क्या आप जानते हैं चांदी की अंगूठी पहनने के ज्योतिष फायदों के बारे में: बेनिफिटल of Wearing Silver Ring
आइए जानते हैं कि चांदी की अंगूठी हाथ में पहनने से आपको क्या लाभ हो सकता है।
Silver Ring Benefits: सोने से लेकर चांदी तक, आभूषणों को लोग बहुत पसंद करते हैं। हिंदू धर्म में इन आभूषणों का संबंध शुभ अवसर से होता है। खासतौर पर चांदी की अंगूठियां भी लोगों को खूब लुभाती हैं। अक्सर लोग अपने हाथों में चांदी की अंगूठी पहनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चांदी की अंगूठी केवल एक नॉर्मल ज्वेलरी नहीं है? इसका सीधा संबंध आपके ग्रहों से होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी की अंगूठी पहनने से कई लाभ होते हैं, जिनके बारे में बहुत से लोगों को पता नहीं है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें इसके फायदों के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं इसे धारण करने के फायदों के बारे में।
चांदी की अंगूठी किस अंगूली में धारण करना चाहिए?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चांदी की अंगूठियां हमेशा बाएं हाथ की छोटी उंगली में जिसे लिटिल फिंगर कहा जाता है, उसमें ही धारण करनी चाहिए। इस अंगुली में अंगूठी धारण करने से जीवन में पॉजिटिविटी एनर्जी का संचार होता है और भाग्य में भी काफी सुधार देखने को मिलता है। वही, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बाएं हाथ में चांदी की अंगूठी पहनने की सलाह इसलिए भी दी जाती है, क्योंकि इसे मानसिक और भावनात्मक लाभ के लिए उपयुक्त माना गया है। इसके अलावा चांदी, चंद्रमा का प्रतीक है और चंद्रमा मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मकता का कारक है।
चांदी की अंगूठी किस दिन धारण करना चाहिए?

चांदी की अंगूठी सोमवार को पहनना सबसे शुभ माना जाता है, खासकर सुबह चंद्र मंत्रों का जाप करने के बाद। इसे पहनने से पहले सात्विक आहार लें और ध्यान करें। अंगूठी को गंगाजल, दूध और कच्चे चावल से शुद्ध करें। चांदी की अंगूठी को गलती से किसी अन्य धातु से बदलें नहीं। इसे किसी और व्यक्ति की पहनाई हुई अंगूठी के रूप में उपयोग न करें। चांदी की अंगूठी धारण करने से पहले अपने ज्योतिष से एक बार सलाह लेना ना भूलें, क्योंकि वह आपके ग्रहण के अनुरूप ही आपको इसे धारण करने की सलाह देते हैं।
हाथों में चांदी की अंगूठी पहनने के कई फायदे

- ज्योतिष शास्त्र में चांदी का संबंध चंद्र ग्रह से होता है। अगर किसी की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो तो उसे चांदी धारण करने की सलाह दी जाती है।
- चांदी को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाली धातु माना जाता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखती है। इसे पहनने से बुरी नजर से भी रक्षा होती है।
- चांदी की अंगूठी मानसिक तनाव को कम करने में मदद करती है। यह मन को शांत रखती है, चिड़चिड़ापन और गुस्से को घटाती है।
- चांदी का छल्ला पहनने से लव लाइफ अच्छी रहती है। जीवन में खुशियां और परिवार, पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है।
- चांदी को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे पहनने से धन, सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है। यह व्यापार और करियर में भी शुभ परिणाम देने वाली मानी जाती है
