20+ धर्मशाला में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल 
Famous Places in Dharamshala

धर्मशाला की ख़ास बात

इस जगह पर लोग घूमने, बर्फ़बारी देखने और पर्यटन सम्बंधित साहसिक गतिविधियों को एंजोय करने के लिए आते हैं। दलाई लामा का जन्मस्थान होने की वजह से यह संस्कृति, आध्यात्मिकता और इतिहास का स्थान भी है।

Dharamshala Mein Ghumne ki Best Jagah: हिमाचल प्रदेश हमारे देश का एक ख़ूबसूरत और पर्यटक राज्य है। इसी राज्य में स्थित है धर्मशाला जोकि पूरी दुनिया में अपने पर्यटन आकर्षण के लिए जाना जाता है। इस जगह पर लोग घूमने, बर्फ़बारी देखने और पर्यटन सम्बंधित साहसिक गतिविधियों को एंजोय करने के लिए आते हैं। दलाई लामा का जन्मस्थान होने की वजह से यह संस्कृति, आध्यात्मिकता और इतिहास का स्थान भी है। इस जगह पर आप पर्वत श्रृंखलाओं, फव्वारों और प्रसिद्ध मंदिरों को देख और उनके दर्शन कर सकते हैं। 

जगह शहर से दूरी/किलोमीटर
त्रियुंड हिल -Triund hill5.5
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम -Dharamshala Cricket Stadium 3.4
सेंट जॉन इन द वाइल्डरनेस चर्च -St. John in the Wilderness Church5.4
युद्ध स्मारक -War Memorial2.1
तिब्बती कार्यों और अभिलेखागार का पुस्तकालय -Library of Tibetan Works and Archives2.5
भागसूनाग मंदिर -Bhagsunag Temple5.9
ग्युतो मठ – Gyuto Monastery7.5
करेरी डल झील -Kareri Lake 44.1
धर्मकोट स्टूडियो – Dharamkot Studio 6.4
कांगड़ा किला – Kangra Fort19.7
त्सुग्लाग्खंग मंदिर – Tsuglagkhang Temple4.7
भागसू झरना – Bhagsunag Waterfall6.4
ज्वाला देवी मंदिर – Jwala Devi Temple51.2
मैक्लोडगंज – Mcleodganj5.3
कालचक्र मंदिर – Kalachakra Temple4.3
चिन्मय तपोवन – Chinmaya Tapovan4.3
लाहेश गुफाएँ – Lahesh Cave8.9
नेचुंग मठ – Nechung Monastery2.5
चिंतपूर्णी देवी मंदिर – Chintpurni Devi Temple72.2
हनुमान का टिब्बा – Hanuman Tibba63
20+ धर्मशाला में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Dharamshala Mein Ghumne ki Best Jagah
Triund hill

त्रियुंड हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थल में आता है। यह एक ख़ूबसूरत हिल है और धर्मशाला में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में गिना जाता है। इस जगह पर आकर आप हिमालय की चोटियों का शानदार दृश्य देख सकते हैं। इस जगह पर आपको देवदार, ओक, रोडोडेंड्रोन की ख़ूबसूरती देखने को मिलेगी। इस जगह पर आकर आप तिब्बती संग्रहालय, कालचक्र मंदिर, भागसू झरना, भागसुनाथ मंदिर, नड्डी व्यू पॉइंट और गुना देवी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यह जगह आपको शांति का अहसास कराएगी। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Dharamshala Cricket Stadium
Dharamshala Cricket Stadium

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम दुनिया के सबसे ऊंचे क्रिकेट स्टेडियम में आती है। यदि आप क्रिकेट प्रेमी हैं तो आपको इस जगह पर ज़रूर आना चाहिए। इस स्टेडियम की एक खासियत इसकी राईघास को माना जाता है। सर्दियों के दौरान यह स्टेडियम को चमकीले हरे रंग में ढक कर रखती है। जिससे यह सर्दियों में एक लोकप्रिय स्थल बन जाता है। इस स्थान से हिमालय के अद्भुत दृश्य दिखाई देते हैं। इस जगह पर आकर आप पर्यटन स्थलों को घूमने के साथ साथ इस जगह के प्राकृतिक वातावरण का भी आनंद ले सकते हैं। 

30 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क देना होता है। 

St. John in the Wilderness Church
St. John in the Wilderness Church

सेंट जॉन इन द वाइल्डरनेस चर्च धर्मशाला की एक दर्शनीय जगह है। 1852 में बना यह चर्च धर्मशाला के सबसे लोकप्रिय चर्चों में से एक है। सेंट जॉन द बैपटिस्ट को समर्पित यह चर्च एक प्रोटेस्टेंट चर्च है। देवदार के जंगल की हरी-भरी हरियाली के बीच स्थित इस चर्च को देखने के लिए देश के कोने कोने से सैलानी आते है। इस जगह पर आकर इसकी नव-गॉथिक वास्तुकला, जो लॉर्ड एल्गिन का विश्राम स्थल और देवदार वन देख सकते हैं।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

War Memorial
War Memorial

धर्मशाला में स्थित युद्ध स्मारक हिमाचल का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस जगह पर आकर उन सभी युद्ध नायकों की यादें ताज़ा हो जाती हैं जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। यह हमारे देश के सर्वोत्तम ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में से एक है। इस जगह पर आकर आप मुख्य स्मारक, उस पर बने भित्तिचित्र देख सकते हैं। यह जगह आपको देश प्रेम और साहस से भर देगी।

20 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क देना होता है। यह 5 साल तक के बच्चों के लिए निःशुल्क है। 

Library
Library of Tibetan Works and Archives

तिब्बती कार्यों और अभिलेखागार का पुस्तकालय को एक पुस्तकालय के रूप में जाना जाता है। यह पुस्तकालय तिब्बती पुस्तकों का संग्रह करता है। इस अभिलेख़ागार में आपको तरह तरह की किताबें मिल जायेंगी। इस पुस्तकालय में कम से कम 80,000 पुस्तकें और पांडुलिपियाँ आपको मिल जायेंगी। यह लगभग 600 मूर्तियों, थंगकाओं और अन्य बौद्ध पुरावशेषों की भी सुरक्षा करता है। इस जगह पर आकर तिब्बत संग्रहालय, दलाई लामा मंदिर और तिब्बती कलाकृतियाँ देखी जा सकती हैं। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Bhagsunag Temple
Bhagsunag Temple

भागसूनाग मंदिर हिमाचल का एक बहुत ही सुंदर दर्शनीय स्थल है। कांगड़ा की घाटी में स्थित यह मंदिर 5100 साल पुराना है और धर्मशाला के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। 1905 में आए एक भूकंप के बाद यह मंदिर क्षतिग्रस्त  हो गया था लेकिन बाद में इसका पुनर्निर्माण किया गया। इस मंदिर को कई चमत्कारी शक्तियों का केंद्र माना जाता है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों की इसमें गहरी आस्था है। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Gyuto Monastery
Gyuto Monastery

ग्युतो मठ धर्मशाला में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह एक दाढ़सनिय स्थल है जो धर्म और अध्यात्म में रुचि रखने वाले लोगों को बहुत ज़्यादा पसंद आती है। इस जगह पर आकर इस जगह के शांत वातावरण और सौम्य मौसम को महसूस कर सकते हैं। यह एक बहुत ही शांत स्थान हैं। इस जगह पर आकर आप बौद्ध धर्म से जुड़ी बातों को समझ सकते हैं। इस जगह पर आकर आप तांत्रिक ध्यान, तांत्रिक अनुष्ठान कला और बौद्ध दर्शन के बारे में जान सकते हैं।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Kareri Lake
Kareri Lake

करेरी डल झील धर्मशाला में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इस जगह पर पहुंचने के लिए 10 किमी की एक चुनौतीपूर्ण ट्रैकिंग करनी पड़ती है। झील तक पहुंचने का रास्ता हरा भरा और प्राकृतिक रूप से काफ़ी सुंदर है। इस जगह पर आकर आपको बहुत ही अच्छा लगेगा। सर्दियों के दौरान यह झील झील जमी रहती है। इस जगह पर आकर आप ट्रैकिंग करने के साथ अन्य पर्वत श्रृंखलाओं का दृश्य भी देख सकते हैं। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Dharamkot Studio
Dharamkot Studio

धर्मकोट स्टूडियो धर्मशाला की एक बहुत ही सुंदर और लोकप्रिय जगह है। यह एक कला स्टूडियो है जो पूरी तरह से मिट्टी के बर्तन प्रेमियों के लिए बनाया गया है। एक छोटे से गाँव में बनाया गया यह स्टूडीओ आपको कई तरह की कला सिखने का अवसर देता है। इस जगह पर आकर आपको अपने हाथों को गंदा करना और मिट्टी के बर्तन बनाना बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए। इस जगह पर आकर आप भागसुनाथ मंदिर और तिब्बती संग्रहालय भी देखना चाहिए। 

