Hartalika Teej 2024 Puja Mantra: पंचांग के हिसाब से हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज के व्रत रखा जाता है। इस बार 6 सितंबर दिन शुक्रवार को यह त्यौहार मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं ही नहीं कुंवारी कन्याओं के लिए भी यह पर्व महत्वपूर्ण बताया जाता है। माना जाता है कि इस दिन जो महिलाएं विधि पूर्वक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल बनता है और रिश्ते में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है। पति के अखंड सौभाग्य और लंबी उम्र के लिए महिलाएं हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखती हैं। अगर आप भी हरितालिका तीज का व्रत रखने वाली हैं तो अपनी पूजा सामग्री में कुछ जरूरी चीजों को शामिल करना बिल्कुल ना भूलें।
भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए सामग्री का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसलिए हरितालिका तीज व्रत रखने से पहले एक सामग्री लिस्ट जरूर तैयार करें, जिससे पूजा की कोई भी सामग्री छूटेगी नहीं। वहीं हरितालिका तीज के दिन पूजा करते समय कुछ मंत्रों का जाप करके आप शिव जी और माता पार्वती को प्रसन्न करके वैवाहिक जीवन को खुशहाल बना सकती हैं।
हरितालिका तीज 2024 के लिए शुभ मुहूर्त

इस साल हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त 5 सितंबर 2024 को दोपहर के 12:21 मिनट से शुरू हो रहा है और इसका समापन 6 सितंबर दोपहर 3:01 पर होगा। इस मूहूर्त में पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।
हरितालिका तीज के लिए पूजा सामग्री लिस्ट
- शिव गौरी की मूर्ति, एक चौकी, लाल कपड़ा
- घी, दीपक, धूप बत्ती, अगरबत्ती, बाती और कपूर
- पान, सुपारी, चंदन,
- नारियल, केला,
- आम का पत्ते, केले के पत्ते, कलश,
- मिठाई, बताशा, शहद,
- कलावा, चंदन, अक्षत
भगवान शिव को चढ़ाने के लिए पूजन सामग्री लिस्ट
शमी के पत्ते, पान के पत्ते, बेलपत्र, बांस, देवदार पत्र, भांग के पत्ते, धतूरा, कनेर, केले के पत्ते और अशोक के पत्ते को जरूर अर्पित करना चाहिए। इन्हें चढ़ाने से भगवान शिव अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामनाओं को पूरी करते हैं।
मां पार्वती के लिए श्रृंगार सामग्री लिस्ट
हरितालिका तीज पर मां पार्वती को चढ़ाने के लिए काजल, कुमकुम, मेहंदी, चूड़ी, शीशा, कंघी, वस्त्र, बिंदी, पायल, बिछिया ,श्रृंगार सामग्री को खरीदकर पहले से ही रख लें।
गणेश जी के लिए पूजन सामग्री लिस्ट
शिव गौरी के साथ इस दिन भगवान गणेश की भी पूजा-अर्चना की जाती है। हरितालिका तीज पर भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए फूल, नए वस्त्र, बेलपत्र, फल, नारियल, चंदन जनेउ और केले को पत्तों को थाली में जरूर शामिल करना चाहिए।
भगवान शिव के इन मंत्रों का करें जाप

शिव मंत्र– ओम नम: शिवाय
शिव मंत्र- ओम पशुपतये नमः
शिव मंत्र- ओम महेश्वराय नमः
शिव मंत्र- नमामि शमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं
शिव मंत्र– ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ
माता पार्वती को खुश करने के लिए इन मंत्रों का करें जाप
पार्वती मंत्र- ओम उमाये नमः
पार्वती मंत्र- ओम पार्वत्यै नमः
मां पार्वती को सिंदूर अर्पित करते समय इस मंत्र का जाप करें- सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्।
शुभदं कामदं चैव सिंदूरं प्रतिगृह्यताम् ।।
