हाल ही में डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती ने अपनी गर्लफ्रेंड मदालसा शर्मा से शादी कर ली है। बड़े ही तेजी से महाअक्षय कि शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खबरों के मुताबिक पहले ये जोड़ी 7 जुलाई को शादी करने वाली थी। लेकिन पुलिस की जांच के वजह से इस शादी को टालनी पड़ी थी।

महाअक्षय और मदालसा शर्मा ने शादी जानकारी इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके दी है। पहले शादी परंपारिक तरीके से होने वाली थी लेकिन पुलिस के इंवेस्टिगेशन की वजह से टालनी पड़ी। ये शादी ऊटी के द मोनार्क होटल में की है।

महाअक्षय पर आरोप है कि एक भोजपूरी एक्ट्रेस को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया था। जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ने महाअक्षय और योगिता बाली के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया।

इन तस्वीरों में महाअक्षय और मदालसा दोनों ही बहुत खुश नजर आ रहे हैं। मदालसा ने रेड और ऑरेंज कलर का लहंगा पहन रखा है, जिसमें बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं हम बात करें महाअक्षय की तो गोल्डन कलर का अचकन कुर्ता पहन रखा है। खबरों की माने तो इनकी शादी कोर्ट मैरिज हुई है, और इस शादी में करीबी लोग ही शामिल थे।
ये भी पढ़े
‘भैयाजी सुपरहिट’ फिल्म की सामने आई रिलीज डेट
‘गोल्ड’ फिल्म के स्टार कास्ट से कराया अक्षय ने इंट्रो
सोनाली बेंद्रे ने ट्वीट कर बताया उन्हें हाई-ग्रेड कैंसर है