कार्यशालाओं के लिए प्रति व्यक्ति 2200 रुपये शुल्क देना होता है।

Kangra Fort
Kangra Fort

कांगड़ा किला धर्मशाला में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह एक बहुत ही ख़ूबसूरत एतिहासिक जगह है। इस जगह पर आकर आप लगभग 3,500 पुराने इस क़िले को देख सकते हैं। इस स्मारक के इतिहास और वास्तुकला को समझ सकते हैं। इस जगह पर आकर आपको अच्छा लगेगा। इस जगह पर आने के बाद आपको बाणगंगा नदी, मांझी नदी और कांगड़ा घाटी के नज़ारे देखने को मिलेंगे। 

इस जगह पर जाने के लिए 150 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क देना होता है। 

Tsuglagkhang Temple
Tsuglagkhang Temple

त्सुग्लाग्खंग मंदिर को कुछ लोग दलाई लामा मंदिर परिसर के रूप में भी जानते हैं। इस जगह को तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के घर के लिए जाना जाता है। यह राजसी वास्तुकला से सुसज्जित ख़ूबसूरत जगह है। जिसकी वजह से धर्मशाला घूमने आने वाले यात्री इस जगह पर विशेषतौर पर आते हैं। त्सुग्लाग्खांग मंदिर काफ़ी पुराना है, ऐसा बताया जाता है कि यह मंदिर 7वीं शताब्दी में बनाया गया था। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Bhagsunag Waterfall
Bhagsunag Waterfall

भागसू झरना धर्मशाला में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इस जगह पर आकर आपको प्रकृति के अद्भुत नज़ारे देखने को मिलेंगे। इस जगह पर पहुंचने के लिए 30 मिनट का हल्का सफर तय करना होता है जोकि रोमांच पैदा करने वाला होता है। इस जगह पर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मानने के लिए आते हैं। इस जगह पर आकर आप नदी व्यू पॉइंट, गुना देवी मंदिर और भागसुनाथ मंदिर भी जा सकते हैं। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Jwala Devi Temple
Jwala Devi Temple

ज्वाला देवी मंदिर धर्मशाला में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। प्रकाश की देवी, ज्वालामुखी देवी को समर्पित यह एक बहुत ही ख़ूबसूरत दर्शनीय स्थल है। ज्वाला देवी मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है जिसकी वजह से इसकी बहुत ज़्यादा लोकप्रियता है। इस जगह पर लोग माता के दर्शन के लिए आते हैं। यह एक पवित्र स्थान है, जिसे शक्ति की उपस्थिति का आशीर्वाद प्राप्त है। इस जगह पर आकर आप कांगड़ा किला, बैजनाथ मंदिर और इंद्रहार दर्रा भी घूम सकते हैं। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Mcleodganj
Mcleodganj

मैक्लोडगंज धर्मशाला में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह एक बहुत ही ख़ूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो मैक्लोडगंज मंदिरों, मठों और होटलों और कैफ़ेज़ का घर है। देश भर से सैलानी इस जगह को रहने के लिए आदर्श स्थान के रूप में चुनते हैं क्योंकि यह सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों के करीब है। इस जगह पर आकर आप नामग्याल मठ, कालचक्र मंदिर और नड्डी व्यू प्वाइंट भी घूम सकते हैं। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Kalachakra Temple
Kalachakra Temple

कालचक्र मंदिर हिमाचल का एक लोकप्रिय दर्शनीय स्थल है। यह बिल्कुल ही नया मंदिर है जिसकी स्थापना 1990 के दशक की शुरुआत में हुई थी। इस जगह पर आकर आप मंदिर दर्शन के स्थ तिब्बती वास्तुकला, प्रार्थना चक्र और भित्तिचित्रों की सुंदरता के बारे में जान सकते हैं। यह मैक्लोडगंज के केंद्र में स्थित है। इस जगह से आप त्सुगलगखांग मंदिर और भागसू नाग मंदिर दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Chinmaya Tapovan
Chinmaya Tapovan

चिन्मय तपोवन धर्मशाला में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह हरियाली से घिरा एक शांतिपूर्ण स्थान है। इस जगह पर लोग शांति और मनमोहक दृश्य का आनंद लेने के लिए आते हैं। इस जगह से धौलाधार पर्वत श्रृंखला के ख़ूबसूरत नज़ारे दिखाई देते हैं। इस जगह पर आकर आप भी कुछ समय शांति के साथ बिता सकते हैं। धौलाधार पर्वत श्रृंखला देख सकते हैं। ग्युटो तांत्रिक मठ मंदिर भी जा सकते हैं। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Lahesh Cave
Lahesh Cave

