Guru Chandal Yog 2023: सनातन धर्म में ग्रह नक्षत्रों की चाल का बड़ा महत्व है। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति बदलने से इसका सीधा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद अपनी चाल बदलते हैं और एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका प्रभाव अन्य सभी राशियों पर अनुकूल या प्रतिकूल पड़ता है। नवरात्रि के एक महीने बाद देव गुरु बृहस्पति गोचर करते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि मेष राशि में पहले से ही राहु विराजमान है, ऐसे में बृहस्पति के मेष राशि में प्रवेश करने से गुरु चांडाल योग बन रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। तीन राशियों के लिए इसका प्रभाव विपरीत रहने वाला है। ऐसे में इन राशि के जातकों को अगले 6 महीने तक संभलकर रहने की जरूरत है। आइये जानते हैं बृहस्पति के चाल बदलने से किन राशियों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
Guru Chandal Yog 2023: इनको रहना होगा संभलकर

मेष राशिः मेष राशि में राहु और बृहस्पति के होने से गुरु चांडाल योग बनेंगे। इस कारण अगले 6 महीने तक मेष राशि के जातकों के लिए भारी रहेंगे। ऐसे में मेष राशि के जातकों को संभलकर रहने की आवश्यकता है। इस काल में आपको तनाव महसूस होगा और आपके काम में कई तरह की बाधाएं उत्पन्न होंगी। बनते बनते भी काम बिगड़ने लगेंगे। इसके अलावा इस दौरान आपको आर्थिक समस्या से भी गुजरना पड़ सकता है। अगले 6 महीने आपका स्वास्थ्य खराब रह सकता है। परिवार में क्लेश जैसी स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में आपको अगले 6 महीने सावधानी पूर्वक गुजारने होंगे।
मिथुन राशिः गुरु चांडाल योग के कारण मिथुन राशि के लोगों को भी संभलकर रहने की जरूरत है। इस काल में आपको कुछ अशुभ समाचार मिल सकते हैं। आपकी सेहत भी खराब रह सकती है और आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है। नौकरी में कई प्रकार की दिक्कते आ सकती हैं। आपका कुछ फैसला करने से पहले बहुत सोचने की जरूरत है। कोई फैसला जल्दबाजी नहीं करना है। अन्यथा आपको भारी नुकसान उठना पड़ सकता है। मिथुन राशि के लोगों के लिए ऑफिस में बॉस के साथ भी आपके विवाद हो सकते हैं।
धनु राशि: गुरु चांडाल योग बनने की वजह धनु राशि के जातकों पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। अगले 6 महीने आपको सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको कारोबार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस समय आपको लेन देन से बचना चाहिए। आपको आर्थिक समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है और खर्चाें में बढ़ोत्तरी हो सकती है। ऐसे में आपको सोच समझकर सही जगह खर्च करना होगा। वहीं, घर पर भी परिवार के सदस्यों के बीच झगड़ा हो सकता है और सुख-शांति जा सकती है। यह समय दान पुण्य व पूजा पाठ के लिए अच्छा है।
यह भी पढ़ेंः किस दिन कौनसा काम करने से मिलती है सफलता? जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Shastra
