Shaligram Bhagwan Upay
Shaligram Bhagwan Upay

Shaligram Bhagwan Upay: हमारे हिंदू धर्म में सालेग्राम यानी शालिग्राम कई नाम से जाने जाते हैं। इनकी पूजा के कुछ खास नियम होते हैं। यह भगवान शिव का ही विग्रह रूप है। पुराने जमाने से माना जा रहा है कि भगवान के इस विग्रह रुप की पूजा करनी चाहिए।

माना जाता है कि लगभग 33 प्रकार के शालिग्राम होते हैं जिनमें से 24 को विष्णु अवतारों से जोड़ कर देखा जाता है। इसलिए एकादशी पर्व पर शालिग्राम की पूजा का महत्व होता है। लेकिन इनकी पूजा के कुछ अपने नियम है जिनका पालन करना काफी जरूरी है।

Also read: भगवान विष्णु से जुड़ी रोचक कहानियां

अगर इस दिन आप भगवान शालिग्राम को कुछ चीजें अर्पित करते हैं तो उनकी विशेष कृपा आप पर बरसती हैं और आप को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए जान लेते हैं कौन कौन सी चीजें आप शालिग्राम को अर्पित कर सकते हैं जिनसे आप के घर में काफी लाभ मिल सकता है।

यह चीजें चढ़ाएं

गोपी चंदन चढ़ाएं :

ऐसा कहा जाता है की आप को नहाने के बाद शालीग्राम भगवान को गोपी चंदन का लेप लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं और आपके जीवन में सुख शांति बनी रहती है।

पंचामृत चढ़ाएं :

अगर आप इस एकादशी को शालीग्राम भगवान को पंचामृत चढ़ाते हैं तो वह काफी प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन से नकारात्मकता खत्म होती है और बुरी शक्तियां भी आपसे दूर जाती हैं। ऐसा करने से आपके घर में शुभता आती है।

अक्षत और तुलसी पत्र चढ़ाएं :

अक्षत को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आप को इस दिन भगवान शालिग्राम को अक्षत और तुलसी पत्र जरूर चढ़ाने चाहिए। अगर आप किसी तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो आप को इन्हें चावल भी जरूर चढ़ाने चाहिए। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है और आप के घर में धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं।