Vastu Tips For Purchasing: वैसे तो हम प्रतिदिन ही कुछ ना कुछ खरीदते रहते हैं। लेकिन शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें किसी विशेष दिन खरीदना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में खरीदारी से संबंधित कुछ नियम बताए गए हैं। हिंदू धर्म शास्त्र में सभी व्यक्तियों के लिए प्रत्येक दिन का अपना विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में तो हर एक चीज के लिए समय और मुहूर्त दिया होता है। आपको हमेशा खरीदारी करने से पहले शुभ और अशुभ दिन का खासकर ध्यान रखना चाहिए। सनातन धर्म के अनुसार कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें विशेष दिन लेने पर आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आज हम जानेंगे पंडित इंद्रमणि घनस्याल से कि खरीदारी करते समय कौनसे दिन कौन सी चीजें लेना शुभ और अशुभ होता है।
सोमवार

सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित माना जाता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सोमवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी करने से बचना चाहिए। इस दिन लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल आदि खरीदना अशुभ माना जाता है। सोमवार के दिन आप अनाज, डेयरी उत्पाद और बर्तनों की खरीदारी कर सकते हैं। इन चीजों को खरीदने के लिए सोमवार का दिन शुभ माना जाता है।
मंगलवार और शनिवार

मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। मंगलवार के दिन जूते, पर्स, चमड़ा और लोहे का सामान खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको मंगल दोष लगता है। इसलिए मंगलवार को इन सामानों को खरीदने से बचना। शनिवार का दिन शनि महाराज को समर्पित होता है। शनिवार के दिन कभी भी सरसों का तेल, तिल का तेल नहीं खरीदना चाहिए। इसके अलावा शनिवार के दिन नमक को भी नहीं खरीदना चाहिए। इन सब चीजों के लिए शनिवार का दिन अशुभ होता है। शनिवार के दिन मशीनरी और फर्नीचर का सामान खरीद सकते हैं। इन चीजों की खरीदारी के लिए शनिवार का दिन शुभ माना जाता है।
बुधवार और बृहस्पतिवार

बुधवार का दिन ज्ञान की देवी सरस्वती और भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। बुधवार के दिन आप स्टेशनरी का सामान खरीद सकते हैं। साथ ही बुधवार के दिन कला और संगीत से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी करना भी आपके लिए शुभ साबित होता है। इस दिन फिश एक्वेरियम, बर्तन और किसी भी प्रकार की दवाइयां खरीदना अशुभ माना जाता है। बृहस्पतिवार भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित माना जाता। इस दिन आप जमीन या प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं, यह आपके लिए शुभ साबित होता है। लेकिन बृहस्पतिवार के दिन में किसी भी प्रकार के बर्तन और नुकीली चीजें खरीदने से परहेज करना चाहिए। बृहस्पतिवार के दिन इन चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है।
शुक्रवार

शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। शुक्रवार के दिन किसी भी प्रकार की खरीदारी से बचना चाहिए। शुक्रवार के दिन आप पूजा पाठ , हवन इत्यादि से संबंधित सामग्री को खरीद सकते हैं। किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान, बर्तन, आदि खरीदने से बचना चाहिए। शुक्रवार के दिन भूलकर भी प्रॉपर्टी संबंधित खरीदारी नहीं करनी चाहिए।
रविवार

रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित माना जाता है। इस दिन अनाज की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। रविवार को आप गेहूं, चावल इत्यादि खरीद सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन लाल रंग की वस्तुओं की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। रविवार को आप पर्स की खरीदारी भी कर सकते है। खासतौर पर रविवार के दिन गार्डनिंग और भवन निर्माण संबंधी वस्तुओं को खरीदना अशुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: आग के इन उपायों से घर में आएगी खुशहाली, जानें वास्तु शास्त्र में दर्ज ये नियम: Fire Vastu Tips
