों और मंदिरों के प्रति उनके योगदान के लिए जाना जाता है। वर्तमान में खजुराहो अपने खूबसूरत कला निर्माण की वजह से विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया है और दुनिया भर के पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस जगह पर देखने-समझने और घूमने के लिए काफ़ी कुछ है। अगर आप खजुराहो आने का विचार बना रहे हैं, तो इन जगहों पर ज़रूर जाएं। 

Khajuraho Tourism: कंदरिया महादेव मंदिर

Khajuraho Tourism
Khajuraho Tourism-Mahadev Temple

खजुराहो में स्थित कंदरिया महादेव का मंदिर शिव को समर्पित है। इस मंदिर में लोगों की भीड़ रहती है और यह यहाँ के सबसे अधिक देखे जाने वाले मंदिरों में शुमार है। सावन के महीने में इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती और महाशिवरात्रि के दिन देश के कोने कोने से लोग आते हैं। इस मंदिर को अपनी बनावट, विशद वास्तुकला और पुरुषों और महिलाओं की कामुक नक्काशी के लिए जाना जाता है।

पन्ना राष्ट्रीय उद्यान

Panna National Park
Panna National Park

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित पन्ना राष्ट्रीय उद्यान को देश के जाने माने पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह खजुराहो से तक़रीबन 50 किमी की दूर है, लेकिन यदि आप प्रकृति और वन्य जीवन के प्रति लगाव अथवा प्रेम का भाव रखते हैं तो आपको इस जगह पर ज़रूर जाना चाहिए। पन्ना राष्ट्रीय उद्यान खजुराहो को बाघों के लिए जाना जाता है, लेकिन इस जगह पर आकर तरह तरह की प्रजातियों को देखा जा सकता है।

पांडव जलप्रपात और पांडव गुफाएं

Pandav Caves
Pandav Caves and Fall

खजुराहो से महज़ कुछ ही दूरी पर स्थित पांडव गुफाओं के संदर्भ में कहा जाता है कि इनका निर्माण पांडवों ने अपने निर्वासन के दौरान किया था। इस जगह पर एक एक बहुत ही ख़ूबसूरत जलप्रपात भी है जिसे पांडव जलप्रपात के नाम से जाना जाता है। राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित होने की वजह से यह जगह काफ़ी शांत और मन को सकून देने वाली है। इस जगह की शांति, पवित्रता और रहस्यमय वातावरण आपको ज़रूर पसंद आएगा। 

कुटनी बांध – कुटनी रिसॉर्ट खजुराहो

Kutni Baandh
Kutni Baandh

कुटनी बांध को खजुराहो के सबसे नयी जगहों और पर्यटन स्थलों में शुमार किया जाता है। इस जगह को कुछ लोग कुटनी द्वीप रिसॉर्ट के रूप में भी जानते हैं। यह खजुराहो की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। शाम के वक़्त इस जगह पर आपको बहुत सारे कपल यहाँ की ख़ूबसूरती को एंजॉय करते हुए आपको दिख जाएंगे। इस जगह से प्रकृति का नज़ारा देखने के साथ साथ नौका विहार का अनुभव लिया जा सकता है। 

पुरातत्व संग्रहालय खजुराहो

खजुराहो पुरातत्व संग्रहालय की स्थापना खजुराहो की महान विरासत और इतिहास को संरक्षित करने के उद्देश्य से हुआ था। यह ख़ूबसूरत संग्रहालय वैसे तो वर्ष 1910 में बनाया गया था पर 2016 में इसका पुनर्निर्माण किया गया। इस संग्रहालय में चंदेला शासन के दौरान बनाए गए मंदिरों से तक़रीबन 1500 मूर्तियों को संरक्षित किया गया है। इस जगह पर आकर आप खजुराहो की समृद्ध विरासत को समझ सकते हैं। 

