रंगीन मैप का करें इस्तेमाल
दीवारों को सजाने के लिए आप डिजिटल मैप का इस्तेमाल कर सकती हैं। किसी बाहरी द्वीप का भ्रमण करके आई हैं तो उसी का मैप सजा लें। कलरफुल मार्कर या स्केच पेन के ज़रिए आप ख़ूबसूरत अंदाज़ में उन जगहों को मार्क कर सकती हैं, जहां आप घूमकर आई हैं। इससे आपके घूमने का शौक भी लोगों को नज़र आएगा। नेक्सट ईयर ट्रैवलिंग के लिए आप जो शहर प्लान कर रही हैं, उन्हें अलग से कट करके दीवार पर होल्डर पिन की मदद से चिपका सकती हैं और उसके साथ कोट भी लिख सकते हैं, जैसे डेस्टिनेशन फॉर नेक्सट ईयर (destination for next year) या कमिंग ट्रिप (coming trip) आदि।

बनाएं घर को कैमरा फ्रेंडली
अपनी यात्रा की तस्वीरों को केवल Facebook, Instragram या कैमरे तक सीमित करके नहीं रखें बल्कि इन तस्वीरों को फ्रेम के ज़रिए या कोलाज बनाकर वॉल पर लगाएं। आप चाहें तो अपनी हर फोटो के ऊपर साल व उस जगह का नाम लिखकर भी कोलाज या फ्रेम पर लगा सकती हैं।

शौक से करें पूरा
शहर चाहें अपने देश का हो या विदेश का, शॉपिंग के बगैर वो हमेशा अधूरा है। घूमने के शौकीन लोग हर शहर से उसकी पहचान ज़रूर लेकर आते हैं। जैसे कश्मीर गए लोग कालीन, लखनऊ गए हुए चिकनकारी व राजस्थान से भ्रमण करके आए लोग टाई एंड डाई वाले सामान लाते हैं। ऐसे में अपने लिविंग रूम के इंटीरियर को चमकाने के लिए आप उस शहर की कला का इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे राजस्थानी प्रिंट के कुशन या चादर, दीवार पर मधुबनी पेंटिंग या फिर मेज़ पर चिकनकारी किया गया मेजपोश।

पत्थर भी होते हैं काम के
समुद्री इलाकों में घूमने गए हैं तो वहां से सीप, तरह-तरह के कलरफुल स्टोन्स यानि पत्थरों को लाकर आप किसी कांच के जार में रख सकती हैं। वैसे ज़रूरी नहीं कि इस प्रकार के स्टोन्स आपको केवल beaches पर ही मिलें। पहाड़ी नदियों में भी आपको ऐसा ख़ूबसूरत खज़ाना मिल सकता है। बीच की मिट्टी को आप किसी जार में आधा भरके उसमें पौधा लगा सकती हैं।
क्लासिक वे
अपनी यात्रा के दौरान मिली हुई हर चीज़ का इस्तेमाल करना बड़ा ही क्लासिक तरीका है, घर को सजाने का। एयर टिकट, रेलवे टिकट, होटल कार्ड, म्यूज़ियम टिकेट, लगैज लेबल या फिर बाहरी देश की करैंसी आदि को भी आप क्रिएटिव तरीके से अपनी होम एक्सेसरीज़ में जोड़ सकती हैं। इसके लिए आप किसी शैडो बॉक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें
