Money Vastu : मनुष्य के जीवन में धन का महत्व भी होता है। अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए इंसान को धन की आवश्यकता होती है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कम पैसों में भी आराम से गुजारा कर लेते हैं। इसके विपरीत कुछ लोगों के जीवन में धन का अभाव रहता है। ऐसे लोगों के पास अथक प्रयास के बाद भी पैसा टिक नहीं पाता है। ज्योतिष शास्त्र में धन अर्जित करने के लिए कई विशेष उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में पर्स से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इन उपायों से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। तो आइए जानते हैं पंडित इंद्रमणि घनस्याल से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको पर्स में कौनसी चीजें रखनी चाहिए।
लक्ष्मी माता की तस्वीर

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि आपको अपने पर्स में मां लक्ष्मी की बैठी हुई मुद्रा की तस्वीर रखनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी हमेशा आप पर प्रसन्न रहती हैं। इसके अलावा आप अपने पर्स में मां लक्ष्मी की प्रिय वस्तुएं भी रख सकते हैं। लक्ष्मी माता को गोमती चक्र, समुद्री कोड़ी, चांदी के सिक्के और कमलगट्टे आदि बहुत प्रिय होते हैं। इसलिए इनको पर्स में रखने से आपके जीवन में कभी भी पैसों की कोई कमी नहीं रहती है। इन चीजों को रखने से पहले माता लक्ष्मी के चरणों में इनको रखना शुभ माना जाता है। इसके बाद आप इन चीजों को अपने पर्स में रखें।
पीपल का पत्ता

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार पीपल का पत्ता भी बेहद शुभ माना जाता है। आपको पीपल का पत्ता लेकर किसी शुभ मुहूर्त में उसे अभिमंत्रित करा कर अपने पर्स में रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन में कभी भी कंगाली का सामना नहीं करना पड़ता है। इस उपाय से आपके जीवन में हमेशा धन धान्य के भंडार भरे रहते हैं
लाल रंग का कागज

ज्योतिष शास्त्र में लाल रंग के कागज को बहुत शुभ माना जाता है। आपको लाल रंग के कागज पर अपनी मनोकामना लिखनी है और उस कागज को मोड़कर उस पर रेशम का धागा लपेट देना है। उसके बाद आप उस कागज को अपने पर्स में रखें। इस उपाय से आपको धन संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। माना जाता है कि इस उपाय को करने से आपकी मनोकामना भी जल्द पूरी होती है।
चावल व हल्दी की गांठ

धार्मिक शास्त्रों में चावल को बेहद ही पवित्र व शुभ माना गया है। इसलिए आपको अपने अपने पर्स में चावल के कुछ दाने जरुर रखने चाहिए। इस उपाय को करने से आप फिजूलखर्ची से बचते हैं। साथ ही इस उपाय से बरकत भी होने लगती है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पर्स में हल्दी की गांठ रखने से लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलता है। साथ ही हल्दी की गांठ को पर्स में रखने से मां लक्ष्मी भी बहुत प्रसन्न होती है। शास्त्रों के अनुसार, हल्दी की गांठ को लाल या पीले रंग के कपड़े में बांधकर उसकी विधिवत पूजा करने के बाद अपने पर्स में रखना चाहिए। इस उपाय को करने से आपके जीवन में कभी भी आर्थिक संकट नहीं आता है तथा हमेशा धन संपदा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: किस दिन कौन-सी चीजें खरीदना होता हैं शुभ व अशुभ, जानें ज्योतिष शास्त्र के यह नियम: Vastu Tips For Purchasing
