इस साल कब है देवउठनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और खास योग के बारे में: Dev Uthani Ekadashi 2024 Muhurat
Dev Uthani Ekadashi 2024 Muhurat

Dev Uthani Ekadashi 2023: हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देव उठनी एकादशी मनाई जाती है। इस साल देवउठनी एकादशी का पर्व 23 नवंबर को मनाया जाएगा। देवउठनी एकादशी का दिन श्री हरि विष्णु को समर्पित होता है। इस विशेष दिन पालनहार श्री हरि विष्णु अपनी चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं।

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भक्तजन तरह के उपाय करते हैं। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इस दिन किए गए कुछ खास उपाय से जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वह कौन से उपाय हैं, जिन्हे आपको देवउठनी एकादशी के दिन करने चाहिए।

Also read : धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने कौन से अवतार लिए थे, जानिए अगला जन्म कौन सा होगा: Vishnu Avatar

यहां जानें शुभ मुहूर्त

देवउठनी एकादशी के शुभ मुहूर्त की शुरुआत 22 नवंबर की देर रात 11 बजकर 3 मिनट से हो रही है और यह अगले दिन यानी 23 नवंबर को सुबह 9 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगी। हिंदू धर्म में हर त्यौहार उदया तिथि के अनुसार मनाया जाता है। इसलिए उदया तिथि के अनुसार 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

देवउठनी एकादशी के दिन करें यह खास उपाय

हल्दी डालकर स्नान करें

भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए देव उठनी एकादशी के दिन स्नान करते समय पानी में एक चुटकी हल्दी डाल दें। इसके बाद ही स्नान करें। फिर भगवान विष्णु के पसंदीदा रंग यानी पीले वस्त्र पहनकर उनकी पूजा करें और पीला अनाज भगवान विष्णु को अर्पण करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है।

केसर और दूध से अभिषेक करें

देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर भगवान विष्णु का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। साथ ही गायत्री मंत्र का जाप करें। फिर जीवन में सुख शांति और समृद्धि की कामना करें। ऐसा करने से जगत के पालनहार प्रसन्न होते हैं, और भक्तजन की हर मनोकामना पूरी करते हैं। इसके अलावा जीवन के समस्त सुखों का आशीर्वाद देते हैं।

पीपल के पेड़ की करें पूजा

देवउठनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ पर जल और कच्चा दूध जरूर अर्पित करें। इसके अलावा घी का दीपक भी जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। पीपल के पेड़ में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसा करने से जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलती है और धीरे-धीरे आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती है।

गरीबों को भोजन कराएं

देवउठनी एकादशी के दिन गरीबों, असहाय व जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं और भक्तजनों पर कृपा बनाए रखते हैं। इसके अलावा धन लाभ के योग भी बनते हैं।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...