खुशनुमा माहौल बनाए रखने में फ्रेगरैंस की बड़ी भूमिका होती है। खुशबू हमारे दिल और दिमाग दोनों को प्रभावित करती है। विभिन्न प्रकार की खुशबुओं से युक्त आजकल बाजार में खुशबूदार कैंडेल्स, अरोमा ऑयल्स और होम स्प्रे उपलब्ध हैं। आइए हम आपको बताएं कि घर के किस कोने में किस तरह की फ्रेगरैंस होनी चाहिए।
शोधकर्ताओं के मुताबिक हमारे आसपास का माहौल हमें बहुत प्रभावित करता है, खासतौर पर किसी खास प्रकार की सुगंध। आजकल अधिकतर लोग अपने घर को महकाने के लिए विभिन्न प्रकार के खुशबूदार कैंडेल्स, अरोमा ऑयल्स और होम स्प्रे आदि का इस्तेमाल करते है आईआरआईएस होम फ्रेगरैंसेज के मास्टर फ्रेगरैंस क्रिएटर किरन रांगा का कहना है कि हर खुशबू की अपनी एक परिभाषा और असर होता है, जैसे कि गुलाब की खुशबू अधिकतर लोगों को पसंद होती है, जो रोमांस और शुद्धता का प्रतीक है, लेकिन यह केवल बेडरूम या पूजा स्थल में अच्छी लगती है। इसी तरह लैवेंडर, लैमन, स्पाइस और चंदन आदि का अलग- अलग प्रभाव होता है। तो आइए जानें कि आप अपने घर के लिए किस तरह की फ्रेगरैंस कैटेगरी का चुनाव करें।
मूड के अनुसार चुनें होम फ्रेगरैंस
सिट्रस: फन, मस्ती और रिफ्रेश मूड के लिए आप साइट्रस फ्रेगरैंस चुनें। फ्रूट फ्रेगरैंस आपकी ऊर्जा को बढ़ाने के साथ तरोताजगी का भी एहसास दिलाती हैं। कुछ नया करने की उमंग मन में भरती हैं। साइट्रस फ्रेगरैंस का चुनाव आप गर्मियों के मौसम में ऑफिस या लिविंग रूम के लिए करें। सर्दी के मौसम में यह फ्रेगरैंस ज्यादा अच्छी नहीं लगती।
स्पाइस: कपकपाती ठंड में तेज मसाले की खुशबू गर्माहट का एहसास दिलाती हैं। तो सर्दियों में स्पाइस फ्रेगरैंस का चुनाव करना चाहिए। स्पाइस में आप सिनामन और जिंजर फ्रेगरैंस को चुन सकते हैं। यह अरोमा का भी काम करती है और इनकी महक न तो बहुत हल्की होती है और न तो बहुत तेज होती है।

फ्लोरल: रोमांटिक मूड में फ्लोरल फ्रेगरैंस बेस्ट मानी जाती है। यह मूड को रंगीन और रोमांचकारी बनाती है। इसका चुनाव बेडरूम के लिए करना चाहिए। इसके अलावा वैडिंग फंक्शन और फैस्टिव ऑकेजन में भी यह फ्रेगरैंस बहुत अच्छी लगती है। ऐसे ऑकेजन में आप सैंडलवुड जैसी फ्रेगरैंस भी चुन सकती हैं। चंदन और चमेली पूजा स्थलों में चंदन और चमेली जैसे फ्रेगरैंस अच्छी लगती है। चंदन की खुशबू ठंडक और शांति का एहसास दिलाती है। तो आप इस फ्रेगरैंस को अपने घर के मंदिर के लिए भी चुन सकती हैं।
लैवेंडर एंड कुकंबर: रिलैक्शेसन के लिए लैवेंडर और कुकंबर की फ्रेगरैंस काफी अच्छी मानी जाती हैं। लैवेंडर की खुशबू मन को शांत करने के साथ तनाव को दूर करने का भी काम करती है। लैवेंडर फ्रेगरैंस में ऑयल, स्प्रे और कई तरह की कैंडल्स बाजार में उपलब्ध हैं। इस फ्रेगरैंस का चुनाव आप बेडरूम और वॉशरूम के लिए करें।
फोटो सौजन्य : आईआरआईएस फ्रेगरैंस, मैसूर
