National Pet Day 2024 : मानव को सामाजिक प्राणी की उपाधि प्राप्त है, क्योंकि वो समाज की समझ लिए पैदा हुआ है। एक साथ, सामाजिक तौर पर रहने के कारण से ही मानव को सामाजिक प्राणी होने की संज्ञा दी जाती है। बहुत लंबे समय से मानव सभ्यता में पशुओं का लालन पालन किया जाता रहा है। पहले तो लोग पशुओं को केवल अपने फायदे के लिए पाला करते थे लेकिन आज ये सब बदल गया है। आज के आधुनिक समय में ज्यादातर लोग जानवर प्यार और केयर के लिए पालना पसंद करते हैं। बता दें जहां एक तरफ लोग मतलब की भावना से मुक्त होकर पेट्स पालते हैं तो कुछ सिर्फ मॉडर्न सोसायटी में स्टैंडर्ड के लिए भी पेट्स पालते हैं।
पेट्स में किसी को कुत्ता यानिकि डॉग पालना पसंद है, तो किसी को बिल्ली। लोग घोड़ा, गधा, लंगूर, बंदर, गाय और भैंस पालने के शौकीन होते हैं। बता दें पेट्स के रूप में लोग सिर्फ पशु ही नहीं बल्कि कई तरह के पक्षी भी पालते हैं। तोते, बत्तख, मुर्गे और ऐसे कई तरह के पक्षियों को पालते हैं। पेट्स को पालने का जैसे ट्रेंड शुरू हो गया है। हर कोई इसलिए पैट्स पाल रहा है क्योंकि पेट्स न सिर्फ आपका मन बहलाते हैं बल्कि साथ ही जानवर को पालने से मन को भी बेहद सुकून मिलता है। यही वजह है कि पेट्स के उनके मालिक से रिश्ते को मानने के लिए विशेष तौर पर नेशनल पेट डे मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि नेशनल पेट डे का क्या इतिहास है और ये क्यों मनाया जाता है।
Also read: Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स
क्यों मनाया जाता है नेशनल पेट्स डे

लेकिन आमतौर पर देखा जाता है कि लोग अपने पालतू जानवरों यानिकि अपने पेट्स का तो खास तौर पर ख्याल रख लेते हैं लेकिन कोई भी सड़क पर घूमने वाले स्ट्रे एनिमल्स या यू कहें, आवारा पशुओं का कोई ध्यान नहीं रखता। ऐसे बिचारे जानवरों के कभी चोट लग जाए या वो बीमार हो जाएं तो उन्हें कोई डॉक्टर के पास भी नहीं ले जाता। ऐसे में आवारा जानवरों को भी प्यार की नजर से देखा जाए और साथ ही उनकी भी विशेष देखभाल की जाए, इसके लिए यह दिन विशेष रूप से मनाया जाता है। बता दें एनिमल वेलफेयर के लिए कार्य करने वाले लॉयर और विशेषज्ञ कोलीन ने 11 अप्रैल 2006 को नेशनल पेट्स डे की शुरुआत की थी।
ये है इस दिन का इतिहास

‘नेशनल पेट्स डे’ को पेट और उसके मालिक के बीच के रिश्ते को कमेमोरेट करने के लिए पहली बार साल 2006 में कोलीन पेज ने मनाया था। बता दें पशु कल्याण अधिवक्ता कोलीन ने अपने लाडले पेट्स के साथ अपने रिश्ते का जश्न मनाने के लिए 11 अप्रैल को सबसे पहले नेशनल पेट डे मनाया था, तभी से हर साल 11 अप्रैल को ही अमेरिका में नेशनल पेट्स डे मनाया जाता है।
जानकारी के लिए बता दें वैसे तो मुख्य रूप से नेशनल पेट्स डे को अमेरिका में ही मनाया जाता है, लेकिन बीते कुछ समय से भारत सहित अन्य देशों में भी नेशनल पेट्स डे की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और लोग इस दिन को अपने और अपने पेट के बीच के रिश्ते को मनाने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं।
क्यों है ये दिन जरूरी?
नेशनल पेट डे मनाने के पीछे एक खास वजह है। अगर कुछ दिन पहले हुई रिसर्चेस और एक्सपर्ट की माने तो पता लगता है कि घर में जानवर पालने से आपकी मेंटल हेल्थ में काफी पॉजिटिव चेंजेस आते हैं। एक तरफ जहां घर में जानवरों की मौजूदगी दिल और दिमाग को सुकून देती है वहीं साथ ही पालतू जानवर आपको अपनेपन का भी एक बेहद खास एहसास करवाते हैं। बता दें पेट्स से आप कभी भी अकेला फील नहीं करते और उनके द्वारा मिलने वाला प्यार भी आपके मूड को हमेशा तरो ताजा रखता है। अगर आप वाकई अपने मूड को हमेशा मस्त रखने के इच्छुक हैं, तो आप भी पेट पाल सकते हैं।
