Author Views
Author Views

Author Views: गृहलक्ष्मी का जनवरी 2025 ‘वेट लॉस एंड कुकरी स्पेशल’ अंक प्रशंसनीय है। गृहलक्ष्मी का प्रस्तुत अंक नैतिकतापरक अंक लगा। दो कहानियां वाकई मानवीयता से भरी हैं। इन्हें पढ़कर पारिवारिक एवं निजी जीवन की समस्या का सकारात्मक अंत देखने को मिला। ‘स्त्री की मनोदशा’ पढ़कर लगा कि परिवार का महत्व कितना ज्यादा होता है। अपनापन केवल अपने ही दे सकते हैं जब समझदार नई पीढ़ी और स्नेहपूर्ण मातापिता का साथ मिले तो सब कुछ संभव है। वहीं ‘सफेद दाग’ कहानी तो मानवता से भरी है। इंसान इंसान से प्रेम करे, रिश्ते में कटुता न आए यह बहुत महान कार्य होता है। हालांकि, मेरा स्वयं का रिपोर्ट है कि किसी तरह का दुराव-छिपाव जीवन के किसी भी शुरुआत में नहीं रखना चाहिए। सत्य का साथ स्थायी होता है।
लेख ‘शुक्रिया बोलने से बन जाएंगे सारे बिगड़े काम’ बार-बार पढ़ने की चीज लगी। नए वर्ष से कुछ रचनात्मक प्रतिभा बढ़ाने वाले कॉलम प्रारंभ करें।

  • मायारानी श्रीवास्तव
    मिर्जापुर (उ.प्र.)

मैं आपकी नियमित पाठिका हूं और हर अंक का बेसब्री से इंतजार करती हूं। जनवरी 2025 का विंटर स्पेशल अंक पढ़कर बहुत अच्छा लगा। विंटर फैशन और रेसिपीज से जुड़े लेख मुझे काफी पसंद आए। स्वास्थ्य
से जुड़े लेख के बारे में पढ़कर मुझे अपने दैनिक खानपान से जुड़ी बहुत सी कमियोंको दुरुस्त करने का भी मौका मिला। ऐसे शानदार लेखों के लिए धन्यवाद!

  • वैभवी शर्मा, फिरोजाबाद

मेकअप की दीवानी हूं प्रिय गृहलक्ष्मी, मुझे आपकी मैगजीन का मेकअप पेज बहुत ही अच्छा लगता है और पिछले एडिशन का मेकअप देखकर मुझे काफी मजा आया क्योंकि उसमें दिए गए सभी आई मेकअप को मैंने
अपनी मम्मी पर ट्राई किया, पहले तो कुछ ज्यादा अच्छे नहीं हुए लेकिन बाद में कई हद तक मैंने अच्छा किया। मैं चाहती हूं आप इसी तरह के आर्टिकल पब्लिश करते रहें। सिर्फ आई मेकअप ही नहीं मैंने लगभग इस पत्रिका में दिए गए यानी जब भी आप मेकअप का लेख देते हैं तो मैं उसको जरूर ट्राई करती हूं और अब मैं
पार्टी में अपना और अपनी मम्मी का मेकअप करके पैसे बचा लेती हूं।

  • निहारिका, नई दिल्ली

प्रिय गृहलक्ष्मी, आपकी पत्रिका में हर विषय को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया जाता है, लेकिन विंटर फैशन स्पेशल लेख ने तो दिल खुश कर दिया। सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए लेयरिंग, स्वेटर्स, शॉल्स और लॉन्ग बूट्स से जुड़ी जानकारी बहुत काम आई क्योंकि मैंने इस बार अपनी सर्दियों को बोरिंग न बनाते हुए स्टाइलिश और कूल बनाया।
इस एडिशन में आपकी सलाहें बहुत काम की रहीं। साथ ही, सर्दियों में बालों और त्वचा की देखभाल को लेकर दिए गए टिह्रश्वस भी बेहद उपयोगी लगे। कृपया अगली बार सर्दियों में एथनिक वियर और पार्टी लुक्स पर भी एक खास लेख प्रकाशित करें।

  • रितु, जयपुर

आपकी पत्रिका का हर अंक शानदार होता है, लेकिन सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण पर लिखा गया लेख पढ़कर मुझे विशेष रूप से अच्छा लगा। यह विषय आज के समय में बहुत जरूरी है, क्योंकि सर्दियों में कोहरा और धुंध के साथ मिलकर प्रदूषण की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। आपने न केवल इसके कारणों को समझाया, बल्कि घरेलू उपायों और सावधानियों की जो जानकारी दी, वह बहुत उपयोगी रही। मुझे खासकर बुजुर्गों और बच्चों की देखभाल से जुड़ी बातें बहुत महत्वपूर्ण लगीं। अब मैं भी अपने परिवार में हवा को शुद्ध रखने के लिए इंडोर ह्रश्वलांट्स लगाने और घर के आसपास सफाई रखने पर ध्यान दे रही हूं। साथ ही, अपने मास्क पहनने, योग करने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह देकर इस समस्या से बचने के आसान उपाय भी बताए। आपके इस जागरूकता भरे लेख के लिए धन्यवाद। कृपया भविष्य में वायु गुणवत्ता सुधारने और
प्रदूषण रोकने के उपायों पर भी जानकारी देते रहें।

काजल, उत्तर प्रदेश

गृहलक्ष्मी पत्रिका का हर अंक रोचक और उपयोगी होता है, लेकिन सर्दियों में त्वचा और सौंदर्य देखभाल पर लिखा गया लेख पढ़कर मुझे बहुत खुशी हुई क्योंकि सॢदयों में रूखी त्वचा, फटे होंठ और बालों की देखभाल एक बड़ी समस्या होती है, और ऐसे में आपके लेख मेरे काफी काम आए। खासतौर पर घरेलू नुस्खे, जैसे नारियल तेल और ग्लिसरीन के इस्तेमाल की जानकारी बहुत अच्छी लगी। साथ ही, सर्दी-जुकाम से बचने के
लिए दिए गए सुपरफूड वाला लेख काफी अच्छा था जिसमें घरेलू नुस्खों की जानकारी दी गई और ये जानकारियां काफी हद प्रभावी साबित हुईं। मैं उम्मीद करती हूं गृहलक्ष्मी पत्रिका में इसकी तरह
की जानकारियां मिलती रहेंगी। इस बेहतरीन और व्यावहारिक जानकारी के लिए गृहलक्ष्मी टीम का हृदय से
धन्यवाद।

  • रंजना शर्मा, गाजियाबाद

पुरस्कृत पत्र

मायारानी श्रीवास्तव, मिर्जापुर (उ.प्र.)