Money
Money Credit: Istock

Women Saving Scheme: बढ़ते खर्चों और महंगाई के चलते वर्तमान में सेविंग यानी बचत करना बेहद मुश्किल टास्‍क हो गया है। अनावश्‍यक खर्चों और आपातकालीन स्थिति के कारण लाखों रुपए कमाने के बाद भी महीने के अंत में अकाउंट खाली हो जाता है। हालांकि सेविंग्‍स सभी के जीवन का एक अहम हिस्‍सा होती हैं। हमें कब और कहां पैसों की जरूरत पड़ जाए, ये हम नहीं जानते। यही वजह है कि हमारे बड़े-बुजूर्ग हमेशा ही बचत की सलाह देते आए हैं। आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले साल 40 प्रतिशत भारतीयों ने म्‍यूचुअल फंड और इक्विटी में निवेश किया था। इस प्रक्रिया के माध्‍यम से भारतीय सेविंग स्‍कीम्‍स का हिस्‍सा बन रहे हैं। वर्तमान में सेविंग के तरीके को आसान बनाने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जानकारी और जागरूकता की कमी की वजह से अधिकांश लोग खासकर महिलाएं इनका लाभ नहीं उठा पातीं। सेविंग्‍स या बचत क्‍या होती है और कौन-कौन सी योजनाएं आपके काम सकती हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: शातिर से शातिर ठग भी हो जाएगा फेल, जब आप जानते होंगे इन्वेस्टमेंट स्कैमर्स के ये हथकंडे

क्‍या है सेविंग स्‍कीम्‍स या बचत योजनाएं

महिलाओं के लिए बचत योजनाएं
What are saving schemes

फ्यूचर या आपातकालीन स्थिति का मुकाबला करने के लिए पैसे ए‍कत्रित करना ही बचत कहलाती है। भारत में बचत योजनाएं ऐसे उपकरण हैं जो लोगों को एक नि‍र्धारित समय सीमा में अपने वित्‍तीय लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने में सहायता करते हैं। निजी क्षेत्र के बैंकों, वित्तीय संगठनों और सरकार ने इन कार्यक्रमों की शुरूआत की है। इन योजनाओं के तहत सरकार और बैंक आपकी मदद करते हैं। योजनाओं के माध्‍यम से आप होम लोन, रिटायरमेंट, बच्‍चों की शिक्षा और विवाह की जिम्‍मेदारियां बखूबी निभा सकते हैं।

महिला सम्‍मान बचत पत्र

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सम्‍मान बचत पत्र योजना सबसे लोकप्रिय और कारगर योजनाओं में से एक है। सरकार ने यह योजना केवल दो साल की अवधि के लिए अप्रैल 2023 में शुरू की थी। इस योजना में निवेश मार्च, 2025 तक किया जा सकता है। इस योजना के तहत निवेशकर्ता को लगभग 2 साल तक निवेश करना पड़ता है। योजना में न्‍यूनतम 2 हजार से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपए तक निवेश किया जा सकता है। इस योजना में आपको 7.5 प्रतिशत सालाना का ब्‍याज मिलता है। आपको बता दें कि ये ब्‍याज की गणना हर तीन महीने में की जाती है। योजना के दो साल पूरे होने के बाद मूलधन और ब्‍याज की राशि आपके एकाउंट में ट्रांसरफर कर दी जाती है।

सुकन्‍या समृद्धि योजना

भारत सरकार ने बालिकाओं की मौद्रिक स्थिरता की रक्षा के लिए सुकन्‍या समृद्धि योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत मूल राशि पर अधिकतम वार्षिक ब्‍याज दर 8.1 प्रतिशत प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ पोस्‍ट ऑफिस और किसी भी बैंक द्वारा उठाया जा सकता है। योजना के तहत 1000 रुपए की मूल राशि और वार्षिक 1.5 लाख रुपए की अधिकमत राशि के साथ खाता खोला जा सकता है। लगभग 14 साल तक खाताधारक को फंड में योगदान करना होगा। इसके अलावा सुकन्‍या समृद्धि योजना के खाते को एक पोस्‍ट ऑफ‍िस और बैंक से दूसरें बैंक में आसानी से ट्रांसफर भी किया जा सकता है। 

Also Read: जानें अच्छे रिटर्न के लिए दिवाली के मौके पर कहां करना चाहिये निवेश: Investment on Diwali

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना

महिलाओं के लिए बचत योजनाएं
National Savings Certificate Scheme

ये सेविंग या बचत का एक बेहतरीन विकल्‍प है। इस योजना के तहत आप 1000 रुपए की न्‍यूनतम राशि के साथ सेविंग कर सकते हैं। इस योजना की अवधि  लगभग 5 साल की होती है। इसमें निवेशकर्ता को 7.7 फीसदी की दर से ब्‍याज दिया जाता है।

पीपीएफ

पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड लंबी अवधि में सेविंग का बेहतर विकल्‍प है। इस योजना के तहत सालाना 500 रुपए से लेकर 1.50 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं। वर्तमान में सालान 7.1 प्रतिशत की दर से इस पर ब्‍याज दिया जा रहा है। इस योजना में कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो इस योजना में निवेश कर आप टैक्‍स बचत भी कर सकती हैं। इस योजना में मिनिमम लॉकइन पीरियड 5 साल का है, इसके बाद ही आप इस योजना में से अपने पैसे की आंशिक निकासी कर सकती हैं।