संगीत वो है जो आपको रफ्तार भरी जिंदगी में दो पल सुकून के देता है। चाहे गम हो या खुशी आपके लब्ज यूं ही गीत गुनगुनाने लगते हैं। बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही गीत हैं जिनकी लोकप्रियता ने उन्हें सदाबहार बना दिया। दौर कोई सा भी क्यों न हो .. ये गीत हमेशा गुनगनाए जाते रहेंगे। हिंदी फिल्‍मों में एक लीजेंड की हैसियत रखने वाले राजकपूर की फिल्‍मों में संगीत पर काफी मेहनत की जाती थी। उनका कहना था कि संगीत ही ऐसी चीज है जो सिनेमा देखने आया हुआ दर्शक अपने साथ ले जा सकता है। बॉलीवुड में मन्ना डे, किशोर कुमार, आर डी बरमन, मोहम्मद रफी, मुकेश, लता मंगेशकर और आशा भोसलें इन फनकारों ने जो गीत गा दिए वो भारतीय सिनेमा के इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से लिख गए। ये संगीत की दुनिया के ऐसे नाम हैं जिनके गाने सुनकर लोग अपना हर गम भुला देते थे। यहां पेश कर रहें हम ऐसे ही 10 सदाबहार गीत जो आज भी है सभी के दिल के करीब –

 

1. प्यार हुआ इकरार हुआ है…

फिल्म – श्री 420

गीतकार : शैलेन्द्र, गायक : लता – मन्ना डे, संगीतकार : शंकर जयकिशन

YouTube video

 

2. ये प्यार का नगमा है…

फिल्म – शोर (1972)

गीतकार : संतोष आनंद, गायक : लता – मुकेश, संगीतकार : लक्ष्मीकांत प्यारेलाल,

YouTube video

 

 

3. दिल का भंवर करे पुकार..

फिल्म- तेरे घर के सामने (1963)

गीतकार : हसरत जयपुरी, गायक : मोहम्मद रफी, संगीतकार : सचिनदेव बर्मन

YouTube video

 

4. नाम गुम जाएगा…

फिल्म- किनारा (1976)
गीतकार : गुलज़ार, गायक : लता – भूपेंद्र, संगीतकार : राहुलदेव बर्मन

YouTube video

 

5. देखा एक ख्वाब तो …

फिल्म- सिलसिला(1981)

गीतकार : जावेद अख्तर, गायक : लता – किशोर, संगीतकार : शिव हरी

YouTube video

 

6. अजीब दास्ताँ है ये ..

फिल्म- दिल अपना और प्रीत पराई

गीतकार : शैलेन्द्र, गायक : लता मंगेशकर, संगीतकार : शंकर जयकिशन

YouTube video

 

7. अभी न जाओ छोड़कर ..

फिल्म- हम दोनों

गीतकार : साहिर लुधियानवी,गायक : आशा – रफी,संगीतकार : जयदेव

YouTube video

 

8. कहीं दूर जब दिन ढल जाए ..

फिल्म- आनंद

गीतकार : योगेश,गायक : मुकेश,संगीतकार : सलील चौधरी

YouTube video

 

9. ऐ जिदंगी गले लगा ले ..

फिल्म- सदमा
गीतकार : गुलज़ार, गायक : सुरेश वाडकर, संगीतकार : इल्लया राजा, 

YouTube video

 

10. मेरी भीगी भीगी सी, पलकों पे रह गए ..

फिल्म- अनामिका 

गीतकार : मजरुह सुलतानपुरी, गायक : किशोर कुमार, संगीतकार : राहुलदेव बर्मन,

YouTube video

 

  

ये भी पढ़ें-

नायक ही नहीं, गायक भी हैं

जब बॉलीवुड के गीतों में उड़ी पतंग 

‘धीरे-धीरे’ को मिले 100 मिलियन व्यूज़

 

आप हमें फेसबुकट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।