इसके साथ ही गौर करने वाला है ऐश का फैशन सेंस। जिसकी तारीफ बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में होती है। ऐश ने उम्र के हिसाब से खुद के लिए ऐसे कॉस्ट्यूम चूज किए हैं, जो उन्हें और निखार कर बाहर लाते हैं। हाल ही में ऐश का ऐसा ही किलर लुक एक बार फिर देखने मिला।

खास था ऐश का गाउन
ऐश इन दिनों एक वॉच ब्रैंड के प्रमोशनल इवेंट के लिए पेरिस में हैं। जहां वह शिमरी ब्लैक पैचवर्क गाउन में नजर आईं। उनके लुक्स ने एक बार फिर फैंस को घायल कर दिया। ऐश इस गाउन में सबसे अलग और गजब की खूबसूरत दिख रही थीं। इस गाउन की खास बात यह है कि इसमें मिरर वर्क किया गया था। जिसे बनाने में करीब 25 दिन का समय लगा। ऐश ने यह गाउन पहनने से पहले 5 बार ट्रायल दिया था।
गाउन के साथ उनके रेडिश-ब्राउन बाल उन पर काफी जंच रहे थे। ऐश्वर्या के साथ राइड्स का मजा लेते उनकी बेटी आराध्या को भी देखा गया। आराध्या ने भी मोनोक्रोम गाउन पहन रखा था।
खास होते हैं ऐश के गाउन
वैसे ऐश अक्सर पारंपरिक लिबाज में दिखाई देती हैं। भारत में तो वे अक्सर कुर्ते और साडी में स्पॉट की जाती हैं पर जब भी कोई इंटरनेशनल ईवेंट होता है उसमें ऐश का डिफरेंट लुक दिखाई देता है। ऐसे ईवेंट में अक्सर ऐश को गाउन में स्पॉट किया गया है।
हाल ही में कांस फेस्ट में भी ऐश ने गाउन पहनी थी। उनके इस गाउन की खास बात यह थी कि इसे तैयार करने में 3000 घंटे यानि की 125 दिन लगे थे। ऐश्वर्या के इस गाउन की लंबाई करीब 10 फीट है। इस आउटफिट में हाथ से कारीगरी की गई थी।
ऐश को आमतौर पर इंट्रिकेट सिल्क, थ्रेडवर्क और स्वरोस्की क्रिस्टल वर्क से सजी गाउन में स्पॉट किया गया है। वे कांस के अलावा लंदन फिल्म फेस्ट और दूसरे ब्रांड प्रमोशनल ईवेंट में भी वे गाउन में नजर आईं थीं।
ऐश खुद देती हैं सजेशन
ऐश्वर्या राय बच्चन को गाउन के हर शेड में स्पॉट किया जा चुका है। खास बात यह है कि वे अपने डिजाइनर्स को खुद सजेशन देती हैं। उन्हें ब्लैक कलर सबसे ज्यादा पसंद है। इंटरनेशनल ईवेंट में ऐश्वर्या अक्सर ब्लैक कलर के गाउन के साथ डार्क आई मेकअप करती हैं। यह उनकी इंटरनेशनल पहचान बन चुकी है।
वे एक्सपेरिमेंट भी पसंद करती हैं इसलिए इस बात से कोई फर्क नहीं पडता कि मीडिया वाले उनके बारे में क्या बातें कर रहे हैं? कांस में बटरफ्लाई वाला गाउन पहनकर वे पहले ही सबको चौंका चुकी हैं। इसके पहले बॉर्बी डॉल लुक और प्रिंसेस गाउन में भी उन्हें स्पॉट किया गया है।

ये भी पढ़ें-
फूलों से सजेगा इस साल का ब्राइडल समर कलेक्शन
इस समर सीजन में हिट फ्लोरल प्रिंट्स का फंडा
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
