23 अप्रैल को 500 साल बाद बनेगा केदार योग, इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत: Kedar Yog 2023
Kedar Yog 2023

Kedar Yog 2023: धार्मिक शास्त्रों में ग्रह नक्षरों का महत्व बताया गया है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति कई योग का निर्माण करती है। ग्रहों की शुभ स्थिति जीवन में सुख—समृद्धि व सौभाग्य लाती है। वहीं, अशुभ स्थिति के कारण जीवन में कई परेशानियां आती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 23 अप्रैल को केदार योग बन रहा है। ऐसा 500 साल बाद हो रहा है, जब केदार योग बनेगा, जिसका शुभ प्रभाव भी कई राशियों को मिलने वाला है।

धार्मिक शास्त्रों में केदार योग को बेहद ही दुर्लभ व शुभ माना जाता है। इसका शुभ व अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। केदार योग कब बनता है, इसे लेकर पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि कुंडली में चारों भावों में सभी सात ग्रह स्थित होने पर केदार योग का निर्माण होता है। केदार योग बनने से कई जातकों के जीवन में सुख—समृद्धि व आय में वृद्धि होती है। केदार योग से मातृ सुख व धन संपत्ति के योग भी बनते हैं। तो चलिए जानते हैं केदार योग से किस जातक की किस्मत जाग उठेगी।

मेष राशि

Kedar Yog 2023

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केदार योग बनने से मेष राशि के जातकों को इसका शुभ परिणाम मिलने वाला है। मेष राशि के जातकों को इस दौरान अचानक धन लाभ हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहेगी और आपको समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा। केदार योग से नौकरी में तरक्की और व्यापार में वृद्धि होगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। यह समय विद्यार्थियों के लिए भी शुभ है। इस दौरान आपको कई क्षेत्रों में अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि

Kedar Yog

सिंह राशि के जातकों के लिए केदार योग कई शुभ संकेत लेकर आ रहा है। 23 अप्रैल को केदार योग बनने से सिंह राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके जीवन में सुख—समृद्धि व सौभाग्य बना रहेगा। बिजनेस से जुड़े सभी काम पूर होंगे और किसी भी चीज के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इस समय आपके लिए हर क्षेत्र के हिसाब से लाभ देने वाला रहेगा।

धनु राशि

Kedar Yog 2023

500 साल बाद बन रहे केदार योग से धनु राशि के जातकों के लिए अच्छ समय रहेगा। इस दौरान आपके बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे और नये अवसर प्राप्त होंगे। आपके लिए यह समय निवेश के लिए अच्छा है। इस समय किए गए निवेश में आपको लाभ होगा। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो भी यह समय आपके लिए शुभ है। इससे आपको मोटा मुनाफा होने की संभावना है। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो आपको जल्दी ही अच्छा समाचार मिल सकता है। हालांकि, आपको ध्यान रखना होगा कि इस समय आप फिजूल खर्चें ना करें।

यह भी पढ़ें: अगर चाहिए बरकत तो पर्स में हमेशा रखें ये चीजें, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा: Money Vastu