13 जुलाई दिन शुक्रवार को आषाढ़ महीने की अमावस्या है। लोग अमावस्या के नाम से डरते हैं और उसे अशुभ मानते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमावस्या पर कुछ ऐसे कार्य हैं जिनको करने से घर में शुभता आती है। मान्यता तो यह भी है की इस दिन कुछ छोटे-छोटे उपाय किए जाए, तो इसका फल पूरे वर्ष मिलता रहता है। आइए जानते हैं कुछ आसान से उपाय जिसे अमावस्या पर करना होता है जरूरी।

 

  • पितरों का आशीर्वाद आपके ऊपर हमेशा बना रहे, इसके लिए हर अमावस्या पर किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान जरूर करना चाहिए और पितरों को जल अर्पित करना चाहिए।
  • अमावस्या के दिन अपने आस-पास स्थित मंदिर में जरूर जाएं और गरीबों को अन्न का दान करें। ऐसा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। और पढ़ें-(आप भी शुरू कर देंगे मंदिर जाना, जब जान जायेंगे इससे होने वाले चमत्कारी लाभों को)
  • अमावस्या के दिन मछलियों और चींटियों को आटा जरूर डालना चाहिए। पुण्य लाभ और धन लाभ के लिए ऐसा करना अत्यंत ही लाभकारी होता है।
  • अमावस्या के दिन पर सुबह उठकर हनुमान जी की मूर्ति के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। पाठ समाप्ति के बाद दीपक को में गेट के पास रख दें, ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी घर के अंदर प्रवेश नहीं करती है।
  • अमावस्या के दिन गाय को पांच फल भी खिलाने चाहिए, इससे वर्षभर घर में ख़ुशी और शुभता का वातावरण बना रहता है।
  • पितृ और शनि देव को प्रसन्न करने के लिए अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे कड़वे तेल का दिया जलाएं और गरीबों में काली उड़द और काली चीजों का दान करें।
  • कार्यों में आ रही रुकावटों से निपटारा पाने के लिए हर अमावस पर एक ब्राह्मण को भोजन अवश्य ही करना चाहिए। इससे पितर भी सदैव प्रसन्न रहेंगे और घर-परिवार बुरी नजर से भी बचा रहेगा।
  • हर अमावस्या को घर के हर कोने की अच्छी तरह से सफाई करें। घर में पड़े कबाड़ को बहार निकाल दें। इस दिन सुबह और शाम घर के मंदिर और तुलसी पर दिया अवश्य ही जलाएं इससे घर से दरिद्रता और कलह खत्म होता है।

     

ये भी पढ़ें-

जानिए 14 साल के वनवास के दौरान कहाँ-कहाँ रहे थे श्रीराम 

पहाड़ों में है मां वैष्णो का धाम, जानिए कब, कैसे करें यात्रा

बिना घी,तेल के जलती है यहां अखंड ज्वाला

आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।