आज की लाइफ स्टाइल पर ध्यान दें तो इसके चलते खराब फिटनेस और तेज़ी से बढ़ता वज़न सभी की एक आम समस्या है। हम यह भी देखते हैं कि छोटी सी लगने वाली यह समस्या ढेर सारी डिज़ीस की जड़ होती है। अनेक बीमारियां सिर्फ बढ़ते वज़न पर काबू कर लेने से ही ठीक होने लगती हैं। बस इतना जान लें कि आपको किस चीज़ को हां कहना है और किसे न।
शक्कर को कहें न
शक्कर को सफेद ज़हर कहा जाता है। यह ऐसी चीज़ है, जिसके अधिक सेवन से नई बीमारियों को निमंत्रण मिलता है। डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर, पेट के रोगों के साथ-साथ यह पेट की चर्बी भी बढ़ाता है। अगर आप जल्दी से जल्दी पेट की चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शक्कर का सेवन करना एकदम बंद कर दें।
तली-भुनी चीज़ों से दूरी बनाएं
अपनी जीवनशैली में सुधार करना ज़रूरी है। संतुलित आहार के साथ नियमित व्यायाम करने से ही पेट की चर्बी से निजात पाई जा स·ती है। जंक फूड व तेल-मसाले वाली चीज़ों से दूरी में ही भलाई है।
भोजन करना छोड़ें नहीं
अक्सर लोग वज़न कम करने के लिए एक समय का भोजन नहीं करते हैं। उन्हें लगता है कि इससे उनका वज़न जल्दी कम हो जाएगा, लेकिन यह धारणा बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से खाना तो भले ही ·म हो जाता है, लेकिन जब बीच में भूख लगती है तो आप स्नैक्स या ऐसी ही कोई चीज़ खा लेते हैं, जो वज़न बढ़ जाने का कारण बन जाती है। खासकर सुबह का नाश्ता ज़रूर करें, क्योंकि सुबह-सुबह शरीर को ऊर्जा की ज़्यादा ज़रूरत होती है।
कच्चे नारियल के तेल को कहें हां
अगर आप नियमित रूप से और सही तरीके से कच्चे नारियल तेल का प्रयोग करें तो एक महीने के अंदर चार से छह पाउंड यानी पौने तीन किलो तक वज़न कम किया जा सकता है। कच्चे नारियल तेल में ट्राइग्लिसराइड नाम का फैट पाया जाता है, जिसका हमारी फिटनेस पर किसी प्रकार का बुरा असर नहीं पड़ता। यह शरीर के अंदर जाते ही कोशिकाओं को पोषित करना शुरू कर देता है। इससे फैट तुरंत एनर्जी में बदल जाता है और शरीर में इकट्ठा नहीं हो पाता।
सेब का सिरका है कारगर
अपने रोज़ के सलाद में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिला स·ते हैं। इससे आपके सलाद का स्वाद भी बढ़ जाएगा और वज़न घटाने में भी ये कारगर साबित होगा। आप चाहें तो एक कप पानी में एक चम्मच सिरका मिलाकर पी भी सकते हैं। दरअसल सेब को निचोडऩे से जो लिक्विड मिलता है, उसके फर्मेंटेशन के बाद जो सिरका बचता है, उसे हम सेब का सिरका या ए.सी.वी. कहते हैं। यह भूख को कंट्रोल करने और शरीर का मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने में मदद करता है।
नींबू और फल हैं ज़रूरी
वज़न घटाने के लिए नींबू पानी का सेवन करना एक रामबाण इलाज है। इससे पाचन सुधरता है और टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। रोज़ सुबह गुनगुने पानी में नींबू की कुछ बूंदें और शहद मिलाकर पीने से भी वज़न कम होता है। खट्टे फल जैसे संतरा, कीनू, नींबू और अंगूर आदि का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में कीजिए, क्योंकि इनमें विटामिन सी होता है। विटामिन सी कोलाजन और त्वचा के लिए दूसरे प्रोटीन बनाने में सहाय· होता है। कोलाजन से त्वचा में लचीलापन आता है, जिससे चेहरे पर जल्दी साइन ऑफ एजिंग नहीं झलकते।
एलोवेरा को कहें हां
वजन बढऩे के अलावा अगर आप हमेशा आलस और थकान का अनुभव भी करते हैं तो एलोवेरा जूस पीना शुरू कर दें। इससे एनर्जी लेवल भी बढ़ता है और इसमें एक्टिव विटामिंस, मिनरल्स, एंजाइम्स, काबोहाइड्रेट्स, अमीनो एसिड, सेलिसिलिक एसिड और फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। ये सभी चीज़ें मेटाबॉल्जिम को भी बढ़ाती हैं। अपने बढ़ते वज़न को घटाने के लिए अगर आप वाकई गंभीर हैं तो किसी एक्सपर्ट की मदद से सबसे पहले अपना डाइट प्लान फिक्स कीजिए और रुटीन में फिजि़कल एक्टीविटिज़ को शामिल कीजिए। फिर देखिए, कैसे छूमंतर होता है आपका एक्स्ट्रा फैट।

ये भी पढ़े-
बड़े काम के हैं नींबू के ये घरेलू नुुस्खें
वेट लॉस के लिए ट्राई करें ये 7 होम रेमेडीज़
जब कॉन्स्टिपेशन हो, तो ट्राई करें ये 7 टिप्स
मुंह के छालों को इन 10 टिप्स से करें ठीक
आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
