पितृ पक्ष का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है, मान्यता है कि इन दिनों पितरों और मृत पूर्वजों के लिए पूजा-पाठ करने से जहां ना सिर्फ उनकी आत्माओं को शांति मिलती है बल्कि इसके फलस्वरूप पुण्य भी मिलता है। ऐसे में पितृ पक्ष के लिए शास्त्रों में कई सारे पूजा और कर्म काण्ड बताए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक लाभ मिल सके। ऐसी ही एक मान्यता है कि अगर पितृ पक्ष के दौरान घर में कुछ शुभकारी पौधे लगाए जाए तो इससे घर में बरकत आती है। दरअसल, माना जाता है कि घरों में लगे शुभ वृक्ष पर पितरों की आत्माएं वास करती हैं। ऐसे में अगर पितृ पक्ष के दौरान शुभ वृक्ष लगाये जाए और पूजा-अर्चना की जाय तो इससे पितरों का विशेष आशीर्वाद मिलता है और इसके परिणाम स्वरूप आपके जीवन में सुख-समृद्धी आती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में बता रहे है, जिन्हे पितृ पक्ष के दौरान लगाना आपके लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है।

पीपल

हिन्दू धर्म में पीपल के वृक्ष को बेहद पवित्र माना गया है, विशेषतौर पर पितृ पक्ष में इसकी पूजा-अचर्ना फलदायी मानी जाती है। ऐसे में अगर आपके घर-आंगन में पीपल का वृक्ष नहीं है, तो फिर इस पितृ पक्ष के दौरान घर में पीपल का पौधा जरूर लगाएं। साथ ही इस पीपल के वृक्ष में नियमित रूप से जल चढ़ाएं और इसके नीचे दीपक जलाएं।
 

बेल

बेल का वृक्ष मोक्षदायी माना जाता है, मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान बेल के वृक्ष की पूजा की जाए तो इससे आपके मृत पूर्वजों की आत्माओं को शांति मिलती है।
 

तुलसी

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद शुभ माना गया है, कहते हैं कि तुलसी का एक पत्ता भी वैकुण्ठ तक पंहुचा सकता है। यही वजह है कि दाह संस्कार में भी तुलसी का विशेष महत्व होता है और दाह संस्कार के बाद उस स्थान पर एक तुलसी का पौधा लगाया जाता है। ऐसे में अगर पितृ पक्ष के दौरान तुलसी का पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जाय तो इससे पितरों के आत्माओं को निश्चित तौर पर शांति मिलती है।

अश्वगंधा

अश्वगंधा का पौधा भी बेहद शुभ माना जाता है, इसे घर में लगाने सकारत्मकता आती है। इसलिए इस पितृ पक्ष के दौरान घर में अश्वगंधा का पौधा जरूर लगाएं।

ये भी पढ़ें –

जानिए क्यों जरूरी है पितरों का श्राद्ध करना और क्या है पितृ पक्ष का महत्व

पितृ पक्ष में भूलकर भी न करें ये गलतियां

पितृपक्ष 2019: श्राद्ध में करें ये 7 महादान, दूर होगी पैसों से लेकर स्वास्थ्य की समस्याएं

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर  सकती हैं।