सोम प्रदोष व्रत पर यह उपाय करने से मिलेंगे लाभ: Pradosh Vrat Upay
Pradosh Vrat Upay

Pradosh Vrat Upay: प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दिन शाम को भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। हर महीने दो प्रदेश व्रत आते हैं एक शुक्ल पक्ष में और दूसरा कृष्ण पक्ष में। जो व्यक्ति पूरे विधि पूर्वक इस व्रत का पालन करता है उस पर महादेव की विशेष कृपा बनी रहती है। अगर आप को किसी तरह के दुख दर्द का सामना करना पड़ रहा है तो महादेव आप की समस्याओं का निवारण करेंगे। आप इस दिन कुछ आसान उपाय कर सकते हैं जिनके कई लाभ आप को मिल सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन उपायों के बारे में।

Also read: कब और क्यों मनाया जाता है गंगा दशहरा? जानें इसके बारे में: Ganga Dussera 2024 Date

प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

Pradosh Vrat Upay
Pradosh Vrat Subh Muhurat

20 मई को दोपहर 2 बज कर 28 मिनट पर वैशाख महीने का प्रदोष व्रत शुरू हो रहा है और 21 मई को दोपहर 4 बज कर 9 मिनट पर इसका समापन होगा। पूजा का मुहूर्त शाम 5 बज कर 46 मिनट से शुरू हो कर 8 बज कर 22 मिनट तक रहेगा। सोमवार के दिन पड़ने के कारण इसे सोम प्रदोष व्रत भी कहा जाता है।

उपाय

अगर आप व्रत रख कर पूजा के समय शिवलिंग पर अक्षत अर्पित करते हैं तो आपकी कुंडली का शुक्र दोष ठीक हो सकता है और उसके बुरे प्रभावों से आप बच सकते हैं। शिव अभिषेक करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है।
इस दिन 108 बेल पत्र पर श्री राम लिख कर एक एक करके शिवलिंग पर चढ़ा दें। ऐसा करने से जल्दी विवाह होने के योग बन जाते हैं।
सवा किलो साबुत चावल ले कर उनमें से कुछ चावल शिवजी पर अर्पित करें। बाकी चावल को जरूरतमंद लोगों में बांट दें। ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। ऐसा करने से आप को कभी आर्थिक समस्याओं का सामना भी नहीं करना पड़ता है।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...