तेज़ दिमाग के लिए बच्चों के साथ करें ये 5 एक्टिविटीज
बच्चों का दिमाग बड़ों से कहीं ज्यादा तेज़ और चीज़ों को जल्दी समझने वाला होता है। बच्चों का दिमाग तेज़ बांये रखने के लिए बहुत साड़ी एक्टिविटीज का सहारा किया जा सकता है।
Parenting Tips: इस बात में कोई दो राय नहीं की सीखने सोचने और समझने के मामले में बच्चों का दिमाग बड़ों से बेहतर काम करता है। बच्चे बहुत जल्दी चीज़ों को समझ कर उन पर प्रतिक्रया देना भी शुरू कर देते हैं। चीज़ें आसानी से याद हो जाना येगुणभी बच्चों में ही आसानी से देखा जा सकता है। हर माता पिता की चाहत होती है उनका बच्चा दिमाग का तेज़ और समझदार हो। लेकिन इस बात को लेकर बहुत से माता पिता बच्चों पर दबाव बनाते नज़र आते हैं।
आइये जानते हैं कुछ ऐसी एक्टिविटीज के बारे में जिनसे बच्चों का दिमाग तेज़ होता है और उनमें कॉग्नीटिव स्किल्स का विकास होता हैं।
योगा करे शारीरिक और मानसिक विकास

आजकल के दौर में बहुत से माता पिता बच्चों को योग सीखा रहे हैं। ये एक अच्छी पहल हैं। लेकिन इसके लिए भी ये जान लेना जरुरी हैं की किस उम्र तक के बच्चों को कसी तरह का योगासन करना चाहिए, इसके लिए आपको किसी प्रोफेशनल योग ट्रेनर से बात करनी चाहिए ताकि वो हमें ठीक सलाह दे सकें।
दिमागी विकास के लिए करवाएं दिमागी कसरत

बच्चों के साथ सवाल जवाब करें, पहेलियाँ हल करें, शब्दकोष भरें, शतरंज खेलें, इस तरह उन्हें काफी देर तक व्यस्त रखा जा सकता हैं और उनकी दिमागी कसरत भी हो जायेगी। जिस से उनके सोचने समझने की शक्ति बढ़ेगी। क्रॉसवर्ड पजल भी बच्चों के विकास के लिए अच्छी मेन्टल एक्सरसाइज हैं।
अलग-अलग भाषा सिखाएं

बच्चों की एक्टिवनेस का इस्तेमाल उनके दिमागी विकास के लिये करें। बच्चे की एनर्जी को सही तरह से काम में लाएं। इस तरह बच्चा बोरियत भी महसूस नहीं करेगा और उसका दिमाग भी एक्टिव रहेगा। एक से ज्यादा भाषा का ज्ञान होना आजकल के बच्चों के लिए बहुत जरुरी हैं। बच्चों को हिंदी और इंग्लिश के साथ साथ कुछ और अलग भाषाओं का भी ज्ञान दें। हमारी संस्कृति को सिखाने और समझाने के लिए आप चाहें तो बच्चे को संस्कृत सिखाएं या कोई अपनी पसंद की भाषा का चुनाव करें। हर तरह से अपने बच्चे को सपोर्ट करें।
संगीत सिखाएं

बच्चों का दिमाग तेज़ बनाये रखने के लिए उन्हें बचपन से ही संगीत सिखाएं। अक्सर हम सिर्फ पढ़ाई पर ही ज्यादा ध्यान देते हैं। पढ़ाई का महत्व अपनी जगह हैं और दूसरी चीज़ों का अपनी जगह। संगीत की धुन हमारे मस्तिष्क को तेज़ और मजबूत बनाती हैं। क्या कभी आपने गौर किया हैं नवजात बच्चों के लिए बाजार में मिलने वाले संगीतमय खिलौनों से कितनी प्यारी मधुर और धीमी संगीतमयी आवाज़ें आती हैं, जिन्हे सुन कर नवजात शिशु भी आराम महसूस करते हैं। अपने बच्चों को संगीत जरूर सिखाएं। इस तरह उनका दिमाग काफी मजबूत और तेज़ होगा।
नए शब्द सिखाएं

बच्चों के साथ क्रॉस वर्ड पजल खेलने से उनका दिमागी विकास तेज़ी से होता हैं। बच्चा नए नए शब्द बनाना सीखता हैं इस तरह उसे शब्दों की स्पेलिंग भी याद हो जाती हैं और उसमे सोचने समझने की शक्ति भी बढ़ जाती हैं। वो अपना दिमाग लगाकर नए-नए शब्द बनाते हैं और इस खेल को खुश हो कर खेलते हैं। इस तरह वो मोबाइल टीवी आदि से दूरी भी बनाये रखतें हैं क्योंकि उन्हें इस तरह के खेल में मज़ा आने लगता हैं।
