पर्सनल लोन को लेकर ध्यान रखें
कई बार लोग ज्यादा जरूरत नहीं होने पर भी आसानी से उपलब्ध हो जाने की वजह से पर्सनल लोन ले लेते हैं और बाद में उन्हें नुकसान भुगतने पढ़ते हैं।
Personal Loan Tips: कई बार हमें अचानक से पैसों की जरूरत होती है। हमेशा बड़ा अमाउंट किसी से उधार भी नहीं लिया जा सकता। ऐसे में पर्सनल लोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अधिकांश प्राइवेट बैंक आसानी से पर्सनल लोन उपलब्ध करा देती हैं, क्योंकि पर्सनल लोन में किसी तरह की गारंटी की जरूरत नहीं होती और इसलिए इसे अनसिक्योर्ड लोन की श्रेणी में रखा जाता है। सही में जरूरत होने और दूसरा कोई विकल्प नहीं होने पर तो पर्सनल लोन लेना सही है, लेकिन कई बार लोग ज्यादा जरूरत नहीं होने पर भी आसानी से उपलब्ध हो जाने की वजह से पर्सनल लोन ले लेते हैं और बाद में उन्हें नुकसान भुगतने पढ़ते हैं। अगर आप भी पर्सनल लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके नुकसान के बारे में भी जरूर जान लें, ताकि लोन लेने का फैसला आप सोच समझकर करें और बाद में आपको पछताना न पड़े-

ज्यादा इंटरेस्ट रेट
पर्सनल लोन की ब्याज दर कार लोन, होम लोन या और किसी भी लोन की तुलना में काफी ज्यादा होती है। इसलिए आपको लोन चुकाते समय ज्यादा बड़ी ईएमआई देनी पड़ती है, जिसका असर आपके महीने के बजट पर पड़ता है। इसमें कई बार 24 फीसदी तक ब्याज़ देना पढ़ सकता है। इसलिए लोन लेने से पहले इसकी ईएमआई की जानकारी ले लें। आप पर्सनल लोन ईएमआई लोन कैलकुलेटर के जरिए ऑनलाइन भी अपनी ईएमआई को कैलकुलेट कर सकते हैं।

प्री-पेमेंट चार्ज
पर्सनल लोन में आपको प्री-पेमेंट चार्ज देना होता है, जबकि अन्य किसी लोन को लेते समय ये चार्ज नहीं लगता है। इसलिए यह अमाउंट आपको बिना बात के ही खर्च करना पड़ेगा।

प्रोसेसिंग फीस
पर्सनल लोन में प्रोसेसिंग फीस काफी ज्यादा लगती है। अगर आप गोल्ड लोन या किसी और लोन से तुलना करें तो ये बहुत ज्यादा है, इसलिए लोन लेने के पहले सारी जानकारी हासिल कर लें। अगर आप प्रॉपर्टी या गोल्ड को गिरवी रखकर लोन ले सकते हैं, तो उस विकल्प को चुनें, वो आपको सस्ता पड़ेगा।

क्रेडिट डैमेज
अगर आप पर्सनल लोन लेते हैं और आप उसका भुगतान समय से नहीं कर पाते हैं तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर ख़राब हो सकता है जिससे आपको भविष्य में जरूरत होने पर किसी भी तरह के लोन लेने में दिक्कत हो सकती है।

पार्ट पेमेंट या प्री-क्लोज़र
अगर हम होम लोन, ऑटो लोन या फिर कोई और लोन लेते हैं तो हमारे पास पैसा होने पर हम एक साथ पार्ट पेमेंट या प्री-क्लोज़र कर सकते हैं, लेकिन पर्सनल लोन देने वाले ज्यादातर बैंक इस तरह की सुविधा नहीं देते और आपको पेमेंट जितने समय के लिए लोन लिया है उतने ही समय में करना होता है, इससे आपको नुकसान हो सकता है।

अगर आप भी पर्सनल लोन लेने का सोच रहे हैं, तो एक बार इन बातों पर ज़रूर गौर कर लें।
