जानिए आम कैसे बना फलों का राजा: National Mango Day 2023
National Mango Day 2023

जानिए आम क्यों है फलों का राजा

मीठे आम का स्वाद तो हम सभी को पसंद होता ही हैI यही कारण है कि आम सभी फलों में सबसे लोकप्रिय हैI आइए जानते हैं कि आखिर आम फलों का राजा कैसे बनाI

National Mango Day 2023: गर्मी का मौसम आते ही लोगों को जिस चीज का बेसब्री से इंतजार रहता है, वह है खट्टे-मीठे रसीले आम का आनंद लेनाI ‘आम’ इस फल का नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता हैI  आम अपने स्वाद और गुणों को लिए काफी मशहूर हैI  यह एक ऐसा फल है जो सभी को पसंद होता हैI आम को ‘फलों का राजा’ भी कहा जाता है, आइए जानते हैं कि आखिर आम फलों का राजा कैसे बनाI

आम कैसे बना फलों का राजा

National Mango Day 2023
Mango Day 2023

आम को अंग्रेजी में Mango के नाम से जाना जाता हैI इसका वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका हैI आम एक भारतीय और स्वादिष्ट फल हैI आम विभिन्न पोषक तत्वों जैसे विटामिन सी, विटामिन ए और फाइबर से भरपूर होता हैI इसके अलावा, यह फल स्वाद में मीठा होता है जिसे खा कर लोगों का दिल खुश हो जाता हैI आम को कई तरीके से खाया जा सकता है जैसे कच्चे आम की चटनी तैयार कर, आचार बना कर, आम पन्ना व शेक या फिर सब्जी बनाकरI पके हुए मीठे आम का स्वाद तो हम सभी को पसंद होता ही हैI  यही कारण है कि आम सभी फलों में सबसे लोकप्रिय हैI आम को फलों का राजा इसलिए कहा जाता है क्यूंकि आम कई गुणों से भरपूर हैI आम में बायोएक्टिव कंपाउंड और फाइबर होने के कारण यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता हैI आम आंखों के लिए, पाचन तंत्र के लिए और त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता हैI 

आम का इतिहास

King of fruits
King of fruits

आम का इतिहास कम से कम 4,000 साल पुराना हैI ऐसा  माना जाता है कि आम भारत से ही निकलकर पूरी दुनिया में पहुंचा हैI 14वीं और 15वीं सदी में आम, भारत से बाहर पहुंचाI एशिया के कई देश जैसे नेपाल, बांग्‍लादेश, पाकिस्‍तान, फिलीपींस, मलेशिया, सिंगापुर और कुछ और देश आज भारत का ही आम खा रहे हैंI

भारत में आम का उत्पादन

Mango Production
Mango Production

पूरी दुनिया में आमों की 1500 से ज्यादा किस्में हैं, जिनमें 1000 किस्में अकेले भारत में ही उगाई जाती हैंI आम के उत्पादन में भारत दुनिया भर में पहले स्थान पर आता हैI यहां हर साल 2 करोड़ लाख टन आम की पैदावार होती हैI उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक आम का उत्पादन करने वाला राज्य हैI यहाँ आम की कई वैरायटी उगाई जाती हैI

आइए जानते हैं भारत में कौन-कौन  सा आम प्रसिद्ध है

अल्फांसो


अल्फांसो आम देश के सबसे प्रसिद्ध आमों में से एक हैI इसे आम का राजा भी कहा जाता हैI इसे मुख्य रूप से महाराष्ट्र में उगाया जाता हैI वहां इसे हापुस के नाम से जाना जाता हैI इसकी मिठास,स्वाद और सुगंध बाकी आमों से बिल्कुल अलग होती हैI यह अप्रैल से जून माह के बीच मिलता हैI यह आम स्वाद में इतना अच्छा होता है कि आप एक बार इस आम को खाएंगे तो इसके स्वाद को कभी नहीं भूल पाएंगेI

