Astrology for Sneeze: आज के समय में भी कुछ लोग शुभ, अशुभ चीजों को मानते हैं और जब बात चल रही हो शकुन/अपशकुन की, तो छींक के बारे में बात करना तो बनता ही है। कई सारे लोग हैं जो पूजा के वक्त, घर से बाहर निकलते समय छींक को बहुत ही अशुभ मानते हैं। मगर ज्योतिष और हिन्दू शास्त्रों में छींक को हर समय अशुभ नहीं बताया गया है। तो आइए जानते हैं किस वक्त छींक मानी जाती है शुभ या अशुभ?
Also read: छींक: शकुन या अपशकुन?
- अगर आप नए कपड़े पहन रहे हैं और उस समय कोई छींकता है तो ऐसा करना आपको दुगुनी खुशी देने का संकेत माना जाता है। माना जाता है कि आपको जल्द ही और नए कपड़े मिलने वाले हैं।
- अगर आप किसी नए व्यापार का शुभारंभ कर रहे हैं और उस समय छींक आ जाए तो व्यापार में सफलता मिलने के संकेत रहते हैं।
- यदि आपने नया घर बनवाया है और उसमें गृह प्रवेश करते समय कोई छींक दे तो कम से कम 4 घंटे के लिए गृह प्रवेश को रोक दें, उसके बाद गणेश जी को घर में प्रवेश कराएं और फिर आप लोग घर में जाएं।
- अगर आप घर से किसी काम के लिए निकल रहे हैं और कोई सामने से एक बार छींकता है तो समझो काम में बाधा आएगी और एक से अधिक बार छींकने से कार्य आसानी से बनता है।
- यदि कोई सुबह 6 बजे से 10 बजे तक पूर्व की दिशा में छींकने की आवाज सुनता है तो उस दिन कई तरह के कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। सुबह 10 बजे से 01 बजे तक छींक सुनने पर शारीरिक कष्ट, दोपहर 01 बजे से 03 बजे तक छींक सुनने पर टेस्टी भोजन प्राप्त होता है। दिन के चौथे पहर यानि 3 बजे से शाम 6 बजे तक जब कोई छींक सुनता है तो किसी मित्र से मिलने का अवसर मिलता है।
- सोने से पहले और जागने के तुरंत बाद छींक का सुनना अशुभ माना जाता है।
- यदि आप कोई वस्तु की खरीदारी कर रहे हैं और उसी समय आपको छींक आ जाए या कोई सामने छींक दें तो खरीदी गई वस्तु से लाभ होने की संभावना रहती है।
- अगर आप किसी यात्रा में या किसी जरूरी काम के लिए घर से जा रहे हैं और आपके बांयी ओर कोई छींकता है तो इसे अशुभ माना जाता है। हो सके तो घर से नहीं निकलना चाहिए। फिर भी अगर निकलना जरूरी है तो एक लौंग खाकर घर से निकलें।
- यदि आप परीक्षा देने जा रहे हैं या दे रहे हैं और उस समय कोई आपके पीछें से छींक रहा है तो परीक्षा में असफलता मिलने की संभावना रहती है।
