Pet Lover Celebrities
Pet Lover Celebrities

Pet Lover Celebrities: आम आदमी हो टेलीविजन के सितारे या फिर बॉलीवुड के सुपरस्टार सभी लोगों को कहीं ना कहीं जानवरों के प्रति लगाव होता है और लोग इन्हें अपने घर में पालना पसंद भी करते हैं। कुत्ते और बिल्ली यह दो वह खास पेट्स है जिन्हें लोग पालना पसंद करते हैं। आज हम आपको टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ उन सितारों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने अपने घर में पेट्स को पाल रखा है और इनका उनसे बहुत ही खास कनेक्शन और बॉन्डिंग है।

कविता कौशिक

FIR में चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुई एक्ट्रेस कविता कौशिक के पास एक बिल्ली और कुत्ता दोनों है और उन्हें अपने इन पैट्स से बहुत ज्यादा प्यार है। एक्ट्रेस को कई मौके पर यह तक बोलते हुए देखा जा चुका है कि उनके पेट ही उनके लिए बच्चे की तरह है और वह उन्हें ही पाल कर अपना जीवन बिताना चाहते हैं, उन्हें बच्चा करने की कोई इच्छा नहीं है।

सलमान खान

एनिमल्स पर प्यार जताने की बात आए और सलमान खान का नाम न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। सलमान के पास माइसन और माइजान नाम के दो पेट थे और उन्हें अपने डॉग्स से बहुत प्यार था। उन्होंने इन दोनों के जो नाम रखे थे उसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता था कि इन्हें अपने डॉग से कितना प्यार था।

2016 में उनके यह दोनों पालतू इस दुनिया को अलविदा कह गए थे और उसके बाद सलमान काफी परेशान हो गए थे। फिलहाल उनके पास लेब्राडोर, सेंट बर्नार्ड और नेपोलिटन मस्टिफ ब्रीड के डॉग्स हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट पेट लवर हैं इस बात का अंदाजा उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है। उनके पास दो बिल्लियां है जिसमें से एक का नाम एडवर्ड और दूसरे का नाम ज्यूनिपर है। उनकी एक बिल्ली सफेद रंग की तो दूसरी काले रंग की है और वह अक्सर तस्वीरें शेयर करती हुई नजर आती हैं।

रश्मि देसाई

Rashmi Desai

रश्मि टेलीविजन इंडस्ट्री की एक चर्चित एक्ट्रेस हैं और उन्हें एक से बढ़कर एक सीरियल में काम करते हुए देखा जाता है। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा ही अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों को दीवाना बना देती हैं।

टीवी में आने से पहले भोजपुरी स्टार रह चुकी रश्मि के पास एक क्यूट सा पेट डॉग ओरियो है और उन्हें अक्सर ही इसके साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर भी पेट लवर हैं और उनके पास बहुत ही प्यारा Lhasa Apso ब्रीड का कुत्ता है, जिसे वो बहुत प्यार करती हैं। उन्होंने उसका नाम शायलो रखा हुआ है और एक्ट्रेस का कहना है कि ये उनके लिए स्ट्रेस बस्टर है।

गुरमीत और देबिना

टेलीविजन के पॉपुलर डांस गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी रील के साथ रियल लाइफ कपल भी है और इन दिनों अपनी बेटियों के साथ जिंदगी गुजारते नजर आ रहे हैं। इन दोनों के पास दो पेट डॉग भी है जिसमे से एक का नाम डेक्सटर और दूसरे का लकी है और पेरेंट्स बनने के पहले इन्हें अक्सर वैकेशन पर अपने डॉग के साथ देखा जाता था।

जैस्मिन भसीन

जैस्मिन भसीन अक्सर ही अपने पेट्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हुई नजर आती हैं। उनके पास दो डॉग और एक बिल्ली हैं जिनसे उन्हें बहुत ज्यादा लगाव है और इनके नाम उन्होंने मीत, मिया और रैंबो रखे हुए हैं।

कपिल शर्मा

kapil sharma with their pets

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के पास भी एक पेट डॉग है जिसका नाम उन्होंने पेटा रख रखा है। उन्हें जानवरों से बहुत प्यार है और वो अक्सर ही लोगों को जानवरों की मदद करने और उनकी रक्षा करने की बात कहते हैं।

सोनू सूद

सोनू सूद के पास एक डॉग है जिसका नाम उन्होंने स्नोवी रखा हुआ है और वह से अपना बेस्ट फ्रेंड मानते हैं। उन्हें अपने पेट के साथ खेलना कूदना बहुत पसंद है।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार के पास भी एक डॉग है जिसे वो बहुत पसंद करते हैं और ये डॉग भी उन्हें बहुत प्यार करता है। उन्हें अक्सर इसके साथ समय बिताते हुए देखा जाता है।

देवोलीना भट्टाचार्जी

देवोलीना टेलीविजन इंडस्ट्री की बहुत चर्चित एक्ट्रेस हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्हें अपने पेट डॉग का बर्थडे मनाते हुए देखा गया था।

शरद मल्होत्रा

शरद मल्होत्रा का जानवरों के प्रति प्यार हमेशा से ही देखने को मिला है। उनके पास लियो नाम का एक पेट डॉग है जिसे वो बहुत प्यार करते हैं। इससे पहले उनके पास मस्की नाम का डॉग था जिसका 2020 में निधन हो गया था। ये डॉग उनके साथ 10 सालों तक रहा था।

शब्बीर अहलूवालिया

शब्बीर एक एनिमल लवर हैं और उनके पास बहुत ही शानदार मैग्नस डॉग है जिसकी हाइट एक्टर से भी ऊंची है। वो अक्सर तस्वीरें शेयर करते हैं और उन्हें अपने पालतू से बहुत ज्यादा प्यार है।

ऋत्विक धनजानी

टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे फेमस और चर्चित चेहरा है जिन्हें दर्शक बहुत पसंद करते हैं। उन्हें जानवरों से बहुत प्यार है और उनके पास एक लेब्राडोर डॉग है जिसका नाम इव है। इसके अलावा उनके पास एक और डॉग है जिसका नाम मर्फी है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...