बेनी सागर बांध

Benisagar Dam
Benisagar Dam Tour

बेनी सागर बांध को अपने शांत और प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है। खजुराहो के प्रसिद्ध मंदिरों को देखने के बाद आप शाम के समय बेनी सागर बांध की यात्रा कर सकते हैं। यह जगह काफ़ी बड़ी और सकून देने वाली है। इस जगह पर आकर आप नेचर वॉक और नौका विहार जैसी ख़ूबसूरत गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। इस जगह के शांत वातावरण में लोग आकर समय बिताना पसंद करते हैं। 

आदिनाथ मंदिर

खजुराहो में स्थित आदिनाथ मंदिर को 11 वीं शताब्दी में जैन संत आदिनाथ के स्मारक के रूप में बनाया गया था।  इस मंदिर की वास्तुकला को देखकर आपका मन ख़ुश हो जाएगा। इस जगह पर घूमते हुए आप मध्यकालीन भारतीय वास्तुकला की झलक देख सकते हैं। इन मंदिरों को देखकर आप प्राचीन भारतीय वास्तुकला और इसके सौंदर्यबोध की गहराइयों का अंदाजा लगा सकते हैं। 

रानेह जलप्रपात पन्ना

रानेह जलप्रपात इस जगह पर आने वाले लोगों के लिए एक बहुत ही ख़ूबसूरत और दिलचस्प गंतव्य है। इस जगह पर आकर आप यहाँ के प्राकृतिक वातावरण को देखने के साथ साथ इस जलप्रपात की भव्यता को देख सकते हैं। बरसात के मौसम में तो यह जगह किसी जन्नत सरीखे लगती है। इस जगह पर आकर आप यहाँ के प्राकृतिक वातावरण को देखने के साथ साथ कैम्पिंग आदि का भी मज़ा ले सकते हैं। 

जैन संग्रहालय 

Museum
Jainism Museum

खजुराहो बस स्टैंड से महज़ एक किमी की दूरी पर स्थित जैन संग्रहालय को साहू शांति प्रसाद जैन कला संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है। यह संग्रहालय शैक्षिक पर्यटन का एक अद्भुत नमूना है और निर्माण के वक़्त से ही अब तक अपने स्थापना दिवस के मौक़े पर देश दुनिया के तमाम पर्यटकों और इतिहासकारों को आमंत्रित करता है। इस संग्रहालय में आपको कई प्राचीन जैन कलाकृतियों और अवशेषों को देखने का मौक़ा मिलेगा। 

गंगऊ बांध

गंगऊ-बांध
Gangui Bandh

केन और सिमरी नदियों के चौराहे पर स्थित गंगऊ बांध को ब्रिटिश शासन के दौरान बनाया गया था। शहर से तक़रीबन 30 किमी की दूरी पर स्थित इस जगह को अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यह बांध पन्ना टाइगर रिजर्व के बीच होने की वजह से जंगल और आसपास की नदी का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। इस जगह पर आप नौका विहार और मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। 

खजुराहो में कहाँ ठहरे? 

खजुराहो देश के सबसे जाने माने पर्यटन स्थलों में गिना जाता है जिसकी वजह से इस जगह पर आपको इन तमाम जगहों पर घूमने के साथ साथ ठहरने और खाने पीने का भी विकल्प आसानी से मिल जाएगा। लेकिन अच्छा होगा कि इस जगह पर जाने से पहले ही होटेल आदि की बुकिंग कर लें, जिससे आपको कोई परेशानी न हो। यह जगह देश के सभी महत्वपूर्ण रेलवे नेटवर्क से जुड़ी हुई है इसलिए ट्रेन से आसानी से पहुंच जाएँगे। स्थानीय जगहों पर घूमने के लिए खजुराहो में आपको किराए की टैक्सी मिल जाती है। रहने के लिए इस जगह पर होटल और रिज़ॉर्ट की सुविधा मिल जाती है, कोशिश करें की शहर के आसपास ही आपका ठहराव हो, ताकि अन्य जगहों पर आसानी से जाया जा सके। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...