धौलाधार रेंज में स्थित लाहेश गुफाएं धर्मशाला में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह समुद्र तल से  लगभग 3,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक लोकप्रिय ट्रैकिंग स्थल के तौर पर जानी जाती है। इस जगह पर पहुंचने के लिए आप 12 किलोमीटर की ट्रेकिंग करके हरे भरे रास्तों को पार करते हैं। यह स्थान अपने यहाँ आने वाले सैलानियों को एक राजसी और मनोरम दृश्य प्रदान करता है।  

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Nechung Monastery
Nechung Monastery

नेचुंग मठ को कुछ लोग नेचुंग गोम्पा के नाम से भी जानते हैं। यह धर्मशाला में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह जगह देश दुनिया भर से आए सैलानियों को तिब्बतियों के दैनिक जीवन को देखने की अनुमति देती है। यह मठ धर्मशाला में आध्यात्मिकता, इतिहास और संस्कृति के बारे में बौद्ध स्कूली शिक्षा का केंद्र है। यह मठ तिब्बती कार्य और पुरालेख पुस्तकालय के ठीक नीचे स्थित है। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Chintpurni Devi Temple
Chintpurni Devi Temple

चिंतपूर्णी देवी मंदिर धर्मशाला में सबसे दर्शनीय जगहों में से एक है। यह मंदिर पंजाब की सीमा के पास में स्थित है। यह मंदिर समुद्र तल से काफ़ी ऊंचाई पर स्थित है। जिसकी वजह से आसपास का वातावरण बहुत ही मनोहारी होता है। इस मंदिर में आप दर्शन के साथ साथ इसकी वास्तुकला को भी देख सकते हैं। इस जगह पर आकर आप थानीक पुरा, शीतला देवी मंदिर, वज्रेश्वरी देवी मंदिर और पोंग बांध देखने भी जा सकते हैं। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Hanuman Tibba
Hanuman Tibba

हनुमान का टिब्बा धर्मशाला की सबसे ख़ूबसूरत और दर्शनीय जगह है। यह एक ख़ूबसूरत मगर बहुत ही चुनौतिपूर्ण ट्रेक है। जिसके लिए फ़िट होना बहुत ज़रूरी है। यह त्रिउंड हिल के रास्ते पर पड़ता है। इस ट्रेक के दौरान आप मनाली की पीर पिंजल रेंज की ख़ूबसूरती को आप देख सकते हैं। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

साल के हर महीने और हर दिन धर्मशाला में पर्यटकों का आना-जाना बना रहता है। लेकिन धर्मशाला घूमने का असली आनंद मध्य फ़रवरी से मध्य जुलाई के बीच है। 

हवाई जहाज से – गग्गल हवाई अड्डा धर्मशाला का सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा है। इस जगह से धर्मशाला की दूरी महज़ 15 किमी रह जाती है जहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं। 

सड़क मार्ग से – NH154 और NH503 को पकड़ना होगा जो धर्मशाला की ओर जाता है। आप इस जगह पर बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं। 

ट्रेन से – धर्मशाला का निकटतम रेलवे स्टेशन पठानकोट है जोकि लगभग 86 किमी दूर है। पठानकोट बस स्टैंड से टैक्सियां या नियमित बसें चलती हैं। 

खनियारा रोड ग्राम कंडी, कांड, धर्मशाला -176215

स्ट्रॉबेरी हिल्स, सातोबरी, डल झील मैकलोडगंज के पास, तोता रानी, धर्मशाला -176216

स्ट्रॉबेरी हिल्स सातोबारी, डल झील के पास, तोता रानी, धर्मशाला -176216

धर्मशाला घूमने में कितना दिन लगता है?

धर्मशाला आप 3 से 4 दिन में आराम से घूम सकते हैंI

धर्मशाला घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आप 10000-12000 रूपए में धर्मशाला आराम से घूम सकते हैंI

धर्मशाला घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

धर्मशाला घूमने का सबसे अच्छा समय मध्य फ़रवरी से मध्य जुलाई के बीच का होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी अच्छा होता है, जिससे आपको घूमने में आसानी होती हैI  

मुझे धर्मशाला में कहाँ रहना चाहिए?

धर्मशाला में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय धर्मशाला में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

धर्मशाला में आप रात में घूमने के लिए कई जगहें हैं। आप यहाँ की नाइट लाइफ़ को एंजोय कर सकते हैंI रात में यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती हैI

हम रात में धर्मशाला में क्या कर सकते हैं?

धर्मशाला में ऐसे कई प्रसिद्ध जगह हैं, जहाँ आप रात में घूम सकते हैं, साथ ही रात में आप यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...