Shweta Kawatra: श्वेता क्वात्रा हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी पहचानी एक्ट्रेस हैं और उन्हें कई सारे प्रोजेक्ट में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते हुए देखा जा चुका है। कहानी घर घर की से लेकर बालवीर तक उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं और हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन किया है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन परदे पर खुशमिजाज अंदाज में नजर आई ये एक्ट्रेस अपनी असल जिंदगी में गहरे डिप्रेशन से गुजरी है।
डिलीवरी के बाद आया डिप्रेशन
श्वेता ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि वह गहरे डिप्रेशन का शिकार हुई हैं। अपनी डिलीवरी के बाद वह काफी परेशान हो गई थी और उन्हें लगने लगा था कि उनके अंदर बिल्कुल भी कॉन्फिडेंस नहीं बचा है। वो इस हद तक डिप्रेस हो चुकी थी कि खुद को खत्म कर लेना चाहती थी और उनके अंदर जीने की इच्छा ही नहीं बची थी।
श्वेता के मुताबिक ना सिर्फ वो लो फील कर रही थी बल्कि उनका दिमाग एक तरह से जान गया था उन्हें हर बात पर गुस्सा आता था और वह पैनिक अटैक में बदल जाया करता था। यह खुद श्वेता का कहना था कि मैंने कभी भी अपनी जिंदगी में इतना हेल्पलेस महसूस नहीं किया था। मैं मर जाना चाहती थी और मुझे लगता था कि मुझे सुसाइड कर लेना चाहिए। ये चीज इतनी ज्यादा खतरनाक है कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में इससे बुरा समय नहीं हो सकता।
इला अरुण ने किया खुलासा
हाल ही में इस बारे में सिंगर इला अरुण को बात करते हुए देखा गया था। उन्होंने एक्ट्रेस के डिप्रेशन के बारे में एक वेलफेयर इवेंट के दौरान बात की थी और बताया था कि वह लंबे समय से इसका शिकार थी और इससे पोस्टपार्टम डिप्रेशन कहा जाता है। उन्होंने बताया कि मेरी सात बहने हैं और हमारी मां ने हमें हमेशा सपोर्ट किया है।
पुराने जमाने में बच्चा होने के बाद मां को मायके भेज दिया जाता था लेकिन आज न्यूक्लियर फैमिली के दौर में यह सब खत्म हो चुका है। इला ने बताया कि डिप्रेशन की शुरुआत यहीं से होती है और हमारी दोस्त श्वेता ने इसे 5 साल तक झेला है। हालांकि, अब वह ठीक है और अपनी जिंदगी खुशी से जी रही हैं।
श्वेता ने की हिम्मत
इला ने यह भी कहा कि एक्ट्रेस ने बहुत हिम्मत के साथ खुद को इस सिचुएशन से बाहर निकाला है और अब वह इतनी स्ट्रांग हो चुकी है कि किसी नई मां को गाइडेंस दे सकती हैं। बना सबसे बड़ी ब्लेसिंग होती है लेकिन उसके बाद डिप्रेशन का शिकार होना कितनी बुरी फीलिंग हैं यह सोचा भी नहीं जा सकता है।
श्वेता ने खुद ही यह बात बताई थी कि जब उन्होंने बालवीर सीरियल साइन किया था तब उनका वजन 30 किलो बढ़ा हुआ था लेकिन खुद को संभालने और फिर से जिंदगी को सेटल करने के सिवाय उनके पास कोई भी रास्ता नहीं था और धीरे-धीरे सब कुछ ठीक होता चला गया।