चौंसा

Chaunsa
Chaunsa

भारत के उत्तरी भाग में चौंसा आम बहुत लोकप्रिय हैI इस आम का नाम बिहार के चौंसा गांव से जुड़ा हुआ हैI यह आम खाने में बहुत मीठा होता हैI इस आम की पहचान आप इसके रंग से ही कर सकते हैंI इसका रंग सुर्ख पीला होता हैI

मालदा

मालदा जैसा कि इसके नाम से ही प्रतीत होता है कि ये आम खास हैI यह आकार में बड़ा और गूदेदार होता हैI पकने के बाद भी इसका छिलका बाहर से हरा ही रहता है और आम के शौकीनों को ये काफी होता होता हैI मालदा आम की मिठास और खुशबू की वजह से ही हर साल इसे विदेशों में एक्सपोर्ट किया जाता हैI

दशहरी

Dashahri
Dashahri

दशहरी आम को देश भर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैI दशहरी आम उत्तर प्रदेश में ज्यादा मिलती हैI इस प्रजाति की उत्पत्ति लखनऊ के पास के दशहरी गांव से हुई थी, यही वजह है कि इसका नाम ही दशहरी रख दिया गयाI यह जून के आखिरी और जुलाई महीने में खूब मिलता हैI

लंगड़ा

langda mango
langda mango

लंगड़ा रेशेदार आम होता है और खाने में चीनी से भी ज्यादा मीठा लगता हैI लंगड़ा आम की किस्‍म करीब 250 साल पुरानी बताई जाती हैI इसकी पैदावार मुख्यत उत्तरप्रदेश में होती हैI बिहार- यूपी के लोग इस आम को बड़े ही चाव से खाते हैंI

दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा है?

Mango
Most expensive mango

जापान का ‘टाइयो नो टमैगो’ आम दुनिया का सबसे महंगा आम हैI अप्रैल महीने में इस आम के छोटे- छोटे फल पेड़ पर आ जाते हैं, वहीं अगस्त का महीना आते- आते आम प्राकृतिक रूप से पक कर तैयार हो जाता हैI इसके एक फल का औसत वजन 350 ग्राम होता हैI साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये प्रति किलोग्राम हैI वहीं इस आम में 15 प्रतिशत चीनी की मात्रा होती हैI ऐसे में शुगर पेशेंट भी इस आम का सेवन आसानी से कर सकते हैंI

कहाँ होती है ‘टाइयो नो टमैगो’ आम की खेती

मूल रूप से जापान के मियाजाकी शहर में इसकी खेती की जाती हैI यह दुनिया का सबसे महंगा आम हैI लेकिन अब इसकी खेती बांग्लादेश, फिलीपींस और थाईलैंड में भी होने लगी हैI वहीं इसे अब भारत में भी उगाया जा रहा हैI

आम सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है

Mango Benefits
Mango Benefits

नियमित रूप से आम के सेवन से बीमारियों का खतरा कम होता हैI इससे डाइट सुधरती है और पाचन तंत्र भी सही होता हैI आम में विटामिन-सी और विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में महत्वपूर्ण होता हैI साथ ही आम में मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैंI ये दिल को स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैंI

आम खाते समय रखें ये सावधानियां: 

  • आम खाने से पहले एक घंटा पानी में डाल कर रखें, इसके बाद ही इसे खाएंI इससे आम में मौजूद विटामिन और मिनरल का अवशोषण बढ़ जाता हैI
  • खाने के साथ आम खाने से बचें, क्योंकि इससे वज़न बढ़ सकता है और खाने के बाद ब्लड ग्लूकोज़ में बढ़ोतरी हो सकती हैI
  • आम के अधिक सेवन से पेट खराब व  उल्टी की परेशानी भी हो सकती है, इसलिए एक बार में बहुत ज्यादा आम खाने से बचेंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...