Vishnu Worship on Thursday
Lord Vishnu worshipped on Thursday

Vishnu Worship on Thursday: भगवान विष्णु सृष्टि के पालनकर्ता हैं। इन्हें पालनहार एवं पालन पोषण करने वाला भी कहा जाता है, क्योंकि त्रिदेवों में भगवान विष्णु ही संपूर्ण सृष्टि का संचालन करते हैं। भगवान विष्णु ही बृहस्पति देव का अवतार हैं इसीलिए गुरुवार के दिन इनकी पूजा की जाती है। विष्णु अर्थात बृहस्पति ग्रहों में सबसे सर्वश्रेष्ठ हैं, ये ही वह ग्रह हैं जो सूर्य के बाद दूसरे सबसे बड़े आकार के स्वामी हैं। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के बृहस्पति रूप की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है, ऐसा करने से हर तरह की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

Vishnu Worship on Thursday
Why is Lord Vishnu worshipped on Thursday?

भगवान विष्णु को ही बृहस्पति देव का अवतार माना जाता है और वृहस्पति देव को गुरुओ में सर्वश्रेष्ठ कहा जाता है, इसीलिए गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और इनकी पूजा के लिए इस दिन का खास महत्व होता है। पौराणिक कथा के अनुसार ऐसी मान्यता है कि पक्षियों में विशिष्ट गरुड़ देव ने गुरुवार के दिन ही भगवान विष्णु की पूजा करके उन्हें प्रसन्न किया था और उन्हें उनकी पूजा से इसी दिन विष्णु भगवान की विशेष कृपा भी प्राप्त हुई थी। उसी दिन से गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाने लगा और उनकी पूजा अर्चना की जाने लगी।

importance of worshipping
What is the importance of worshipping Lord Vishnu on Thursday
  • हिन्दू धर्म में गुरुवार के दिन बृहस्पति भगवान का व्रत रखना काफी शुभ माना जाता है।
  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से घर व परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
  • ऐसी मान्यता है कि जिस घर में गुरुवार का व्रत किया किया जाता है, वहाँ माता लक्ष्मी का वास होता है और घर में आर्थिक समस्याएं कभी भी उत्पन्न नहीं होती हैं।
  • गुरुवार का व्रत करने से स्वास्थ्य लाभ की भी प्राप्ति होती है।
  • यदि किसी कार्य में रुकावट आ रही हो तो गुरुवार का व्रत रखने से वह दोष समाप्त हो जाता है और कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
  • जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही होती है, उन्हें गुरुवार का व्रत अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।
  • जो भी व्यक्ति पूरे विश्वास से गुरुवार का यह व्रत करता है, विष्णु भगवान उसे कभी निराश नहीं करते है और उसके ऊपर हमेशा अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं।
  • अगर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा एकसाथ की जाए तो घर व परिवार पर आने वाले सभी समस्याओं, रोगों व कष्टों से छुटकारा मिलता है।
  • गुरुवार का दिन ज्ञान एवं विवेक में भी वृद्धि लाने का दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन विद्यार्थियों एवं युवाओं को व्रत अवश्य करना चाहिए, इससे उनके बुद्धि एवं मनोबल में वृद्धि होती है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...