लोग अमावस्या को अशुभ दिन मानते हैं। दरअसल, इस दिन नकारात्मक ऊर्जा का इफ़ेक्ट बहुत ज्यादा होता है। परन्तु कुछ विशेष जप तप और पूजा के लिए यह दिन शुभ भी माना जाता है। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार अमावस्या के दिन कुछ ऐसे कार्य भी हैं, जिनको नहीं करना चाहिए। हम आपको बताएंगे कि इस दिन कौन से कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

  1. अमावस्या के दिन शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। कहते है कि ऐसा करने से जीवन में परेशानियां बढ़ती है इसलिए इस दिन यौन संबंध न बनाये। और पढ़े-(जानें क्यों है बहुत खास इस आषाढ़ की अमावस्या???)
     
  2. अमावस्या की तिथि पितरों को समर्पित होती है और उनको खुश रखने के लिए इस दिन किसी से लड़ाई या अपशब्द ना कहें। इस दिन होने वाले घर के क्लेश से पितृ रुष्ट होते हैं जिससे आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  3. अमावस्या के दिन नकारात्मक शक्तियां अत्यंत सक्रिय रहती हैं, इसलिए अमावस्या की रात को शमशान या किसी सुनसान जगह पर भूलकर भी नहीं जाना चाहिए।
  4. चंद्रमा मन का कारक ग्रह है और इस दिन चंद्रमा न दिखाई देने की वजह से मन कमजोर और असहज होता है। इसलिए इस दिन कोई अहम फैसला लेने से बचना चाहिए।
  5. अमावस्या के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए। इस दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान आदि के बाद सूर्य देवता को जल जरूर चढ़ाएं।
  6. अमावस्या पर न तो किसी तरह का नशा करना चाहिए और न ही तामसिक भोजन का सेवन।

 

ये भी पढ़ें – 

सुनकर हैरान रह जाएंगे चरण स्पर्श करने के इन फायदों से

भगवान शिव के श्रृंगार के पीछे छिपे हैं ये रहस्य, आप अवश्य ही जानना चाहेंगे

सिर्फ अशुभ ही नहीं फलदाई भी होती है शनि की दशा

आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।