Ram Navami 2023: सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि के नौवें व अंतिम दिन राम नवमी का महापर्व मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाते हैं। इस वर्ष 30 मार्च 2023 को राम नवमी मनाई जाएगी। राम नवमी पर देश भर में विभिन्न आयोजन होते हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, राम नवमी के दिन ही भगवान श्रीराम ने जन्म लिया था।
इस दिन राम मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया जाता है और भगवान श्रीराम की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि इस बार राम नवमी पर बेहद ही दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इसलिए इस दिन पूजा पाठ का विशेष लाभ मिलेगा और कई राशि के जातकों की किस्मत भी चमकेगी। तो चलिए जानते हैं राम नवमी पर किस राशि को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
Ram Navami 2023: राम नवमी पर बने कई दुर्लभ संयोग

पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि इस बार राम नवमी 30 मार्च 2023 को है। इस दिन गुरुवार है, जो कि भगवान विष्णु को समर्पित दिन है। इसके अलावा राम नवमी पर इस बार गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी बन रहे हैं। जिस वजह से इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। ऐसे में इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि व वैभव बना रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन रवि योग व सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। वहीं, गुरु पुष्य योग रात्रि 9 बजकर 29 मिनट से लेकर 31 मार्च सुबह 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। अमृत सिद्धि योग रात्रि 9 बजकर 29 मिनट से 31 मार्च सुबह 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
किन राशियों की चमकेगी किस्मत?

सिंह राशिः सिंह राशि के जातकों के लिए राम नवमी कई शुभ समाचार के साथ आएगी। इस काल में आपके अटके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। वहीं, पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा और आय के नये स्त्रोत भी खुलेंगे। यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस काल में आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता हाथ लगेगी।
तुला राशिः तुला राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। अगर आप विवाह योग्य है तो आपके पास अच्छे रिश्ते चलकर आएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी और सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
वृषभ राशिः राम नवमी पर चार शुभ संयोग से वृषभ राशि पर इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा। वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय नया कार्य शुरू करने के लिए सबसे उत्तम है। आप अगर निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे।
यह भी पढ़ेंः किस दिन कौनसा काम करने से मिलती है सफलता? जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Shastra
