आम चार हज़ार सालों से भारतीय खाने का हिस्सा रहा है। गर्मियों में तो इसकी डिमांड बहुत बढ़ जाती है, क्योंकि दूसरे फलों के मुकाबले आम के बहुत फायदे होते हैं। इसमें पाए जाने वाला पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए काफी पौष्टिक साबित होते हैं। आमतौर पर सेहत का दुश्मन और फैट बढ़ाने वाला मान लिया जाता है। जानिए इसके फैक्ट्स-
पोषक तत्वों से भरपूर
- आम में ग्लूटामाइन एसिड प्रोटीन होता है, जो हमारी एकाग्रता और याददाश्त को बढ़ाता है तो इसे आप दिमाग को तेज़ करने वाला फल कह सकते हैं।
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भरमार होती है, जिससे इम्यून सिस्टम सेहतमंद बनता है और क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को रिपेयर करने में मदद मिलती है।
- लोग मानते हैं कि आम में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है, जबकि एक मीडियम आम में करीब 120 कैलोरी होती है और इसमें फैट और सोडियम बहुत कम होता है और कोलेस्ट्रोल ज़ीरो होता है।
- आम में ज्यादा फाइबर होने के कारण यह पेट भरे होने का अहसास देता है और इसके साथ ही कब्ज़ की समस्या नहीं रहती।
- एक मीडियम आम (करीब 200 ग्राम) से 3 ग्राम फाइबर मिलता है।
- आम में दूसरों फलों के मुकाबले सबसे ज्यादा बीटा कारोटीन होता है। 200 ग्राम आम में करीब 2164 आईयू होता है। बीटा कारोटीन शरीर में विटामिन ए में बदल जाता है और यह आंखों, फेफड़ों, हड्डियों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है।
- आम विटामिन C का सबसे बढिय़ा स्रोत है तो इसका मतलब है कि यह इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है और साथ ही मायरेड संक्रमण से रोकथाम करता है, जो कि आमतौर पर गर्मियों में पाई जाती है।
- आम में ढेर सारे फाइबर होते हैं, जो प्राकृतिक लैक्सटिव की तरह काम करता है।
- डायबिटीज़ रोगी भी इसे खा सकते हैं। बस यह ध्यान रखना होता है कि सीमित मात्रा में ही खाएं। इसमें ग्लायसीमिक मात्रा (आहार में ब्लड शूगर और इंसुलिन के स्तर को मापने का तरीका) भी मीडियम से कम होती है।
- आम में आपके मूड को बेहतर बनाने की क्वालिटी होती है।
स्वाद और सेहत का संगम
- आम में ढेर सारा पोटेशियम होता है, जो हमारे शरीर के ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन को कम करने में मदद करता है) को नियमित करता है और गर्मी के मौसम में शरीर को पसीने व गर्मी से बचाए रखने के लिए शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है।
- आम में टार्टिक एसिड और मैल्कि एसिड से भरपूर व सीट्रिक एसिड के कुछ ट्रैस होते है, जो शरीर के पीएच को संतुलित रखकर शरीर को एल्कलाइन बनाकर रखते हैं।
- पके हुए आमों में फिनोलिक्स (एंटीऑक्सीडेंट) की भरमार होती है, जिसमें एंटी कैंसर और एंटी इंफलेमेटरी गुण होते हैं।
- अगर आप मोटापे को लेकर परेशान हैं तो आम आपके लेपटिन हार्मोंन के स्तर को कम करने में मदद करता है।

बड़े काम के हैं नींबू के ये घरेलू नुुस्खें
वेट लॉस के लिए ट्राई करें ये 7 होम रेमेडीज़
जब कॉन्स्टिपेशन हो, तो ट्राई करें ये 7 टिप्स
मुंह के छालों को इन 10 टिप्स से करें ठीक
आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
