Ways to Eat Mango: गर्मी का मौसम आ गया है और इस सीजन का सबसे ‘मीठा’ हिस्सा है आम। जी हां, फलों का राजा आम लगभग सभी को पसंद है। ये एक ऐसा फल है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को सबको अच्छा लगता है। हालांकि आम सही तरीके से खाना बहुत जरूरी है। अगर आप आम को गलत तरीके से खाते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
आम खाने के भी हैं कई फायदे

आम स्वाद ही नहीं पोषक तत्वों का भी भंडार है। यह हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। फाइबर से भरे आम में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यही कारण है कि आम खाते ही बाॅडी को तुरंत एनर्जी मिलती है। यह आपकी पेट की कई समस्याओं को भी कम करता है। आम में विटामिन ए और सी भी मौजूद होता है। ऐसे में यह स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है। आम हार्ट को भी हेल्दी बनाता है, इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। आम में नेचुरल शुगर है। अगर आप मिठाइयां खाने से बचते हैं तो आम आपकी मीठे की क्रेविंग को कम करता है।
भिगोने के बाद ही खाएं आम

अकसर हम बाजार से आम खरीदकर लाते हैं। उन्हें धोकर फ्रिज में रख देते हैं और ठंडा होने के बाद इसे खा लेते हैं। लेकिन आम खाने का यह तरीका ठीक नहीं है। आम को हमेशा पानी में कुछ घंटे भिगोन के बाद खाएं। दरअसल, आम में फायटिक एसिड नाम का एक नेचुरल मॉलिक्यूल होता है। जब आप आम को कुछ घंटों के लिए पानी में डुबोकर रखते हैं तो इसमें मौजूद फायटिक एसिड निकल जाता है। ऐसा करने में आम बॉडी में गर्मी पैदा नहीं करता। आपने देखा होगा कि आम खाने से कई बार फुंसियां हो जाती हैं। लेकिन आम को पानी में भिगोकर खाने से आप इस समस्या से बच पाएंगे। इसी के साथ आम को पानी में रखने से इसमें मौजूद पेस्टिसाइड्स और केमिकल्स भी निकल जाते हैं। ऐसे में आप कई तरह की बीमारियों से अपने आप बच जाते हैं।
नहीं होगी एसिडिटी की प्रॉब्लम

आम को पानी में भिगोकर रखने के कई अन्य फायदे भी हैं। आम भिगोकर रखने से इसमें मौजूद फ्लैटुलेंस का स्तर कम हो जाता है। साथ ही आम पर लगे पेस्टिसाइड्स और इंसेक्टिसाइड्स भी साफ हो जाते हैं। इससे भी आम की गर्मी कम हो जाती है। ऐसे में इसे खाने से आपको एसिडिटी की समस्या नहीं होगी। आम में कई सारे फाइटो केमिकल मौजूद होते हैं। जो पानी में भिगोकर रखने से कम हो जाते हैं। ऐसे में यह नेचुरल फैट बस्टर के रूप में काम करता है।
खाली पेट आम खाने के भी हैं कई फायदे

यह भी अकसर चर्चा का विषय रहता है कि आम को खाली पेट खाना चाहिए या नहीं। दरअसल, खाली पेट आम खाने के कई फायदे हैं। इससे आम में मौजूद मिनरल्स, विटामिन और फाइबर बॉडी आराम से अवशोषित कर लेती है। इससे डाइजेशन सिस्टम भी सुधरता है। आपको गैस और कब्ज की परेशानी से भी निजात मिलेगी।
