Astro Tips : हिन्दू धर्म में बच्चों से जुड़े काफी संस्कार और परम्पराओं का ज़िक्र है। माना जाता है कि बच्चों का उठाना, बैठना, चलना, दौड़ना, बोलना सभी का शास्त्रों में अत्यधिक महत्व है। इसके साथ ही यदि इन कामों में देरी या समय से पहले ही बच्चा बोलने और चलने जैसी गतविधियां शुरू कर देता है, तो इसके कई शुभ और अशुभ संकेत होते है। बच्चों की हर एक आदत का प्रभाव उसके और परिवार के भविष्य पर नजर आता है।
किसी बच्चे के समय से जल्दी या देरी से दांत निकलते है, तो इसे भी हमारे धर्म में काफी महत्वपूर्ण बताया है। दाँतों का जल्दी और देरी से निकलना भी शुभ और अशुभ संकेत देता है। सामान्य तौर पर बच्चों का पहला दांत 6 महीने की उम्र में निकलता है। हमारे ज्योतिष शास्त्र में दांत निकलने की प्रक्रिया को काफी ख़ास माना गया है। ज्योतिष के अनुसार किस माह में दाँत आना या निकलना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। आइए जानते है किस माह में दाँत निकलना शुभ है और कब अशुभ:
बच्चों के जन्म से दाँत आना, शुभ या अशुभ
सामान्य तौर पर 6 महीने की उम्र में बच्चों का पहला दांत निकलता है। अगर किसी बच्चें का दाँत जन्म से ही होता है, तो इसे अशुभ माना जाता है। जन्म से दाँत होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही इसे बच्चों माता-पिता के लिए भी अशुभ माना जाता है।
आमतौर पर बच्चों के नीचे के दांत पहले आते है, मगर कभी-कभी बच्चों के ऊपर के दांत पहले आ जाते हैं। मगर इसे अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि बच्चों के ऊपर के ऊपर वाले दांत पहले आना ननिहाल पक्ष के लिए यह शुभ नहीं माना जाता है।
किस माह में दाँत निकलना शुभ और अशुभ
अगर किसी बच्चे का दांत अपने दूसरे माह में ही आ जाता है, तो इसे कष्टकारी माना जाता है। दूसरे माह में बच्चे का दाँत निकलना शुभ नहीं माना जाता है।
दूसरे महीने की तरह ही तीसरे महीने में भी दाँतों का निकलना अशुभ माना जाता है। खासतौर पर इसे माँ-बाप के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
अगर किसी बच्चे का दांत चौथे माह में आता है, तो इसे बड़े भाई के लिए शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उसे कार्य में पदोन्नति मिलती है और बड़े भाई के जीवन से जुड़ी समस्या भी दूर हो जाती है।
पांचवे माह में दांत निकलता है, तो ये घर की आर्थित स्थिति के लिए शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में बच्चा जन्म लेता है, उस घर में आर्थित स्थिति बिगड़ने लगती है।
छठे माह में दांत निकलना सबसे अधिक शुभ माना जाता है। इस माह में दांत निकलने से घर में धन, दौलत और सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है। छठे माह में दांत निकलना शुभ संकेत देता है।
छठे माह के बाद दांत निकलना आमतौर पर शुभ माना जाता है। सातवें और आठवें महीने में दांत निकलना पिता के लिए अत्यधिक शुभ होता है। इस तरह के बच्चे अपना और अपने परिवार का नाम रौशन करते है।
